नव वर्ष अभिनंदन
मनोरमा जोशी
इंदौर म.प्र.
********************
अभिनन्दन मन मंगल मय
हर क्षण हो उत्सव।
विप्लव आप्लावित हो,
आर्त बने स्यंम कलरव।
वर्षित नेह पूर्ण तम,
कर दे सचराचर को।
दिवा स्वपन को सत,
रूपक दे सतत वर्ष नव।
पर दुःख से है कंपित,
सुख में भी हर्षित हों।
चहुँ दिसी समता व्यापत,
द्बेष का ना हो उदभव।
भाव प्रबल पुष्टित हो,
भ्रम हो स्वतः पलायन।
उठे त्याग की अभिलाषा,
परि पूरित हो भव।
.
.
परिचय :- श्रीमती मनोरमा जोशी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर में है। आपका साहित्यिक उपनाम ‘मनु’ है। आपकी जन्मतिथि १९ दिसम्बर १९५३ और जन्मस्थान नरसिंहगढ़ है।
शिक्षा - स्नातकोत्तर और संगीत है।
कार्यक्षेत्र - सामाजिक क्षेत्र-इन्दौर शहर ही है। लेखन विधा में कविता और लेख लिखती हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी लेखनी का प्रकाशन होता रहा है। राष्ट्रीय कीर्ति सम्मान सहित साहित्य शिरोमणि सम्मान और सुशीला देवी सम्...




















