Friday, March 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

उत्सवों के माध्याम से एकात्मकता का विकास हो
आलेख

उत्सवों के माध्याम से एकात्मकता का विकास हो

उत्सवों के माध्याम से एकात्मकता का विकास हो रचयिता : डॉ सुरेखा भारती ===================================================================================================================== अध्यात्म व्यक्ति को जोडता है सनातन धर्म में उत्सवों की एक श्रृंखला होती है। दीपावली, वसंत पंचमी, शिवरात्रि, होली, नववर्ष प्रतिपदा, श्रीरामनवमी जितने भी उत्सव आते हैं, उन्हे धर्म से, आध्यात्मिकता से जोड़ा गया है। इसी सच्चाई के लिए यह घोषणा की गई की मनुष्य जाति एक है। जो भौतिकवाद से जुडे़ हैं, वह नहीं कहतें कि हम एक है। क्योकि वहाँ एक-दूसरे का स्वार्थ आता हेै। जिस मंच से, जिस धरातल से यह बोला गया है कि मनुष्य जाति एक है वह आध्यात्मिक धरातल है। अध्यात्म व्यक्ति को जोडता है और भौतिकता व्यक्ति को तोडती है। आधात्मिक व्यक्ति निर्लिप्त रहता है आध्यात्मिक व्यक्ति निर्लिप्त रहता है। आध्यात्मिक व्यक्ति समाज म...
निश्चिंतता
लघुकथा

निश्चिंतता

निश्चिंतता रचयिता :  कुमुद के.सी.दुबे ===================================================================================================================== मनन शादी के बाद पहली बार पत्नी माला को लेकर लखनऊ से भोपाल आ रहा था। उसने पहले से किराये का घर लेकर गृहस्थी की आवश्यक सामग्री जुटा रखी थी। मकान के ऊपरी तल पर मकान मालिक सिंह दम्पती रहते थे। उनकी एक ही बेटी थी जो शादी के बाद दिल्ली में सेटल थी। मनन ने माला को शादी के पहले बता रखा था कि पापा के बिजनेस के कारण माँ और पापा भोपाल में हमारे साथ नहीं रह पायेंगे। मेरा ऑफिस रहेगा, तुम्हें दिनभर घर में अकेले ही रहना होगा। माला समझदार थी, उसने सहजता से आने वाली परिस्थिति को स्वीकार कर लिया था। फ्लाईट में बैठे मनन सोच रहा था कि संयुक्त परिवार में पली-बडी माला, दिनभर अकेले कैसे रहेगी ? वह सोच में डूबा हुआ था कि फ्लाईट भोपाल पहुँच गई। मनन ने ...
गणित संग मेरी वार्तालाप
कविता

गणित संग मेरी वार्तालाप

गणित संग मेरी वार्तालाप रचयिता : भारत भूषण पाठक ===================================================================================================================== हे गणित तू फिर आ गयी । काली घटा बन कर मुदित मन को आह्लादित करने।। परन्तु कोई बात नहीं आ ही गयी है तो मित्रवत ही रहना। था बचपन से अपन दोनों का एक दूसरे को मुश्किल सहना।। अब तो मेरे उम्र का लिहाज कर। शिक्षक हूँ मैं  आज अब तो कुछ समझा कर।। मत ला वो बड़े-बड़े सवालों का महासागर । करने में पार आती थी जिसमें समस्याएं अपरम्पार ।। ऐ गणित अब कितना रुलाएगी। क्या होगा ऐसा कोई दिन जब तूँ समझ आ जाएगी ।। अभी  भी  त्रिभुज के सर्वांगसम होने का भय बड़ा सताता है। ले यह जान और जान के खुश हो जा। मुँह मोड़ ले या प्रेयसी बन जा।। क्यों एक भयकारी पत्नी सम प्रतीत होती है। चाहता हूँ मनाता हूँ फिर भी  रुठती ही जाती है।। कहता ह...
कविता

शाश्वत सत्य

शाश्वत सत्य रचयिता : महिमा शुक्ल ===================================================================================================================== जो सम्पूर्ण विश्व का परमात्मा है, वहीं हम-तुम में समाया है। जो जल में हैं, जो थल में है, अम्बर में भी है, और सागर में है। हर काया में हर कण कण में, हर जीव में, हरेक जन्तु में। हर उस पेड़ में, हर उस लता में जो प्रकृति की एक सुन्दर रचना में। सूरज, चाँद और सितारो में वो रोशनी है उस जीवात्मा की जो कभी जलता नही कटता नही वही अमर और अजर आत्मा है। प्रकृति का हर रूप सत्य है। शिव सा मृत्युंजय और सुंदर भी है। लेखिका परिचय :-  महिमा शुक्ल हिंदी साहित्य के परिवार से पूर्व प्राध्यापक (लोक प्रशासन एवं पत्रकारिता) सामाजिक कार्यों और संस्थाओं से सम्बंधित लिखने पढ़ने की अभिरुचि आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के स...
अपने घर सा ना ही कोई द्वार देखा है 
कविता

अपने घर सा ना ही कोई द्वार देखा है 

********** रचयिता : वंदना शर्मा   अपने घर सा ना ही कोई द्वार देखा है   घूम-घूम  कर मैने  संसार देखा है | पर अपने घर सा ना ही कोैई द्वार देखा है || पूरब से लेकर पश्चिम तक | उत्तर से लेकर दक्षिण तक| बस एक सा ही हाल हर ओर देखा है ||.............||1|| घर के अँगने  से सड़कों तक | धरती से लेकर अम्बर तक | रोते ही सबको मैने हर हाल देखा है ||........||2|| कुटिया से लेकर बँगले तक | नीडो़ से लेकर महलों तक | बस सबको ही जाने क्यों परेशान देखा है ||......||3|| स्कूल से लेकर संसद तक | चपरासी  से  मंत्रीजी तक | सबको अपनी ही जेबों  की चिंता करते देखा है ||..............||4| सारे जग में घूम -घूम कर के मैने ये जाना है | अपने अनुभव के दम पर मैने तो ये पहिचाना है | बस माँ के आँचल में ही सच्चा प्यार देखा है ||...............||5|| लेखीका परिचय :-  नाम - वंदना शर्मा आत्मजा श्री देवकी नंदन शर्मा जन्म - ...
जीवन हो राष्ट्र समर्पित
कविता

जीवन हो राष्ट्र समर्पित

जीवन हो राष्ट्र समर्पित रचयिता : रीतु देवी ===================================================================================================================== हमारा जीवन हो राष्ट्र समर्पित, तन, मन, धन सब अर्पित। वीर शहीदों भाँति करें राष्ट्र प्राण न्यौछावर, राष्ट्र हित कार्य कर, लाऐं खुशियाँ बहार। हमारा जीवन हो राष्ट्र रक्षा हरदम तैयार, बुरी नजर डालने वालो को फोड़ दे आँखें हर बार। भूखे भेड़ियों को भगाए सात समुंदर पार, साजिश रचनेवाले सत्ता की कुर्सी लोभियों को करें मिलकर हम बारम्बार तिरस्कार। याद रखकर शहीदों की जीवन कुर्बानी, राष्ट्र प्रेम कर दे बारम्बार जीवन बलिदानी। हमारा जीवन हो राष्ट्र समर्पित, तन, मन, धन सब कुछ अर्पित।   लेखीका परिचय :-  नाम - रीतु देवी (शिक्षिका) मध्य विद्यालय करजापट्टी, केवटी दरभंगा, बिहार आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय ...
बैरी जग में
कविता

बैरी जग में

बैरी जग में रचयिता : मित्रा शर्मा ===================================================================================================================== बैरी जग में आने के बाद कौन भला देखेगा तुम्हे, नियति है यह समझे नही तुम आने को ब्याकुल हो गए। दुनिया की रीत यही है रोते देख और रुलाना रस्म यही सोचकर अपने मनको समझाना। जब खबर लगेगी दुनिया को टूट चुके हो भीतर से ओर तोड़ेंगे चोट करेंगे वॉर करेंगे शिद्दत से। सच की नाव हिलती पर कभी डूबती नही है यह सोचकर अपने मनको समझाना रोना नही है परिचय :- मित्रा शर्मा महू (मूल निवासी नेपाल) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० ...
बिना बेटियों के
कविता

बिना बेटियों के

============================ डॉ. बी.के. दीक्षित बिना बेटियों के घर सूना तो होता है। उत्साह हमारा देख इन्हें,दूना होता है। रूह तलक ठंडी ठंडी है,,,,,,,बेटी की बातों से। सो जाऊँगा आज बेफिकर,जगा हुआ हूँ रातों से। रीति पुरानी सदियों की,क्यों कमतर बेटी मानी जाती? जिम्मेदारी में हर बेटी,,,,,,इक़ तरुवर सी जानी जाती। नहीं सुधार हुआ दुनिया में,महिलादिवस मनाते क्यों? हक़ होना बेटी पर कितना,कुछ लोग हमें समझाते क्यों? संस्कार ,व्योहार ,प्यार और अदब ज्ञान की खूबी है। खुशियों भरा खज़ाना बेटी,वाकी दुनिया झूठी है।   परिचय :- डॉ. बी.के. दीक्षित (बिजू) आपका मूल निवास फ़र्रुख़ाबाद उ.प्र. है आपकी शिक्षा कानपुर में ग्रहण की व् आप गत ३६ वर्ष से इंदौर में निवास कर रहे हैं आप मंचीय कवि, लेखक, अधिमान्य पत्रकार और संभावना क्लब के अध्यक्ष हैं, महाप्रबंधक मार्केटिंग सोमैया ग्रुप एवं अवध समाज साहित्यक संगठन के ...
मेरे अधूरे स्वप्न
कविता

मेरे अधूरे स्वप्न

मेरे अधूरे स्वप्न रचयिता : रुचिता नीमा ===================================================================================================================== कैसे बया करु मैं अपने उन जज्बातों को जो तूफानो से उठा करते है हरदम कुछ कर दिखाने को, और फिर सब अंतर्मन को ध्वस्त करके वही शांत हो जाते हैं जब भीतर जाकर के देखा तो पाया कुछ अनकहे, कुछ ख्वाब मे ही, कुछ अधूरे , कुछ खाक से ही दफन हो गए कई मेरे अरमान अकसर और हम सम्हल ही न पाए कि खुद को दे सके कोई अवसर, डूब ही गए कई दिवा स्वप्न मन के तूफानों की गहराई में, जो सँजोये थे हमने भी कभी आशाओं की अंगड़ाई में, अबकि जो तूफान थम गया , नए स्वप्न उदित होने लगे, मेरे मन की डाली पर फिर से नव कोपल उगने लगे अब फिर से नव पुष्प खिलेंगे नव स्वप्नों से महक उठेंगे मेरे मन की बगिया में आशा की कोयल चहकेगी नव जीवन की बेला महकेगी लेकिन नव त...
कैसे बांटोगे ?
कविता

कैसे बांटोगे ?

कैसे बांटोगे ? रचयिता : राम शर्मा "परिंदा" ===================================================================================================================== जमीं बांट लिये-आसमान कैसे बांटोगे ? धर्म बांट लिये - भगवान कैसे बांटोगे ? ग्रंथ बांट लिये - अरमान कैसे बांटोगे ? घर बांट लिये - मेहमान  कैसे बांटोगे ? डिग्री बांट लिये- सम्मान कैसे बांटोगे ? संतान बांट लिये - श्मशान कैसे बांटोगे ? शब्द बांट लिये- जबान कैसे बांटोगे ? वस्त्र बांट लिये -गिरेबान कैसे बांटोगे ? नाम बांट लिये- पहचान कैसे बांटोगे ? जख्म बांट लिये -निशान कैसे बांटोगे ? पानी बांट लिया - तूफान कैसे बांटोगे ? परिवार बांट लिया-दिलोजान कैसे बांटोगे? साज बांट लिये - स्वरगान कैसे बांटोगे ? परिंदे बांट लिये - उड़ान कैसे बांटोगे ? लेखक परिचय : -  नाम - राम शर्मा "परिंदा" (रामेश्वर शर्मा) पिता स्व जगदीश शर्मा ...
दबी आवाजे
कविता

दबी आवाजे

रचयिता : संजय वर्मा "दॄष्टि" कौन उठाए आवाज समस्याओं के दलदल  भरे हर जगह रोटी कपडा मकान का पुराना रोना रोने के गीत वर्षो से गा रहे गुहार की राग में भूखे रहकर उपवास की उपमा ऊपर वाला भी देखता तमाशे दुनिया की जध्धो जहद जो उलझी मकड़ी के जाले में फंसी ऐसे जीव की हालत जिसे निचे वाला भले ही पद बड़ा हो सुलझा न सका वो ऊपर वाले से वेदना के स्वर की अर्जी प्रार्थना के रूप में देता आया अपने आराध्य को धरा पर कौन सुने गुहार जैसे श्मशान में मुर्दे को ले जाकर उसकी गाथाएं भी श्मशान के दायरे में हो जाती सिमित भूल जाते इंसानी काया की तरह हर समस्या का निदान करना परिचय :- नाम :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता :- श्री शांतीलालजी वर्मा जन्म तिथि :- 2-5-1962 (उज्जैन ) शिक्षा :- आय टी आय व्यवसाय :- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) प्रकाशन :- देश - विदेश की विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में रचनाएँ व ...
वक्त
लघुकथा

वक्त

वक्त रचयिता : माधुरी शुक्ला दसवीं कक्षा में पहुंचे पोते मनु के बदले रंग ढंग को दादा ब्रजकिशोर की बूढ़ी और अनुभवी आंखों ने मानो पढ़ और समझ लिया है। फिर कल उसे मोहल्ले के बिगड़ैल लड़कों के साथ घूमते  देख उनकी फिक्र बढ़ गई है। ब्रजकिशोर बेटे दिनेश से कह रहे हैं सिर्फ कमाने में ही मत लगा रहा कर घर की तरफ भी थोड़ा ध्यान दे। मनु की फिक्र भी किया कर वह बड़ा हो रहा है और गलत संगत में भी पड़ता दिखाई देने लगा है। उनका इतना कहना था कि बहू सरिता बरस पड़ती है बाबूजी की तो पता नहीं क्यों मनु से आजकल कुछ दुश्मनी हो गई है। वह कुछ भी करे इन्हें गलत ही लगता है। यह सुन ब्रजकिशोर खामोश हो जाते हैं। जानते हैं अब कुछ बोले तो बहस हो जाएगी। इस बीच दिनेश ऑफिस जाने के लिए तैयार होने लगता है खूंटी पर टंगा मनु की पैंट गलती से उससे नीचे गिर जाती है। जब पैंट  टांगने लगता है तो जेब से सिगरेट का पैकेट बाहर झांकता ह...
वाह क्या नजारा था
कविता

वाह क्या नजारा था

वाह क्या नजारा था रचयिता : वंदना शर्मा एक दिन घर से निकलते ही दिखा वाह क्या नजारा था? एक आदमी एक हाथ में खंजर लिए दूसरे को काट रहा था |  पहले तो देखकर कुछ समझ नहीं आया | फिर सोचा कि शायद कोई पागल है या कोई जादूगर, क्योंकि एेसा अचम्भा जीवन में पहली बार देखा था | देखकर रहा नहीं गया, जाने लगी उसे रोकने तो सहेली ने मुझे रोक दिया कि रहने दो क्यों व्यर्थ के पचड़े में  पड़ती हो | पर समस्या गम्भीर है स्त्री स्वभाव और कवि हृदय पूछना आवश्यक हो गया था | नहीं पूछें तो पेट दर्द | मुझसे रहा नहीं गया | पास जाकर बोली , कि चाचाजी क्या कर रहे हो? अपने ही हाथों स्वंय अपने ही हाथ क्यों काट रहें है ? आप शक्ल से पागल भी तो नहीं लगते तो ये पागलपन क्यों? त्यौरियाँ  चढ़ाते हुए उन्होने मुझे घूरा|  क्षण भर ठहर कर फिर कहा, कि बिटिया  बात तो समझ की करती हो| पर  ये नहीं  दे...
प्रहार कर
लघुकथा

प्रहार कर

प्रहार कर रचयिता : शिवम यादव ''आशा'' ===================================================================================================================== कुनाल अपनी जिंदगी से इतना नाखुश था कि उसे कुछ भी सूझ ही नहीं रहा था, उसकी जिंदगी मानों थमती और चलती जा रही थी, कुनाल की जिंदगी में सबने ही दखल डाला था यहाँ तक की उसकी खुद भी जिंदगी ने उसपर दखल ऐसे दी थी कि उसने हार मानते मानते भी हार नहीं मानी थी, कुनाल के परिवार में छः सदस्य थे जिसमें कुनाल सबसे छोटा है उसके ऊपर लेकिन बोझ इस प्रकार है मानों वो परिवार में सबसे बङा हो, घर का सारा काम देखना अपने पिता की खेती का सारा काम देखता और स्वयं खेती में काम भी मेहनत से करता फसल आती बेची जाती और सारा धन घर के कामों व भाई बहन की पढ़ाई में खर्च होता है जिसपर कुनाल ने कभी भी जरा सा सोच भी नहीं किया कि आखिर मुझे भी पढ़ना है और क्या करना है सिवाय क...
पल दो पल की खुशियां
कहानी

पल दो पल की खुशियां

पल दो पल की खुशियां रचयिता : जितेंद्र शिवहरे संध्या आज पहली बार प्रभात के साथ सफ़र कर रही थी। त्यौहार के सीज़न के कारण बस वाले छोटी यात्रा करने वाले पेसेन्जर को बस में बैठा नहीं रहे थे। उस पर जो बस वाले बैठा भी लेते तो बैठने की सीट मिलना मुश्किल थी। संध्या की समस्या अभी खत्म नहीं हुयी थी। उसने देखा सड़क पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गयी है जो इस सड़क पर एक आम समस्या थी। संध्या ने विचार किया की आज स्कूल पहुंचने में वह निश्चित ही विलंब से पहुंचेगी। स्कूल के हेडमास्टर की डांट से वह भली-भांति परिचित थी। उसका विलंब से स्कूल पहुंचने का कारण अधिकतर सड़क जाम होना ही होता था। सड़क पर वाहनों के जाम की स्थिति का हवाला देते-देते वो थक गई थी। क्योंकि हेडमास्टर चिरपरिचित इस समस्या का हल संध्या को पुर्व में बहुत बार सुझा चूके थे। या तो संध्या मोपेट से स्कूल आया करे क्योंकि मोपेट से आने-जाने में सड़क...
मेरा राम मेरे साथ है
लघुकथा

मेरा राम मेरे साथ है

मेरा राम मेरे साथ है रचयिता : डॉ सुरेखा भारती शाम हो गई थी राधिका ने अपने को, थोड़ा संवारा और वह तुलसी क्यारी में दीपक लगाकर अपने पूजा घर में रामायण पढ़ने बैठ गई। यह उसका रोज का नियम जो था। अंकुर की शादी हुए दो महिने बीत गए थे। अंकुर की पसंद-नापंसद, उसके लिए क्या बनाना है, क्या नहीं, पहले उसकी चिंता रहती थी, पर यह सब तो अब बहु ही देखने लगी थी। बहु तो अच्छी है पर राधिका और अधिक अकेला पन महसूस करने लगी थी। अंकुर भी अब आते से ही पूछने लगा है, सीमा ऽ सीमा तुम कहां हो .......?, लगता था अब माँ को वह भूल गया है। पहले जरूर उसके इस बदलाव से मन में अजीब सी चुभन होती थी। पर अब अपना मन भगवान के स्मरण में लगाना सीख लिया था। रामायण पढ़ते हुए, वह श्री रामचरित्र में खो गई थी, की सहसा फूलों की सुगंध वातावरण में घूमने लगी, उसने सोचा अंकुर बहु के लिए फूल ले कर आया होगा, आज उसका जन्मदिन जो है। पर अचानक उस...
डाॅ. हीरा इन्दौरी के दोहे
कविता

डाॅ. हीरा इन्दौरी के दोहे

डाॅ. हीरा इन्दौरी के दोहे रचयिता : डाॅ. हीरा इन्दौरी प्राईम मिनिस्टर होय वो , या भारत के प्यून । मिलती भ्रष्टाचार से , यहाँ सभी की ट्यून ।। ---~~~~ धारा सत्तर तीन सौ , भूले मन्दिर राम । जब सत्ता ही मिल गई , तो इनसे क्या काम ।। ~~~~ सब दल सत्तासीन है , जनता ढोती भार । नेताजी करते यहाँ , कुर्सी का बेपार ।। ~~~~ चोरों का सरदार वो , बनता वो साहूकार जनता भी यकीन करे , डूबा भारत यार ।। ~~~~~ देश पङे जब आपदा , काल जलजला बाढ । नेता अफसर के घरों , लक्ष्मी छप्पर फाड़ ।। संयासन मंत्री बनी , ~~~~~ खेला लव का खेल । दीवानी गोविन्द से , ना कर पाई मेल ।। ~~~~ मूँछ मरोङे जेल में , नेता अफसर दोइ । सिद्ध अदालत में करे , दाग हमारे कोई ।। ~~~~ बागी दागी सूरमा , चले चुनावी चाल । जो दे टिकट चुनाव का , वो घण्टा घङियाल ।। परिचय :- नाम : डाॅ. "हीरा" इन्दौरी  प्रचलित नाम डाॅ....
उसूल
कविता

उसूल

रचयिता : डॉ. बी.के. दीक्षित कौन रोक सकता है खुशियाँ, अग़र याद का कोषालय हो। मन नहीं घबड़ाता है बिल्कुल,,,,दिल जब एक शिवालय हो। जीवन सदा पुष्प सा खिलता,ख़ुश्बू सराबोर कर देती। छोटे छोटे दांत दिखाकर,बेटी जब खुल कर हंस देती। मन बृन्दावन,तन है मथुरा,पर प्रीति उन्हीं से कर पाता हूँ। कहने को वो अपने हैं,पर अपनों से ही डर जाता हूँ। रिश्तों की मंहगी मंडी में,मोल भाव कर बिकते रिश्ते। बोली लगती है रिश्तों की,मंहगे कहीं और कहीं सस्ते। अपनी दुनिया अपना रुतबा,सख़्त उसूल भूल ना जाना। जहाँ मिले ना नेह प्रीति,उस घर बिजू कभी न जाना। परिचय :- डॉ. बी.के. दीक्षित (बिजू) आपका मूल निवास फ़र्रुख़ाबाद उ.प्र. है आपकी शिक्षा कानपुर में ग्रहण की व् आप गत ३६ वर्ष से इंदौर में निवास कर रहे हैं आप मंचीय कवि, लेखक, अधिमान्य पत्रकार और संभावना क्लब के अध्यक्ष हैं, महाप्रबंधक मार्केटिंग सोमैया ग्रुप एवं अवध समाज साहि...
रणवाँकुणे
कविता

रणवाँकुणे

रचयिता : शिवम यादव ''आशा''  वो तो रणवीर वाँकुणे थे,  जिनको राणा कहते थे लाखों दुश्मन से लङने की, अकेले हिम्मत रखते थे तूफान सा तेज चेतक में था उनके हर वार पे दुश्मन मरता था तीव्र तेज था भाले का, जिससे दुश्मन का सीना, मस्तक फटता था था चेतक में अदम्य साहस जिससे दुश्मन भय खाता था रण में चेतक जहाँ ठहरता था वहाँ सून सान हो जाता था...-2 वीर राणा प्रताप वीर राणा के भाले से, दुश्मन मात खाते थे वही राणा के वंशज आज भी भारत भूमि पे जिंदा हैं... जरा तू होश आ दुश्मन नहीं मिट्टी मिला देंगे हम राणा के वंशज है तुम्हें मरना सिखा देंगे लेखक परिचय : नाम शिवम यादव रामप्रसाद सिहं ''आशा'' है इनका जन्म 07 जुलाई सन् 1998 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ग्राम अन्तापुर में हुआ था पढ़ाई के शुरूआत से ही लेखन प्रिय है, आप कवि, लेखक, ग़ज़लकार व गीतकार हैं रुचि :- अपनी लेखनी में दमख...
धुरी
लघुकथा

धुरी

रचयिता : माधुरी शुक्ला अरे, पूजा जल्दी करो, देर हो रही है डॉक्टर साहब निकल जायेंगे। अजय का यह स्वर कई बार गूंज चुका है। आई बस, कुछ देर और यह कहती पूजा बेटे चिंटू और सास के लिए खानपान का पूरा इंतजाम करने में जुटी है। उसे लग रहा है कि बुखार तो उतरने का नाम ही नहीं ले रहा ऐसा ना हो डाॅक्टर अस्पताल में एडमिट होने को कह दे। ऐसा सोचती है तभी इस बार अजय कड़क आवाज़ में पुकारता है कितनी देर, छोड़ो यह सब बाद में देख लेना। पसीना पोंछती वह किचन से निकलती है और अजय के साथ डाॅक्टर के पास जाती है। डाॅक्टर उसकी हालत देख तुरंत एडमिट होने को कह देता है। अब अजय का चेहरा देखने लायक हो जाता है। वह डाॅक्टर से पूछता है शाम तक छुट्टी हो जाएगी ना। वह हंसते हुए कहते हैं इलाज तो शुरू होने दो पहले। अजय के सामने बूढ़ी मां और चार साल के बेटे का चेहरा घूमने लगता है। सोचता है अगर  यह एक-दो दिन अस्पताल में रह गयी तो घर ...
ये राह नहीं है आसान
कविता

ये राह नहीं है आसान

रचयिता : शशांक शेखर ये राह नहीं है आसान उन्नीस है जिसका नाम || देशभक्ति सुरक्षा सैनिक, पांच सालों की कार्य शैली, सब पर भारी है बहत्तर हज़ार, आदायगी का बस नाम || तुम किस मुँह से दुत्कारोगे, कैसे मुफ्तखोरी नहीं है जायज़, अब और कहोगे , बांटे हैं तुमने भी बहुतेरे चीज़ तमाम. || ये राह नहीं है आसान उन्नीस है जिसका नाम. || जहाँ एक ओर बैठे हैं ठेगेरे बहुतायत आम वहीं तुम्हारे तालाब में भी मछलियाँ हो रही हैं खराब. अब कदम बस इतना उठा दो नोटबन्दी की भांति एक रात से सारे नेताओं की सुविधाओं पर एक सर्जिकल स्ट्राइक करा दो. कहते हो मेरा देश मेरे दल, परिवार और मुझसे आगे है तो फिर मोह को तोड़ दो और कलंकितों को संसद विहीन कर दो ना आए पुनः सरकार तुम्हारी गम नहीं वादे नहीं हुए पुरे गम नहीं दुर्गतरेते की तरह सड़क से संसद तक कोई न हो दागी भ्रष्टाचारी दूर हो भारत से यह बीमारी फिर हम कहें ...
कहां गए वो दिन
कविता

कहां गए वो दिन

कहां गए वो दिन ====================================== रचयिता : मित्रा शर्मा दिल की किताब को खोलूं कैसे। रूह में बसी बचपन की याद को भूलूं कैसे। गर्मी की छुट्टी का रहता था इंतजार। प्यारा लगता था पगडंडी वाला मामा का घर। गिल्ली डंडा ,चोर सिपाही सबसे बड़े खेल होते थे। मोजे की गेंदों से दिनभर मारपीट में ढेर होते थे। वह चारपाई या खाट गोदड़ी के बिछोने। हक जमाते भाई बहनों पर मिट्टी के खिलौने। पिपरमेंट और हाजमोला खास हुआ करते थे । इमली बेर कच्ची केरी के ढेर हुआ करते थे। कहां आरो और वाटर कूलर मीठा लगता था प्याऊ का पानी । कहां टीवी और मोबाइल प्यारे लगते थे नाना नानी परिचय :- मित्रा शर्मा - महू (मूल निवासी नेपाल) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindi...
समय बड़ा बलवान
कविता

समय बड़ा बलवान

समय बड़ा बलवान =========================================== रचयिता : डॉ. इक़बाल मोदी समय बड़ा ही बलवान है, वो कहाँ का पहलवान है, कई आये और गए यहाँ, न कोई टिका धनवान है। हम हिफाज़त अब करते है वह कौन सा दरबान है।। यहाँ हर कोई कलाकार है, सब तीसमारखाँ सलमान है अपना चमन खुद उजाड़े , आज का ऐसा बागवान है शिद्दत से किये कार्य व्यर्थ है दिखावे में सारा जहान है। ये देख हैरान है, इक़बाल इंसा खुद बन बैठा,भगवान है। परिचय :- नाम - डॉ. इक़बाल मोदी निवासी :- देवास (इंदौर) शिक्षा :- स्नातक, (आर.एम्.पी.) वि.वि. उज्जैन विधा :- ललित लेखन, ग़ज़ल, नज्म, मुक्तक विदेश यात्रा :- मिश्र, ईराक, सीरिया, जार्डन, कुवैत, इजराइल आदि देशों का भ्रमण दायित्व :- संरक्षक - पत्र लेखन संघ सदस्य :- फिल्म राइटर एसोसिएशन मुंबई, टेलीविजन स्क्रीन राइटर एसोसिएशन मुंबई प्रतिनिधित्व :- विश्व हिंदी सम्मेलन भोपाल ...
प्रजातंत्र बोलेगा
कविता

प्रजातंत्र बोलेगा

रचयिता : विनोद सिंह गुर्जर आये हैँ चुनाव, लगे दिल पर घाव अब प्रजातंत्र बोलेगा । जनसेवक होशियार तू रहना, सिंहासन डोलेगा।।. .. . पाँच बर्ष तक मनमानी की, नेताजी झूठे तुम। भोली जनता को छल बल से, कई बरस लूटे तुम।। कई योजना बनी तुम्हारी सार्थक एक नहीं । जहां से गिनती शुरू हुई थी , पहुंचे आज वही ।। दंगे और फसादों को अब, जन - जन तौलेगा ।। जनसेवक होशियार तू रहना, सिंहासन डोलेगा ।।. ... राम का मंदिर बना नहीं, कसमें झूठी तुम खाए । राम लला तंबू में रोवे, माँ सीता घबराये।। बेशर्मी की हद होती है, किंतु लांघ तुम पार गये। सत्ता के मद में सब भूले, वादे, स्वर्ग सिधार गये।। आने वाला कल पापों की, गठरी खोलेगा।।.... जनसेवक होशियार तू रहना, सिंहासन डोलेगा ।।. ... वर्ण व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर, आपस में लड़वाते । न्यायपालिका के आंगन, अन्याय का वृक्ष लगाते।। स्वर्ण-दलित आंदोलित होकर...
दहेज प्रथा: आदर्श विवाह द्वारा उन्मूलन
आलेख

दहेज प्रथा: आदर्श विवाह द्वारा उन्मूलन

रचयिता : डाॅ. संध्या जैन दहेज हमारे समाज को लगी हुई कैंसर से भी अधिक भयानक बीमारी है। यदि शीघ्र ही इस बीमारी से ग्रसित समाज को राहत नहीं दिलाई गई तो वह पतन के गड्ढे में जा गिरेगा। ऐसी कुत्सित प्रथा के पक्ष में लिखना तो ठीक वैसा ही है जैसा कि ‘अन्धे को लाठी दिखाना।’ समाज में व्याप्त इस दहेज-प्रथा ने अनके परिवारों को उजाड़ दिया है। विशेषतः निम्न और मध्यम वर्ग के परिवार इसके शिकार हुए हैं। इस दहेज की कुत्सित वृत्ति के कारण अनेक माता-पिता विवश होकर अपनी लड़की को कुरूप या वृद्ध वर के हाथों बेच देते हैं। यही नहीं वरन् लड़कियों की जिंदगी को भ्रष्ट करने में भी दहेज-प्रथा का बहुत बड़ा हाथ है। कितनी ही लड़कियाँ जीवन से हताश हो आत्म-हत्या कर लेती हैं तथा गलत कामों की ओर उन्मुख हो जाती हैं। तलाक, बाल-विवाह, अनमेल-विवाह, आर्थिक ढाँचा चरमराने पर माता-पिता द्वारा आत्म-हत्या, बहू को जिंदा जलाकर मार डालन...