मालवा प्रांत का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर एवं व्याख्यान में प्रांतीय साहित्यकारों का महाकुंभ संपन्न।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत द्वारा आयोजित 'हमारी साहित्यिक परम्पराए' विषय पर व्याख्यान व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर व बैठक
इंदौर : महू। इंदौर में सरस्वती शिशु मंदिर, साई नाथ कॉलोनी, तिलक नगर पर आयोजित हुई इस प्रांतीय साहित्यकार महाकुंभ में महू से १५ साहित्यकार एवं अन्य स्थानों से सहभागिता करने वाले जिला इकाई १३ एवं तेहसील इकाई १६ से कुल ११० साहित्यकार उपस्थित हुए। महू इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कवि विनोद गुर्जर ने जानकारी देते हुये बताया कि यह महाकुंभ, साहित्य की गंगा में डुबकी लगाने का अवसर बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। साथ ही यह भी बताया कि आद. श्री त्रिपुरारी लाल शर्मा जी, प्रांताध्यक्ष, मालवा प्रांत द्वारा इकाई गौरव सम्मान की अनुशंसा पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्रीधर पराड़कर जी एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्...























