चेहरा भाव
विजय गुप्ता "मुन्ना"
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************
मानो कहकर सोचना, दे जाता अवसाद।
जो सोचकर कहे सदा, मनमोहक हो नाद।।
चेहरा भाव जानिए, अंतर्मन की चाल।
कलम समझ तो अनवरत, भाषा मालामाल।।
हाव_भाव गुण देन से, जीवन कुछ आसान।
दोहरापन छिपा कहीं, कर लेते पहचान।।
मुख से प्रकट कुछ करे, मन में रखे दुराव।
भिन्न रूप अति सहजता, दिखता है स्वभाव।।
पढ़कर भाषा अंग की, माना होती जीत।
बचना हो जब गैर से, उसकी है ये रीत।।
रिश्तों संग कटुता कभी, देती जब आभास।
सहज ढंग परखो इन्हें, सुखद रहे आवास।।
विभिन्न अर्थ नकारते, अपनी जिद की टेक।
सदाचार ही खो गया, जो बन सकता नेक।।
साफ झलकते भाव की, परख शक्ति ही शान।
शब्द चयन आधार से, मृदु कुटिल पहचान।।
गुण अवगुण दोनों रहें, जग मानव का सार।
सहनशील हरदम नहीं, अवश्य करो विचार।।
परख अनोखी चाहतें, संभव रहे बचाव।
हर पहलू के रूप दो, गलत ...





















