प्रथम सभ्यता
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
प्रथम सभ्यता इसी धरा पर
इसके सीने पर हुई हलचल
इस धरती पर पग रखा
प्रथम मनु ने साक्षी बनकर।
प्रथम वांग्मय इसी धरा पर
वेदों की वाणी बनी धरोहर
उपनिषदों ने की इनकी व्याख्या
गाईं पुराणों ने गाथाएं मनोहर।
कैस्पियन सागर और इर्दगिर्द
वर्तमान लेबनान के राजा बलि
फैली थी मानव संस्कृति
जनक थे इसके कश्यप ऋषि।
इस विकसित संस्कृति के रहवासी
आर्य यहां कहलाए
नाम धरा का आर्यावर्त था
विष्णुभक्त प्रहलाद
ईरान (आज का) का राजा था।
अवतरित आदि तीर्थंकर
ऋषभदेव जी श्रीराम के
६७ वें पूर्वज ऋषिराजा
उनके ग्रंथों में दर्शन
जो आज है केल्ट सभ्यता।
पूज्य ऋषभदेव के पुत्र भरत
चक्रवर्ती नरेश महा यशस्वी
राज्य चहुं दिशि फैलाया
'भारतवर्ष' देश यह कहलाया।
(वर्ष का अर्थ है भूमि
अर्थात् भरत की भूमि)।
हुए यशस्वी राजा दुष्यंत
...













