माँ केवल माँ जैसी होती
डॉ. अवधेश कुमार "अवध"
भानगढ़, गुवाहाटी, (असम)
********************
चाहता हूँ वक्त को, मुट्ठी में अपने बंद कर लूँ,
ज़िंदगी की दौड़ में अब, माँ न मेरी दौड़ पाती।
***
जंग लड़ती ही रही माँ, ज़िंदगी भर ज़िंदगी से,
वक्त ने धोखा दिया है, ज़िंदगी के साथ मिलकर।
****
माता ने फिर भाँप लिया है, बेटे की नादानी को,
किंतु न बेटा समझ सका है, कुर्बानी अपने माँ की।
****
माँ को अपने छोड़ गया है, बेटा एक अनाथालय में,
वर्षों पहले उस बच्चे को, उसी जगह से गोद लिया था।
*****
माँ - बापू को छोड़ अनाथालय में, बेटा भागा है,
शायद उसके तीर्थाटन की, ट्रेन छूटने वाली है।
*****
पढ़ी- लिखी वह नहीं किंतु बेटे का मन पढ़ लेती है,
जाने कब, किन स्कूलों में, माँ ने ये भाषा सीखी?
*****
माँ केवल माँ जैसी होती, गुरु, ईश्वर सब पीछे हैं,
जग में ऐसा बैंक नहीं, जो उसके ऋण को चुका सके।
*****
परिचय :- डॉ. अवधेश कुमा...

























