ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों
मंगलेश सोनी
मनावर जिला धार (मध्यप्रदेश)
**********************
हम ना भूलेंगे देश के वीरों का बलिदान सुनों।
उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।।
शत्रु चढ़ आया सरहद पर, देश की आन ना जाने पाए,
जान भी जाये पर सम्मान न जाने पाए।
डटे रहना, सीना तानें, मेरे वीर जवान सुनों,
उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।।
कहां हो देश का दुश्मन हमें ललकार रहा,
कभी गलवान, कभी डोकलाम में फुंफकार रहा।
देश की सेना के बाहुबल और पुरुषार्थ सुनों,
उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।।
विश्व ने माना वीर प्रसूता भारती के फौलादी इरादों को,
मौन किया हमने, पराक्रम से, रणभेरी व शंखनादों को।
हे अर्जुन के गांडीव और अभिमन्यु के बाण सुनों,
उठो, जागो, कमर कसो, ऐ युवा हिन्दूस्तान सुनों।।
परिचय :- मंगलेश सोनी युवा लेखक व स्वतंत्र टिप्पणीकार
निवासी : मनावर जिला धार (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्...























