हिन्दी हमारी
डॉ. कोशी सिन्हा
अलीगंज (लखनऊ)
********************
हिन्दी तन है, हिन्दी मन है, हिन्दी है अभिलाषा
हिन्दी ही तो है हम सबके मन से निकली भाषा
शब्दों का अखंड संसार भरा हुआ है इसके अन्दर
भावों को व्यक्त करने का आसार है इसके अन्दर
फैशनेबुल अँग्रेजियत में तो है इक परायापन
सीधी सरल हिन्दीपन में तो है सरल अपनापन
सक्षम है उठाने को ज्ञान व विज्ञान का अतुल भंडार
संभाले है विकट व्याकरण का विषम व्यापार
हिन्दुस्तान की पावन भूमि से है यह निकली
मन प्राण में रमती सरकती हुई है यह चली
बहती गंगा की की तरह निर्मल है हमारी हिन्दी
स्वदेश के भाल पर यह सुशोभित है ज्यों बिन्दी
नमन करें, शमन करें हम हिन्दी के पुरोधाओं की
गायें, लिखें, पढें व डाले एक हवि हम समिधाओं की।
परिचय :- डॉ. कोशी सिन्हा
पूरा नाम : डॉ. कौशलेश कुमारी सिन्हा
निवासी : अलीगंज लखनऊ
शिक्षा : एम.ए.,पी एच डी, बी.एड....






















