सच्चे जीवनसाथी
हितेंद्र कुमार वैष्णव
सांडिया, पाली (राजस्थान)
********************
थामा तुम्हारा हाथ बड़े ही प्यार से,
दिल का रिश्ता जोड़ा विश्वास से,
सदा हाथ तुम थामे रखना दिल से,
मेरे मन के मीत, प्रीत हैं बस तुमसे,
जीवन का हर गीत तुम संग गाना हैं |
बनकर "सच्चे जीवनसाथी" हमको
इस रिश्ते को निभाना हैं।
जीवन की इस सुन्दर बगिया में,
तुम संग हर फूल को चुनना हैं |
जीवन पथ में हो कंकड़ कांटे
तो मिलकर हमको हटाना हैं |
तुम संग ही रिश्ता निभाना हैं |
बनकर "सच्चे जीवनसाथी" हमको
इस रिश्ते को निभाना हैं।
हम हैं प्यार के पंछी,
चुगकर लाएंगे एक एक तिनका
प्यार का घोंसला बनाएंगे,
चाहे हो आंधी और तूफान
प्रति क्षण तुम संग बिताना हैं |
बनकर "सच्चे जीवनसाथी" हमको
इस रिश्ते को निभाना हैं।
तुम संग हो जीवन का हर उत्सव,
चाहे हो दुखद पल
या हो सुख की अनुभूति
साथ दूंगा आपका हर पल
जीवन के संगीत क...
























