गणतंत्र दिवस
मिर्जा आबिद बेग
मन्दसौर मध्यप्रदेश
********************
गणतंत्र हमारी आन बान और शान है,
गणतंत्र हमारी आन बान और शान हैं,
दुनिया में सबसे बड़ा हमारा हिन्दूस्तान है
यहाँ सबका अपना मान-सम्मान है,
राम भी है रहीम-रसखान और रहमान है
सम्पूर्ण, प्रभूत्व सम्पन्न गणराज्य का मतलब आज समझलो,
अम्बेडकर जी ने लिखा जो संविधान है
राम रावण, हुसैन यजीद की जंग एक इतिहास बनी है,
अदलो-इन्साफ की खातिर कई लोग होगये कुरबान है,
जो इन्सान को इन्सान से लडवाता है,
वह हमारी नजरों में इन्सान नही शैतान है,
यह सूफी-सन्तों की धरती है आबिद
जिसका नाम हिन्दूस्तान है,
.
परिचय :-
११ मई १९६५ को मंदसौर में जन्मे मिर्जा आबिद बेग के पिता स्वर्गीय मिर्जा मोहम्मद बेग एक श्रमजीवी पत्रकार थे। पिताश्री ने १५ अगस्त १९७६ से मंदसौर मध्यप्रदेश से हिंदी में मन्दसौर प्रहरी नामक समाचार पत्र प्रकाशन शुरू किया। पिता के सान...























