कारगिल दिवस पर ऑनलाईन कवि सम्मेलन।
महू। अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू इकाई द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कारगिल एवं अभिभावक दिवस के उपलक्ष पर आयोजित इस शानदार आयोजन में मध्यप्रदेश के कई प्रतिष्ठित रचनाकार शामिल हुए और अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिपुरारीलाल शर्मा द्वारा हिवड़ा में लगा गई आग, डॉ गिरजेश सक्सेना- देश की माटी को समर्पित, गगन खरे- आई बरखा चारों ओर, दशरथसिंह ठाकुर- हाथों में बीता बचपन, धीरेंद्र कुमार जोशी- वो जान लुटाए सीमा पर, श्रीमती बिंदु के पंचोली- मां की महिमा, विनय जोशी- ज़िन्दगी पूछती रही, डॉ विमल सक्सेना- अमन है गर जंग का, विनोदसिंह गुर्जर- श्रीराम मेरे जनपातक हरना, दामोदर विरमाल- मां भारती मां भारती, विजय पांडेय- सखी सावन की करलो तैयारी, जैसी शानदार रचनाओं का काव्यपाठ हुआ। मंच का संचालन वरिष्ठ कवि धीरेंद्र जोशी एवं आभार उपाध्यक्ष श्र...
























