मैं माँ भारती का भारत हूँ
**********
भारत भूषण पाठक
धौनी (झारखंड)
मैं माँ भारती का
भारत हूँ।
उनके आशीर्वाद का
स्वप्न साकार हूँ मैं।
मैं माँ भारती का
भारत हूँ।।
चल पड़ा हूँ अपनी
ही वो डगर।
करना विजित जहाँ है
मुझे सकल समर।
मैं माँ भारती का
भारत हूँ।
अँग्रेजों की अँग्रेज़ी न
भूला दूँ
तो तुम कहो।
मैं तो निकला हूँ
लेकर साथ अपने
हिन्दी माँ को।
अपना न ले यह
जबतक यह जग
प्रेम से संग
मेरे हिन्दी
माँ को।।
मैं माँ भारती का
भारत हूँ।
मातृस्वरूपा हिन्दी का
उपासक हूँ
मैं माँ भारती के
आँगन में खेला
मातृस्वरूपा हिन्दी का
संग्राहक हूँ।।
.
लेखक परिचय :-
नाम - भारत भूषण पाठक
लेखनी नाम - तुच्छ कवि 'भारत '
निवासी - ग्राम पो०-धौनी (शुम्भेश्वर नाथ) जिला दुमका(झारखंड)
कार्यक्षेत्र - आई.एस.डी., सरैयाहाट में कार्यरत शिक्षक
योग्यता - बीकाॅम (प्रतिष्ठा) साथ ही डी.एल.एड.सम्पूर्ण होने वाला है।
काव्यक्षेत्र में तुच्छ प्रयास - साहित्...
























