गणित दिवस
संजय कुमार नेमा
भोपाल (मध्य प्रदेश)
********************
गणित दिवस पर
जिंदगी भर का
गणित लगाया।
क्या खोया क्या पाया,
इसका हिसाब लगाया।
जब पाया में से
खोया को घटाया
हासिल का शुन्य आया।
सोचा कर्म तो इतने करे,
फिर भी जीरो क्यों आया।
कर्मों में से अपनी जिंदगी की
मेहनत का जोड़ लगाया
१०० में से ९९ नंबरों को पाया।
एक नंबर को ढूंढने में सभी
कर्मों का लेखा जोखा पाया।
आखिर में यही पाया
जीवन एक जिम्मेदारी।
जोड़ लगा कर जिंदगी
जीरो ही पाओगे।
कर्मों का फल ईश्वर के
हाथों अंत में ही पाओगे।
परिचय :- संजय कुमार नेमा
निवासी : भोपाल (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आप सभी को नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है इस अवसर पर आप को प्रेषित मेरी नई स्वरच...



















