राखी अब आने वाला है
विशाल कुमार महतो
राजापुर (गोपालगंज)
********************
बंधेगा अब रिश्तों डोर,
गलियों में भी होगा शोर,
भाई-बहन में होगी खुशियां,
चारो ओर चारो ओर
हर भाई-बहन के चेहरों पे
खुशियों को लाने वाला है,
धागे में सिमटे स्नेह प्यार
भईया को जताने वाला है ,
सुन भाई मेरे, सुन भाई मेरे
अब राखी आने वाला है।
अब राखी आने वाला है।
कभी गुस्सा कभी प्यार,
कभी भईया की बुराई करें।
कभी झगड़ा, कभी लड़ाई करें
फिर भी बहना कि रक्षा भाई करें।
इस धागे में प्यार अपार है,
ये बात बताने वाला है
सुन भाई मेरे, सुन भाई मेरे
अब राखी आने वाला है।
अब राखी आने वाला है।
माथे पर तिलक लगायेगी,
भईया को मिठाई खिलायेगी।
जब राखी कलाई में बांधेगी,
फिर उपहार भईया से मांगेगी।
राखी का फर्ज भी प्यारा
भईया भी निभाने वाला है,
सुन भाई मेरे, सुन भाई मेरे
अब राखी आने वाला है।
अब राखी आने वाला है।
परिचय :- विशाल कुमार महतो
निवासी : राजापुर (...





















