यत्न है, आशा भी है, विश्वास भी
रशीद अहमद शेख 'रशीद'
इंदौर म.प्र.
********************
प्रार्थना है, नमन है, अरदास भी!
यत्न है,आशा भी है विश्वास भी!
महामारी की लहर है
हर जगह है हर डगर है
विश्वव्यापी हो गई यह,
चाल भी इसकी प्रखर है!
था नहीं इसका तनिक आभास भी!
यत्न है, आशा भी है, विश्वास भी!
दीन सह धनवान पीड़ित
सबल-निर्बल सब प्रभावित
संक्रमण कब देखता है
निरक्षर अथवा सुशिक्षित
स्वामी भी चिन्तित हैं एवं दास भी!
यत्न है, आशा भी है, विश्वास भी!
है अधिक गंभीर रोग
मरण से अच्छा वियोग
लाकडाउन कुछ दिनों का
नहीं निकलें घर से लोग
कर रहे हैं मूर्ख कुछ उपहास भी!
यत्न है, आशा भी है विश्वास भी!
प्रार्थना है, नमन है, अरदास भी!
यत्न है, आशा भी है विश्वास भी!
.
परिचय - रशीद अहमद शेख 'रशीद'
साहित्यिक उपनाम ~ ‘रशीद’
जन्मतिथि~ ०१/०४/१९५१
जन्म स्थान ~ महू ज़िला इन्दौर (म•प्र•) भाषा ज्ञान ~ हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत
शिक्षा ~ ए...

























