तिरंगा
सोनल सिंह "सोनू"
कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़)
********************
तीन रंगो से सजा तिरंगा,
देश की शान बढ़ाता है।
रंग केसरिया, श्वेत, हरा
संदेश हमें दे जाता है।
रंग केसरिया त्याग सिखाये,
श्वेत रंग शांति गुण गाये।
हरा रंग समृद्धि लाये,
सब मिल देश का मान बढ़ाये।
जब भी तिरंगा लहराये,
हर भारतवासी हर्षाये।
मन गर्व से भर जाये,
आँखों में चमक आ जाये।
तिरंगे का सम्मान करें,
नहीं कभी अपमान करें।
देश की आन बचाने को,
अपना सर्वस्व कुर्बान करें।
परिचय - सोनल सिंह "सोनू"
निवासी : कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविता...






















