हमारी हिन्दी
अर्चना अनुपम
जबलपुर मध्यप्रदेश
********************
(हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना)
प्रतिपल राग विराग छंद रस;
के समागम सुर निहित।
अवतीर्ण तत्सम सहित तत्भव;
दिव्य सर्व सुभाष हित।
कौशल सहोदर संस्कृत;
सर्वस्व अक्षर अंतरित,
भावोमयी उत्कर्ष मर्म
अनुराग संचय द्वंदजित।
युग नवल अथ प्राचीन;
सहज अकाट्य रचना सुवासित।
अंतर सुशोभित शब्द व्यंजन;
गूँजते स्वर दिग्विजित।
सौरम्य कांति नवल अम्बर;
भ्रांतिहीन स्वउज्जवलित।
संधि समासों जनित पूरित;
चिन्ह विस्मय बोधवित।
मानक सुनिधि परिपूर्ण ग्रंथ;
क्रांति तेजस काव्यतित।
'हिन्दी' विराजित विश्व मस्तक;
पटल व्यापक सात्विक।
परिचय :- अर्चना पाण्डेय गौतम
साहित्यिक उपनाम - अर्चना अनुपम "क्रान्ति"
मूल निवासी - जिला कटनी, मध्य प्रदेश
वर्त...
























