स्वाभिमानी
देवप्रसाद पात्रे
मुंगेली (छत्तीसगढ़)
********************
विपरीत परिस्थितियों से लड़ने वाला।
स्व-मान-सम्मान की रक्षा करने वाला।।
हर जीवन की करे खुशियों की कामना।
सहज ही कर लेते मुशीबतों का सामना।।
नैतिक मूल्यों से सुरक्षित आत्मसम्मान।
स्वाभिमानी जीवन की यही पहचान।
छल-कपट, प्रपंच मन में कभी न आये।
निश्छल सेवाभाव से व्यक्तित्व महान।।
रिश्ते-नातों की समझते अहमियत।
होते कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव में वफादारी।।
मान-मर्यादा इज्जत की करते परवाह।
शिष्टाचार, सरल-व्यवहार, ईमानदारी।।
स्वाभिमानी कर्तव्यनिष्ठता करे स्वीकार।
संघर्ष राह में सदैव हार जीत को तैयार।।
परिचय : देवप्रसाद पात्रे
निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्द...






















