ख़ुद पर भरोसा
निज़ाम फतेहपुरी
मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
********************
बहर मीटर-१२२२ १२२२ १२२२ १२२२
अरकान- मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन
जिसे ख़ुद पर भरोसा है किसी से वो नहीं रोता।
उसे देखा है बढ़ते जो जवानी मे नहीं सोता।।
नहाए कितना भी गीदड़ वो गीदड़ ही रहेगा बस।
चमक रहती है जब की शेर अपना मुँह नहीं धोता।।
सफ़ेदी पर न जा मेरी अगर कुछ अक़्ल है थोड़ी।
बुढ़ापे में किसी का दिल कभी बूढ़ा नहीं होता।।
पड़ी हो आग पर गर राख तो बस दूर ही रहना।
की अंगारा कभी अपनी तपिश जल्दी नहीं खोता।।
निज़ाम ऐसा करो कुछ काम दुनिया नाम ले तेरा।
वही शायर है अच्छा जो कभी नफ़रत नहीं बोता।।
.
परिचय :- निज़ाम फतेहपुरी
निवासी : मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित हैं
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प...

























