पहलगाम में आतंकी हमला
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
बस पर आतंकी हमला
घर पर आतंकी हमला
कभी गोली औ बम बरसाकर
सड़कों पर पत्थर बरसाकर
रेल की पटरी उखाड़
उनपर भारी पत्थर रखकर
भारी चीजें अटका कर,
आग लगाकर
पर्व, जलूसों, सेना पर
पत्थर बरसाकर
मासूम, निहत्थे टूरिस्टों पर
गोली चलवाकर
सारे जगको करआतंकित
खुद लुके छुपे फिरते हैं
यह कायर बड़े हुआ करते हैं
आतंकी यही हुआ करते हैं।
कबतक भारत आतंक सहेगा
कबतक भारतपुत्र शहीद बनेगा
अब और नहीं हम सह सकते
उनका आतंकी मकसद
होकर चकनाचूर रहेगा।
भारत ने न कभी
पहला वार किया
कई बार तुम्हें छोडा
माफ़ तुम्हें कई बार किया।
तुमने अति कर दी आतंकी दल
बहुत सहा है हमने
उत्तर मुंहतोड मिलेगा
इनकी कायरता को
सारा जग देखेगा।
घर में घुसकर मारेंगे
सब तहस नहस कर देंगे
भारत की मर्यादा को लांघा
आतंकिस्तान न बचने देंगे।
जय भारत क...




















