अंतरिक्ष से बेटी वापस आई है
श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
********************
अंतरिक्ष में एक भारतीय बेटी,
सितारों के बीच उड़ान भरती,
आज धरती पर वापस आई है !
चुनौतियाँ ही जीवन
को रोचक बनाती हैं ,
उनपर विजय पाना ही
जीवन को सार्थक बनाता है
जहां को ये संदेश देती है!
उसकी मनमोहक मुस्कान से
विश्व भर मे खुशियाँ छाई हैं !
९ महीने लंबे अंतराल के बाद
धरती माँ की गोद में रौनक आई है !
धैर्य- सहनशीलता-आत्मविश्वास
की परिभाषा बन चुकी है,
सृष्टि के प्रति समर्पण और
अदम्य साहस से गौरवशाली
इतिहास लिख रही है !
जीवों को प्रेम करने वाली,
आज दुनिया की मुस्कान बनी है !
आकाश से सूरज का तेज,
सितारों की चमक, और चांद
की शीतलता साथ लाई है ,
आज धरती माँ की बेटी
माँ की गोद में वापस आई है!!
परिचय :- श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
पति : श्री राकेश कुमार चतुर्वेदी
जन्म : २७ जुलाई १...
















