जय शिवाजी
सरला मेहता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
शाहजी भोंसले बाबा थे
माँ थी महान जीजाबाई
पुणे के शिवनेरी दुर्ग में
अवतारे लाल शिवाजी थे
माँ ने दी थी शिक्षा दीक्षा
शस्त्र शास्त्र का ज्ञान मिला
बुद्धिमानी निडरता पाई
बहादुरी का थे दम भरते
रामायण महाभारत पढ़ते
सर्वधर्म समभाव वे रखते
जातिभेद से नफ़रत करते
सबको अपना ही समझते
कद छोटा और छोटा घोड़ा
पर भारत का नक्शा बदला
छुरी कटार जैसे हथियार
कपड़ो में छुपाकरके रखते
गुफ़ा और कंदराओं से
छापामारी खूब करते थे
मुट्ठीभर सैनिक लिए वे
पहाड़ी चूहों से दुबकते थे
आदिल शाह ने चालाकी से
शाह जी को किया नज़रबंद
फ़िर भी आदिल तोड़ न पाया
वीर शिवा का चक्रव्यूह
बड़ी साहिबा बीजापुर ने
अफ़ज़ल खान को भेजा था
उसने जो गड्डा खोदा था
वो ख़ुद ही जमीदोज हुआ
शाइस्ता खान बराती बनकर
औरंगजेब का संदेसा लाया
तीन उंगलियाँ कटवा करके
जान ब...















