करे योग रहे निरोग
विरेन्द्र कुमार यादव
गौरा बस्ती (उत्तर-प्रदेश)
********************
वो मेरे देश के बच्चे, बुढ़ो, महिलाओं और नौजवानों,
राम देव बाबा के योग्य विद्या को तुम जरा पहचानो।
राम देव बाबा हर भारतीय को रहे समझाय,
जो जन नित्य सुबह योग करे भाय ।
उसके निकट जल्दी कोई रोग नहीं आय,
रामदेव बाबा रोज योग कर रहे और रहे कराय।
योग गुरु बाबा रामदेव रहे सबको समझाय,
विश्व योग दिवस सम्पूर्ण विश्व हर वर्ष
रहा मनाय।
रोगों को अपने शरीर से वही रहा भगाय,
जो जन नित्य योग सुबह-सुबह करे भाय।
उसके शरीर से रोग हो जाय टाटा बाय बाय,
उदर, हृदय और मधुमेह रोग उनके निकट कभी न जाय।
जो जन नित्य सुबह-सुबह योग करन जाय,
जो नित्य सुबह-सुबह करे नियमित योग।
वो सदैव रहे स्वस्थ, मस्त और रहे निरोग,
जो रहे स्वस्थ, मस्त व निरोग उसका डॉक्टर से जल्दी होत नहीं योग।
परिचय :- विरेन्द्र कुमार यादव
निवासी : गौरा बस्ती (उत्तर-प्रदेश)
घोषणा पत्र ...





















