युवा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन।
रीवा : द खबरदार टीम के आयोजकत्व में और विंध्य कवि दरबार के संयोजन में २ अक्टूबर को गांधी जी की १५०वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल बोदाबाग रीवा में एक अद्वितीय और ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें रीवा से ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के सैकड़ों नवोदित कवियों ने भाग लिया और काव्यपाठ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे नवोदित रचनाकारों को सामने लाना है जो कि कविता, कहानी आदि लिखते तो हैं किंतु कभी उन्हें ऐसा मंच नहीं मिलता जहाँ वो अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। विंध्य कवि दरबार ने ऐसे ही कलाकारों को खोजकर उनकी प्रतिभा को निखारने और उचित स्थान दिलाने का बीड़ा उठाया है।
.
.
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में रीवा जिले के दो वीर से.नि. सैनिकों ए. के. पांडेय एवं पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, दो शिक्षकों डा. के.के. मिश्रा एवं बी.डी. मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रो...

























