पृथ्वीराज चौहान
चन्दन केशरी
झाझा, जमुई (बिहार)
********************
हिन्द देश के परमवीर,
आर्यावर्त के शान की,
ये गौरवमयी गाथा है,
पृथ्वीराज चौहान की।
बारहवीं सदी में हिन्द ने,
ऐसे वीर को पाया था।
बिना अस्त्र-शस्त्र जिसने,
सिंह को मार गिराया था।
शब्दभेदी विद्या में कुशल,
वह हिन्द का अभिमान था।
वो बुद्धिमान और थे चतुर,
उन्हें छः भाषाओं का ज्ञान था।
संयोगिता थी संगिनी और
मित्र थे कवि चंद्रबरदाई।
दोनों मित्र थे साथ चाहे,
कितनी भी विपदा आई।
शत्रु सेना का शासक,
मुहम्मद गौरी, अफगानी था।
पृथ्वीराज ने युद्ध में,
पिला दिया उसे पानी था।
अपनी युद्ध कुशलता से,
शत्रु को धूल चटाया था।
इनके सामने गजनी का,
सुल्तान भी थर्राया था।
किया वार पर वार और
हर बार मुँह की खाया था।
पृथ्वीराज ने गौरी को,
सत्रह बार हराया था।
जब माफ किया उसे सत्रह बार,
फिर से किया उसने वार।
अबकी पृथ्वीरा...

























