नव संवत्सर
डॉ. गुलाबचंद पटेल
अहमदाबाद (गुज.)
********************
नव संवत्सर नजदीक आया है
नए भारत वर्ष २०७८ को लाया हे
नई विक्रम संवत जब आएगी
खुशियो की बारात वो लाएगी
चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा आई है
नए भारत के स्वप्न सुन्दर लाई हे
१२ मास साल सात दिन सप्ताह बनी हे
विक्रम संवत ने यह शुरुआत करायी है
हिन्दू धर्म ने विक्रम संवत सजाया हे
अंग्रेज और अरब ने यह अपनाया है
सूर्य प्रवेश मेष राशि में करवाया है
चैत्र मास से नव संवत्सर मनाया हे.
चैत्र मास पवित्र कहलाया हे
ब्रह्मा ने सृष्टि उसी दिन रचाया है
अयोध्या में विजय पताका फहराया हे
राज्याभिषेक राम का उस दिन करवाया है
१३ अप्रेल २०२१ नजदीक आया है
कवि गुलाब कहे, हिन्दू नव वर्ष लाया है
परिचय :- डॉ. गुलाबचंद पटेल अहमदाबाद (गुज.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
...

























