भाईदूज
किरण पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
भाई बहन के प्यार
का है यह त्यौहार,
भाई दूज पर मनता
है प्रेम का यह त्यौहार,
यमुना, यम भाई-बहन
इनसे ही शुरुआत,
करते रक्षा बहन की
प्रेम भाव और प्यार,
बहना करती भैया का
आदर और सत्कार,
रोली कुमकुम अक्षत से
करती टीका ललाट।
प्रेम के रक्षा सूत्र से
बँधा दोनों का
प्यार जीवन भर
निभना रहे भाई
बहना (व्यवहार) प्यार।
परिचय : किरण पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी.कॉम इन कॉमर्स
व्यवसाय : बिजनेस वूमेन
विशिष्ट उपलब्धियां :
१. अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मित्र मंडल जबलपुर से सम्मानित
२. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन से सम्मानित
३. राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा "साहित्य शिरोमणि अंतर्राष्ट्रीय समान २०२४" से सम्मानित
४. १५००+ कविताओं की रचना व भजनो की रच...


















