श्रीराम
संजय वर्मा "दॄष्टि"
मनावर (धार)
********************
श्रीराम ही
शक्ति के दाता
दर्शन मात्र से
सारे सुख पाता।
जब ध्यान लगाएं
हरदम तुझमें
पुनीत विचार सब
समाए मुझमे।
श्री राम की छवि
बड़ी निराली
कण-कण में
समाई खुशहाली।
सारा जग होता
तुझसे ही रोशन
प्राणी पाते धन
धान्य और पोषण।
सांस-सांस में है
बसा नाम तुम्हारा
श्रीराम ही तो है
बस मेरा सहारा।
हे श्रीराम सारा
जग तो है तुम्हारा
जग में तुम बिन
कोई नही है हमारा।
पूजन करो और
बोलो जय श्री राम
दुःख दूर होगा
मिलेगा सुख आराम।
परिचय : संजय वर्मा "दॄष्टि"
पिता : श्री शांतीलालजी वर्मा
जन्म तिथि : २ मई १९६२ (उज्जैन)
शिक्षा : आय टी आय
निवासी : मनावर, धार (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय : ड़ी एम (जल संसाधन विभाग)
प्रकाशन : देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ व समाचार पत्रों में निरंतर पत्र और रचनाओं का प्रकाशन, प...














