Wednesday, June 24राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

तीज
कविता

तीज

होशियार सिंह यादव महेंद्रगढ़ हरियाणा ******************** सावन शुक्ल तृतीया, कहाए पर्व तीज, हरियाली चहुं ओर, टिड्डे जाते हैं रीझ, पूरे देश में पर्व मनाते, परंपरा है पुरानी, शिव पार्वती की पूजा, सुनते हैं कहानी। सावन के झूले पड़े, मन में उठे हिलौर, झूला देती सखियां, छुप हुआ चितचोर, सावन की घटा छाई, नाचे मन का मोर, पानी लेने चल पड़े, बिजली चमके घोर। हरियाली तीज आई, मिलती मिठाई घेवर, आपस में बात करते, भाभी संग में देवर, बतासों का उपहार, आये बेटी के ससुराल, नई नवेली दुल्हन के, मन में एक सवाल। दादुर सुर में गा रहे, टिड्डे छेड़े राग मल्हार, साजन सजनी तरस रहे, ऑँखों में है प्यार, एक साथ पड़ रही, नभ से बूंद कई हजार, चकवा चकवी ताक रहे, अब डूबेंगे प्यार। विरह में डूबी हुई, एक नवेली झूला झूले, सोच रही क्या बात हुई, साजन हमको भूले, आये ना यह विरह की रात, करती है बेचैन, जब विदेश से साजन आये, तब ...
उपन्यास : मैं था मैं नहीं था : भाग- २७
उपन्यास

उपन्यास : मैं था मैं नहीं था : भाग- २७

विश्वनाथ शिरढोणकर इंदौर म.प्र. ****************** दूसरा दिन एक नयी सुबह लेकर आया। गणपत कल रात घर आया ही नहीं था। बेबी ने दोनों गाय का दूध निकालने के बाद खुद ही राधा और यशोदा को खूंटे से आजाद किया। मैं भी जागने के बाद तख़्त पर बैठ गया था। बेबी ने मुझे देखा और बोली, 'बाळोबा, आज अकेले ही घूम के आओं और आने के बाद बाहर से ही आवाज लगाना। मैं आकर कुएं से दो बाल्टी पानी निकाल कर तुम्हारे सर पर उड़ेल दूंगी।' आज मुझे तालाब पर अकेले जाने में मुझे कोई संकोच ही नहीं था पर सुशीलाबाई के डर के कारण मैं जाने से पहले अपने नहाने की पूरी तैयारी कर के गया। पथरिया गाव मुझे भा गया था और अच्छा भी लगने लगा था। बुरहानपुर जैसा यहां दिन रात काम करने का माँजी का फरमान भी नहीं था। महत्वपूर्ण यह था कि माँजी और सुशीलाबाई की सेवा बेबी कर ही रही थी इसलिए माँजी को भी आराम सा था। मुझे तो दोनों समय खाना और सोना। बस यही काम था...
इन्तजार
ग़ज़ल

इन्तजार

मधु टाक इंदौर मध्य प्रदेश ******************** इन्तजार में तेरा आशियाँ बनाती रही दरवाजे पर यूँ बंदनवार लगाती रही लौट ही आयेगा दिल की जमी पर खुद को झूठी दिलासा दिलाती रही सूरत यार की दिल में सजा रखी है अपनी चाहत शिद्दत से निभाती रही इस बात का यकीन है तू नहीं मेरा तेरा ही नाम की मेंहदी रचाती रही मुहब्बत का अहसास ऐसे जताया जमी पर ही जन्नत दिखाती रही गुम हुई हूँ इस तरह विरानियो में दुनिया से खुद को ही छुपाती रही तुझे इल्म नहीं है मेरी मुहब्बत का तेरे अश्क़ मेरी आँखों से बहाती रही खुद में ही खुदा को पा लिया है "मधु" पत्थरों से ये झूठा रिश्ता निभाती रही परिचय :-  मधु टाक निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा स...
परिवार हो साथ तो कैंसर की क्या ओकात
संस्मरण

परिवार हो साथ तो कैंसर की क्या ओकात

सपना बरवाल कांटाफोड़ देवास (मध्य प्रदेश) ******************** मेरी ज़िंदगी मै सब कुछ ठीक था। और अचानक एक तूफान आया और सब कुछ बिखर गया। केंसर से लडने मै परिवार की जरूरत, रेखांकित करता एक आप बीता संस्मरण। ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत ओर कीमती है, ये तब समझ आता है, जब आपकी ज़िन्दगी मै सब कुछ उलट-पुलट हो जाता है। यकीन मानिए डॉक्टर द्वारा कहे तीन शब्द "आपको केंसर हैं" आपकी ज़िन्दगी मै तूफान ले आते है। मुझे जब पता चला मुझे आखिरी अवस्था का कैंसर है, ऐसा प्रतीत हुआ जैसे अब सब कुछ ख़तम हो जाएगा। ओर बचपन से देखा हुआ सपना इस तूफान की आंधी मै बह जाएगा। कैंसर की परीक्षा की इस घड़ी मै मेरा परिवार मेरी ढाल बनकर खड़ा रहा। इलाज के लिए अस्पताल को चुनना, पेसो की व्यवस्था करना, मुझे हर हाल में सहारा देना। हर कदम पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ थे। मेरे भाई बहन ने मेरा भरपूर सहयोग किया। मेरे दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदारों न...
रिश्तो की डोर
लघुकथा

रिश्तो की डोर

श्रीमती शोभारानी तिवारी इंदौर म.प्र. ******************** मां के ना रहने के बाद रक्षाबंधन में पहली बार सुनीता ४ वर्ष के बेटे देवांश के साथ अपने मायके जा रही थी। अंदर ही अंदर एक अजीब सा डर और घबराहट हो रही थी, कि पता नहीं भैया और भाभी मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे। मेरा वैसा सम्मान होगा भी या नहीं, जैसे मां के रहने पर होता था। इसी सोच में डूबी थी, कि स्टेशन आ गया। जैसे हीइधर उधर नजर दौड़ाई वैसे ही कुछ परिचित आवाज कानों में सुनाई दी।सुनीता लाओ सामान मुझे दे दो। जैसे ही आगे बढ़ी तो सामने भैया को देखकर अच्छा लगा। घर पहुंचते ही भाभी ने बहुत अच्छा व्यवहार किया। राखी के दिन सुनीता मां की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी थी, तभी भैया ने आवाज लगाई और उस उसकी आंखों से अश्रु धारा बहने लगी। भैया ने दुलारते हुए कहा, बहना हमारे रहते हुए तुम अपने को अकेला मत समझना। उसने भैया को राखी बांधी। भैया, भाभी के ...
ज़िंदगी बदल देगी यह पुस्तक : ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा
साहित्य

ज़िंदगी बदल देगी यह पुस्तक : ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा

पुस्तक : ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा लेखक : शिखर चंद जैन मूल्य : २५० रुपये प्रकाशक : प्रखर गूँज प्रकाशन,दिल्ली समीक्षक : कुमार संदीप ज़िंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जब हम ज़िंदगी से मिले दर्द व तकलीफ़ से पूरी तरह टूट जाते हैं, निराश हो जाते हैं। उस वक्त हमें सबसे बड़ी ज़रूरत होती है साहस की धैर्य की। इस अवस्था में यदि हमें एक ऐसी पुस्तक यदि पढ़ने को मिल जाए जो हमारे अंदर अथाह साहस का संचार कर दे तो फिर ज़िंदगी सार्थक हो जाती है। जी हाँ, एक अच्छी पु्स्तक न केवल पढ़ने में ही अच्छी लगती है अपितु आपकी ज़िंदगी बदलने की शक्ति भी रखती है।आपने सुना भी होगा कि अन्ना हजारे एक बार आत्महत्या करने जा रहे थे,इस बीच उन्होंने एक किताब पढ़ ली और अपने उस निर्णय को सदा सर्वदा के लिए त्याग दिया। ऐसी ही प्रेरणादायक व रग-रग में कुछ अलग करने की चाह जागृत करने वाली पुस्तक है "ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा"। इस पुस्तक में लिखित हर आ...
हरियाली तीज
कविता

हरियाली तीज

विमल राव भोपाल म.प्र ******************** गिरिराज किशोरी पुत्री नें शिवनाथ सो ब्याह रचावन कों हरियाली सो श्रृंगार रच्यों हरियाली तीज मनावन कों सब सखियन संग श्रृंगार कियो श्रावण कों मास सज्यो झूला हरियाली तीज करों री सखी शिव पार्वती कों मिल्यो दूल्हा हिल मिल सखियन संग गाऊँगी श्रद्धा सो तीज मनाऊँगी बन पार्वती मैं भोले की भस्मी मैं आज रमाऊँगी परिचय :- विमल राव "भोपाल" पिता - श्री प्रेमनारायण राव लेखक, एवं संगीतकार हैं इन्ही से प्रेरणा लेकर लिखना प्रारम्भ किया। निवास - भोजपाल की नगरी (भोपाल म.प्र) विशेष : कवि, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रदेश सचिव - अ.भा.वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन संस्थान म.प्र, रचनाएँ : हम हिन्दुस्तानी, नई दुनिया, पत्रिका, नवभारत देवभूमि, दिन प्रतिदिन, विजय दर्पण टाईम, मयूर सम्वाद, दैनिक सत्ता सुधार में आए दिन लेख एवं रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। घोषणा पत्र : म...
राखी अब आने वाला है
कविता

राखी अब आने वाला है

विशाल कुमार महतो राजापुर (गोपालगंज) ******************** बंधेगा अब रिश्तों डोर, गलियों में भी होगा शोर, भाई-बहन में होगी खुशियां, चारो ओर चारो ओर हर भाई-बहन के चेहरों पे खुशियों को लाने वाला है, धागे में सिमटे स्नेह प्यार भईया को जताने वाला है , सुन भाई मेरे, सुन भाई मेरे अब राखी आने वाला है। अब राखी आने वाला है। कभी गुस्सा कभी प्यार, कभी भईया की बुराई करें। कभी झगड़ा, कभी लड़ाई करें फिर भी बहना कि रक्षा भाई करें। इस धागे में प्यार अपार है, ये बात बताने वाला है सुन भाई मेरे, सुन भाई मेरे अब राखी आने वाला है। अब राखी आने वाला है। माथे पर तिलक लगायेगी, भईया को मिठाई खिलायेगी। जब राखी कलाई में बांधेगी, फिर उपहार भईया से मांगेगी। राखी का फर्ज भी प्यारा भईया भी निभाने वाला है, सुन भाई मेरे, सुन भाई मेरे अब राखी आने वाला है। अब राखी आने वाला है। परिचय :- विशाल कुमार महतो निवासी : राजापुर (...
ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों
कविता

ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों

मंगलेश सोनी मनावर जिला धार (मध्यप्रदेश) ********************** हम ना भूलेंगे देश के वीरों का बलिदान सुनों। उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।। शत्रु चढ़ आया सरहद पर, देश की आन ना जाने पाए, जान भी जाये पर सम्मान न जाने पाए। डटे रहना, सीना तानें, मेरे वीर जवान सुनों, उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।। कहां हो देश का दुश्मन हमें ललकार रहा, कभी गलवान, कभी डोकलाम में फुंफकार रहा। देश की सेना के बाहुबल और पुरुषार्थ सुनों, उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।। विश्व ने माना वीर प्रसूता भारती के फौलादी इरादों को, मौन किया हमने, पराक्रम से, रणभेरी व शंखनादों को। हे अर्जुन के गांडीव और अभिमन्यु के बाण सुनों, उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।। परिचय :-  मंगलेश सोनी युवा लेखक व स्वतंत्र टिप्पणीकार निवासी : मनावर जिला धार (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्...
मेरा मन – नीला आकाश
कविता

मेरा मन – नीला आकाश

सोनल पंजवानी इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** आसमान की मुट्ठी से इक नीला सा सच निकला जो कहता था तुम चलो ना चलो पर रहोगे साथ ही मेरे ख़्वाबों और खयालों में यूँ पलोगे साथ ही एक तपिश से झूझता हर सच कुछ न कर पाया और मन की ओस ने तुम्हे समेट लिया दिल ने सराबोर कर दिया इक मीठी याद से अब तुम ही कहो कैसे जा पाओगे इस मन आँगन से कि तुलसी की क्यारी और आँगन की सौंधी मिट्टी तक में तुम्हारी जड़ें सिमटी हुई हैं। परिचय :- सोनल पंजवानी शिक्षा : एम. कॉम, इंटीरियर डिजाइनिंग जन्म : २९ जून निवास : निपानिया, इंदौर (म. प्र.) व्यवसाय : इंटीरियर डिजाइनिंग रूचि : साहित्य पठन, चित्रकारी, म्यूरल, पेंटिंग्स, संगीत इत्यादि सम्मान : इतिहास एवम् पुरातत्व शोध संस्थान, बालाघाट की ओर से 'कुल भूषण श्री' अलंकार से सम्मानित, इतिहास एवम् पुरातत्व शोध संस्थान, बालाघाट की ओर से 'हिन्द केसरी श्री' अलंकार से सम्मानि...
गुरु की शिक्षा
कविता

गुरु की शिक्षा

राज कुमार साव पूर्व बर्धमान (पश्चिम बंगाल) ******************** गुरु वही है........... जो हमें जीने का मार्ग दिखाएं, अच्छे- बुरे की पहेचान करवाएं, हमारे जीवन को गतिमान बनाएं, हर कठिन सवालों का सरलता पूर्वक हल करवाएं, संसार में फैले हुए कुरीतियों से हमें बचाएं, हमें समय के महत्व को बताएं, समाज में हमें जीने योग्य बनाएं हमारे जीवन में आने वाली हर संकट से निपटने का सही मार्ग दिखाएं, जाति- धर्म का पाठ पढ़ाए, हमें कर्तव्यर्निष्ठ बनाएं, हमारा भविष्य बनाएं, हमें समाज में शिक्षित बनाएं।। परिचय :- राज कुमार साव निवासी : पूर्व बर्धमान पश्चिम बंगाल घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने ह...
शिक्षक की पुकार
कविता

शिक्षक की पुकार

डॉ. राजेश कुमार मौर्य मधुबनी ******************** विद्यार्थी हैं देश के भविष्यनिधि। शिक्षकगण भी हैं एक कस्तूरी। अच्छे भविष्यनिधि का करना है यदि निर्माण। सच्चे मन से रखना होगा हमको इनका अभी ध्यान। इनसे ही होगा राष्ट्र की पहचान यही होंगे निर्माता और बनेंगे कर्णधार। इस मुसीबत से इन सब को बचाना है। घर से बाहर बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाना है। प्रत्येक विद्यार्थी-शिक्षक है अनमोल। हल्के में न इसको तौल। इनके जीवन को ना खतरे में डालो। कुछ दिन परीक्षाओं को अभी और टालो। मनोदर्पण का उद्देश्य हो जाएगा साकार। सबके प्रयास से ही होंगे इस मुसीबत से पार। प्रज्ञाता भी देखो आया। ऑन लाइन शिक्षण के नियम बताया। शिक्षक संग मातपिता करेंगे पालन। दुष प्रभाव से बचेंगे अब सभी के लालन। परीक्षायें व अन्य शैक्षणिक कार्य जीवन से है नहीं बड़े। ऐसी इच्छायें न कर दे सबको मौत के द्वार खड़े। इनको ना देना ऐसे ही छोड़। य...
नारी ही है
कविता

नारी ही है

बबली राठौर पृथ्वीपुर टीकमगढ़ (म.प्र.) ******************** कहीं-कहीं त्याग की नारी और मूर्ति महिमा है इसके रूप कई और वो माँ की छाँव ममता है सहनशील रखने वाली खुशलता की प्रतीक है घर परिवार को अपना जीवन देने वाली नारी ही है कहीं दुर्गा तो कहीं काली बनी पूजी जाने वाली भी नारी ही है आज कल तो ये सब एक सपना सा लगने लगा है प्राचीन काल की संस्कृति क्योंकि घिसने लगी है फिर भी इस जमाने में कई औरतें सभ्यता संभाले हैं पहचान, गरिमा को अपना वक्त देने वाली नारी ही है कहीं दुर्गा तो कहीं काली बनी पूजी जाने वाली भी नारी ही है औरत अगर चाहे तो अपने घर को स्वर्ग भी बना देती है मगर ना समझे अपने को, गलत राहें चल नरक जीवन कर लेतीं हैं ना समझी अपना कर अपनी जिन्दगी को खिलौना बनातीं हैं लालच, महत्वकांक्षा को अपना सतित्व खोने वाली नारी है कहीं दुर्गा तो कहीं काली बनी पूजी जाने वाली भी नारी ही है परिचय :- बबली...
कल्पना
कविता

कल्पना

ओमप्रकाश सिंह चंपारण (बिहार) ******************** विरह की अगन बनकर तूम भी बहुत पल जल चुकी हो। अब प्यार की पावस बनकर जरा बरस कर देखो। गीत बनकर पुष्प बन हार बनकर पा चुकी महिमा बहुत सृंगार बनकर। बोलो अब मौन ब्रत तोड़ो मेरे शुष्क हृदय में उतरकर। अपने अधरों में छुपे हास को विखरो कल्पना जन्म जन्मान्तरों के बंधनों से। उन्मुक्त होकर फिर ये अनन्त नाद फिर से भर दो। तुम कालचक्र हो केशव का माया बंधन को छिन्न भिन्न कर दो। पल भर में दिव्य चेतना की अमृत रस ह्रदय पटल में भर दो। शंकर की डमरू बन कर तुमअनन्त नाद भर दो। माँ सरस्वती की विणा बन कर तुम कल्पना अनन्त स्वर भर दो। कल्पना तुम ही तो कवियों की सवामिनी हो। अनन्त राग रागनी हो प्यास और नदिया तुम्ही हो। तुम्ही पाप और पुण्य हो परिचय :- ओमप्रकाश सिंह (शिक्षक मध्य विद्यालय रूपहारा) ग्राम - गंगापीपर जिला - पूर्वी चंपारण (बिहार) सम्मान - राष्ट्रीय हिंदी र...
सावन का महीना
गीत

सावन का महीना

संजय जैन मुंबई ******************** मधुर मिलन का ये महीना। कहते जिसे सावन का महीना। प्रीत प्यार का ये महीना, कहते जिसे सावन का महीना। नई नबेली दुल्हन को, प्रीत बढ़ाता ये महीना।। ख्वाबो में डूबी रहती है, दिन रात सताती याद उन्हें। होती रिमझिम रिमझिम वारिश जब भी, दिल में उठती तरंगे अनेक। पिया मिलन को तरस रही है, इस सावन के महीने में वो।। रोग लगा है नया नया, ब्याह हुआ है अभी अभी। करे इलाज कैसे इसका, मिट जाए ये रोग नया। पिया मिलन तुम करवा दो, सावन के इस महीने में।। परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। करीब २५ वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय हैं और इनकी रचनाएं राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच (hindirakshak.com) सहित बहुत सारे अखबारों-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती हैं। ये अपनी लेख...
नारी उत्पीड़न
कविता

नारी उत्पीड़न

रवि कुमार बोकारो, (झारखण्ड) ******************** रो रही हूँ सिसक-सिसक्कर ना पोंछता कोई आँसु है, आँसु की नदियाँ बह चली रोकना भी अब बेकाबू है। नैन निहारे ताक रही है खड़ी घर मे चौखट सहारे, क्यूं होता हे नारी उत्पीड़न? सोंच रही हे नैन सुलाये। माँ चाहिए बहन चाहिए चाहिए प्यारी-सी पत्नी। फिर क्यूं गर्भपात कराते हो? जब गर्भ में बेठी थी बेटी। इनको भी अधिकार चाहिए समाज से थोड़ा प्यार चाहिए, माँ की ममता- बहन का प्यार नारी से है घर संसार। परिचय :- रवि कुमार निवासी - नावाड़ीह, बोकारो, (झारखण्ड) घोषणा पत्र : यह प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीयहिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टा...
तब गाँव हमें अपनाता है
कविता

तब गाँव हमें अपनाता है

मुकेश गाडरी घाटी राजसमंद (राजस्थान) ******************** आई विडम्बना ऐसी की दूर गया में गाँव से, कुछ धन कमाने को में चल पड़ा शहर की ओर। प्रदूषण से जब होने लगे घुटन शहर में, गाँव जाना तब मन मेरा करता है ....... तब गाँव हमें जो अपनाता है। शिक्षा ग्रहण के लिए विदेश जो जाते, ना मिले जब संस्कार परिवार के तब जीवन है अधूरा। चौपाटी पर बैठ गप्पे जो मारना मन को बढ़ा भाता, गाँव ना जाकर मन विचलित मेरा हो जाता है ......... तब भी गाँव हमें जो अपनाता है। खेत पर जाकर भूमि पुत्र बन जाना, बीज को मिट्टी में मिला कर सोना उगवाते। चारों तरफ हरियाली देखने को मिल जाती, तकनीक का मंत्र ऐसा आया सब उसमें डूब गए। जन लोग शहर की ओर पलायन कर जाते हैं....... तब भी गाँव हमें जो अपनाता है। परिचय :- मुकेश गाडरी शिक्षा : १२वीं वाणिज्य निवासी : घाटी (राजसमंद) राजस्थान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया...
फुटपाथ
कविता

फुटपाथ

धैर्यशील येवले इंदौर (म.प्र.) ******************** देख ले वो जिंदा है या मुर्दा है जो शख्स सोया है फुटपाथ पर कोई रोता है कोई मुस्कुराता है जिंदगी, मौत दोनों है फुटपाथ पर कोई खेल रहा कोई बेच रहा है अमीरगरीब बच्चा है फुटपाथ पर तंग गलियों में जो नही बिकता है सबकुछ बिकता है फुटपाथ पर गांववाले न जाने शहर की बात शहर जीता मरता है फुटपाथ पर बस यही एक बात सुकून देती है नस्लभेद नही होता है फुटपाथ पर। परिचय :- धैर्यशील येवले जन्म : ३१ अगस्त १९६३ शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ। सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर hindirakshak.com द्वारा हिंदी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं,...
हरियाली तीज
कविता

हरियाली तीज

डॉ. भगवान सहाय मीना बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, (राजस्थान) ******************** साजन, सावन की सुरंगी आई बहार, कोयल बोले वाणी रस की। अब तो आ गया है तीज का त्योहार, आजाओं मेरी नहीं बस की। सूनी सेज तड़पती तेरे बिन, हे ! ननद के वीर। ससुराल का क्या सुख, मैं जाउंगी अपने पीहर। तेरे वादे झूठे, खिंचे पानी पर लकीर। यह बढ़ते ही जातें, जैसे द्रोपदी का चीर। परसों के दिन आ गये, मेरी सहेली के साजन। उदास हरियाली तीज, तेरे बिन सूना लगें सावन।। "हरियाली तीज" कविता राजस्थानी भाषा के महान कवि और मेरे परम आदरणीय श्रीमान भंवर जी "भंवर" की कविता "तीज रौ त्योहार" का मेरे द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद है। परिचय :- डॉ. भगवान सहाय मीना (वरिष्ठ अध्यापक राजस्थान सरकार) निवासी : बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, राजस्थान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना स्वरचित एवं मौलिक है। ...
कितना ख़्याल वो रखता हैं
कविता

कितना ख़्याल वो रखता हैं

निर्मल कुमार पीरिया इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** मेरी हर चीज, सहेज कर रखता हैं, ये ख्याल भी हैं कि, मन मे बसाये रखता हैं... चाहा जब करना बातें, बैठ सामने शीशे वो, मन भर ख़ुद ही से, पहरो गुफ़्तगू करता हैं... मेरा हर ख्याल सहेज कर रखता हैं। मेरा हर लम्हा, सहेज कर रखता हैं, मलमली सी वो यादे भी, दिल मे बसाये रखता हैं... संगी सतरंगी लम्हें को, कभी रुठे,भीगे हर पल को, पलछिन मुस्काते लम्हों संग, तरतीब से वो पिरोता हैं... मेरा हर वक़्त सहेज कर रखता हैं। मेरा हर हिस्सा, सहेज कर रखता हैं, महकी बाहें,बहकी बातें, शरमाती वो मदमाती रातें... अलकों में अटके चाँद का, साँसों में महकी साँस का, रक्त सीप में टके जो मोती, नखशिख,नजरो से सजाता हैं.. मेरा हर रंग रूप सहेज कर रखता हैं। मेरा हर वक़्त सहेज कर रखता हैं। मेरा हर ख्याल सहेज कर रखता हैं। मेरी हर चीज ,सहेज कर रखता हैं... परिचय :- निर्मल कु...
उपन्यास : मैं था मैं नहीं था : भाग- २६
उपन्यास

उपन्यास : मैं था मैं नहीं था : भाग- २६

विश्वनाथ शिरढोणकर इंदौर म.प्र. ****************** मेरा और सुरेश का कुछ ज्यादा सामान तो था ही नहीं सुशीलाबाई का भी एक ही थैली थी वे किसी को भी उसे छूने नहीं देती। उनके थैली में एक तौलिया और एक बड़ा सा पीतल का लोटा रखा रहता। इसी लोटे का इस्तेमाल वे दिन भर करती। इस लोटे की किस्मत में दिन भर सुशीलाबाई के हाथों खुद को राख से जाने कितनी बार मंजवाना लिखा रहता यह कोई ज्योतिषी भी नहीं बता सकता था। माँजी जरूर ज्यादा सामान लायी थी। इनमे घरगृहस्थी का सामान, थोड़े मसाले अचार इत्यादि थे। और हां सुशीलाबाई के कपडे भी माँजी को ही सम्हालने पड़ते इसलिए वे भी माँजी के सामान के साथ ही थे। घर में हम लोगों के अंदर आंगन में आते ही बेबी नहीं मुझे उन्हें बेबी नाम से नहीं पुकारना चाहिए। मुझसे तो वें बहुत बड़ी है पर उनका तो मूल नाम ही बेबी है और सब इन्हे बेबी नाम से ही पुकारते भी है। हां तो मैं कह रहा था कि हम लोगों के...
सावन से
गीत

सावन से

डॉ. चंद्रा सायता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** तुम जाकर भैया से मेरे, ये संदेशा कहना दूर बसा तू आ न सकेगी ये तेरी बहना। भाई-बहन की प्रीत का पर्व जब-जब आता। क्या बाबुल क्या अपने परायो को है यह हर्षाता। रूसा रूसी मनुहार बिन मजा नहीं था आता। नयन नीर ना तू अब अश्रु बनकर बहना। कर में बांधकर राखी माथ तिलक लगाती। चंदा सा मुख देख-देख मैं वारी-वारी जाती। वह रक्षा प्रण लेता, मैं स्नेह दीप जलाती। प्यारी प्यारी सूरत तू इन आंखों में रहना यह देस छोड़कर तेरा यूं परदेस चले जाना। अनचाहे ही मैंने इसको विधि-विधान है माना टूट गया हिरदे-आंचल ताना और वाना। ना मिल सकने का ही तो शूल मुझको सहना। याद आज भी आते मुझको वो सावन के झूले। वो राखी वाले हाथ कहो बहना कैसे भूले? क्या जानू. मैं शाखों पे कब गुलाब थे फूले। तेरा प्यार बना रहेगा मेरा जीवन गहना। तुम जाकर भैया से मेरे ये संदेशा कहना। दूर बसा त...
चला जाऊँगा
ग़ज़ल

चला जाऊँगा

आदर्श उपाध्याय अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश ******************** रहकर तुम्हारी यादों में कुछ दिन और फिर मैं अपनी मंजिल की ओर चला जाऊँगा। क्यूँ रो रहे हो मेरे ख़ातिर ऐ दुनिया वालों कुछ दिन बाद तुम्हारी यादों से चला जाऊँगा। ये दुनिया इन्सान को इन्सान नहीं समझती इन्सानियत से थककर मैं अब चला जाऊँगा। ये दुनिया क़ाबिलियत को क़ाबिल नहीं समझती क़ाबिलियत को ज़मीं पर रखकर मैं चला जाऊँगा। लोग तारीफ़ की ही तारीफ़ करना चाहते हैं ख़ुद की तारीफ़ सुनने यमलोक चला जाऊँगा। दुनिया ये मोहब्बत को मोहब्बत नहीं देती मोहब्बत पाने माँ की गोद में चला जाऊँगा। क्या है ख़ुदा और क्या है उसकी ख़ुदाई देखने सब उसके पास चला जाऊँगा। जब - जब सताएगी मुझे माँ की याद झट से मैं उसके पास चला जाऊँगा। रहकर तुम्हारी यादों में कुछ दिन और फिर मैं अपनी मंजिल की ओर चला जाऊँगा। परिचय :- आदर्श उपाध्याय निवासी : भवानीपुर उमरी, अं...
सावन ना बरसा
कविता

सावन ना बरसा

मनीषा शर्मा इंदौर म.प्र. ******************** मेरा ये बावरा मन पिया मिलन को तरसा सखी अब के बरस भी सावन ना बरसा छाते रहे यादों के बादल तो बहुत बादलों को देख मन घड़ी भर हर्षा सखी अब के बरस भी सावन ना बरसा बरस भर किया था सावन का इंतजार पल-पल बीता ऐसे जैसे कोई अरसा सखी अब के बरस भी सावन ना बरसा बीता जाए सावन नाआए बैरी पिया लागे मोहे अब तो कुछ- कुछ डर सा सखी अब के बरस भी सावन ना बरसा बहुत संभाला था मैंने खुद को मगर छलक ही गया दो नैयनन का कलसा सखी अब के बरस भी सावन ना बरसा परिचय :-  मनीषा शर्मा जन्म : २८/८/१९८२ शिक्षा : बी.कॉम., एम. ऐ. लेखन शुरुआत वर्ष : लेखन में रुचि बचपन से है लेखन विधा : कविता ,व्यंग्य ,कहानी समसामयिक लेखन। व्यवसाय : आकाशवाणी केंद्र इंदौर उद्घोषक निवासी : इंदौर म.प्र. घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां...
गरमकोट
लघुकथा

गरमकोट

अर्चना मंडलोई इंदौर म.प्र. ******************** माँ ने दिवंगत पिता के गरम कोट को सहलाकर भारी मन से अलमारी बंद करते हुए पूछा- बेटा सब तैयारी हो गई क्या? सुलभा इंतजार कर रही होगी। हाँ माँ..उसने मामेरा मे देने के सामान पर एक नजर डालते हुए कहा..तभी फोन की घंटी बज उठी...सुलभा का फोन था....कब पहूँचोगे भैया...उधर से सुलभा व्यग्रता से कह रही थी!.... बस निकल ही रहे है.... चलो बेटा आज तुम्हें पिता और भाई की दोहरी जिम्मेदारी निभानी है....माँ की डबडबाई आँखे उससे छुपी न रह सकी। नए कोट को सुटकेस में तह कर रखते हुए...वह उठा और अलमारी से निकाल पिता का कोट पहन लिया। देखते ही माँ बोली..ये क्या? इतना पुराना कोट....शादी में ... हाँ माँ बहन को पापा की कमी महसूस न हो इसलिए मैने आज ये कोट पहन लिया है... शहनाईयाँ बज उठी थी....माँ भावविभोर थी। और आरती की थाली लिए बहन पिता के रूप मे भाई को देखकर फूली नही समा रही थी...