कलर
हिमानी भट्ट
इंदौर म.प्र.
********************
आशा ने सभी को हिदायत दी की होली के कलर से कोई गंदागी नहीं करेगा, यह कैसा त्यौहार है। आशा के कहते ही घर में सन्नाटा छा गया।
दूसरी ओर पड़ोसी ने एक माह पूर्व से ही होली की तैयारी शुरू कर दी थी। शोरगुल की आवाज आते ही आशा अपनी बालकनी में देखने आई की आवाज कैसी है?
पड़ोसी के वहां मित्र एवं रिश्तेदार होली का उत्सव मनाने आए। सभी ने धूम मचाई रंग जमाया बच्चों की शोरगुल की आवाज मन को आनंदित कर रही थी। घर में प्रेम और खुशी के रंग बिखरे हुए थे। हर रंग कुछ कह रहा था।
यह सब नजारा आशा अपनी बालकनी से देख रही थी,
"आशा के अंदर भी रंगो की तरंग दोड़ने लगी"
.
परिचय :- हिमानी भट्ट ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अभियान, इंदौर
निवासी : इंदौर म.प्र.
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, ...























