रिश्ते
किरण पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
जीवन की इस कडी़
में रिश्ते है अनमोल,
अपनी जगह सब कीमती
अपनी जगह सब अनमोल।
रिश्ते की कीमत बडी़,
बडा भाव ओर प्रेम,
मीठी बोली प्रेम की
मिट जाये सब कलेश,
शत्रु से शत्रुता मिटे,
मिटे राग और द्वेष,
उन्नति समृद्धी है बडे़,
विवेक ज्ञान वर्चस्व।
जन-धन हानि से बचे,
अर्थ का हो संचय,
गरीबी बेरोजगारी है मिटे,
उन्नत समृद्ध देश।
मेल मिलाप भाईचारा
प्रगति का है मार्ग,
रोजगार व्यापार का
जल्दी हो विकास ।
एकता मै बडी़ शक्ति है,
मान और सम्मान,
परिवार की एकजुटता
शक्ति की पहचान।
दुख सुख में सहभागी बनें,
रहे सदा यह ज्ञान,
सुख दुख के अनुपात का
तभी होता एहसास।
परिचय : किरण विजय पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी.कॉम इन कॉमर्स
व्यवसाय : बिजनेस वूमेन
विशिष्ट उपल...













