Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सावधान… सावधान…

धैर्यशील येवले
इंदौर (म.प्र.)
********************

बदमाशों की खैर नही
कार्यवाही में देर नही
नारी के सम्मान में
पुलिस डटी मैदान में
सावधान सावधान।।

बबली को अब घूरना नही
उसका पीछा करना नही
छेड़ना उसे भूल जाना
वरना पड़ेगा जेल जाना
जागी चेतना जन जन में
नारी के सम्मान में
पुलिस डटी मैदान में
सावधान सावधान।।

नष्ट होगा हर भक्षक
डगर डगर पर है रक्षक
बहकाना आसान नही
न कहना विधि का ज्ञान नही
मत समझ भोली भाली है
हर बेटी यहाँ दुर्गा काली है
गीत गाये हम
लाडली तेरी शान में
नारी के सम्मान में
पुलिस डटी मैदान में
सावधान सावधान।।

कैसी सुंदर फुलवारी है
महक रही हर क्यारी है
निडर हो घूम रही
प्रदेश की हर नारी है
कर सपने पूरे अपने
भर उड़ान आसमान में
नारी के सम्मान में
पुलिस डटी मैदान में
सावधान सावधान।।

होगा दानव का दलन
चलेगा केवल नेक चलन
बातें नही होगा समर
बेटी की रक्षा में
कस ली है कमर
निर्भय हो विचरण कर
चर्चे तेरे साहस के
है दुनिया जहान में
नारी के सम्मान में
पुलिस डटी मैदान में
सावधान सावधान।।

परिचय :- धैर्यशील येवले
जन्म : ३१ अगस्त १९६३
शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से
सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ।
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर hindirakshak.com द्वारा हिंदी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *