धर्म जरूरी है
हितेश्वर बर्मन 'चैतन्य'
डंगनिया, सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************
इंसानियत के लिए धर्म बहुत जरूरी है।
इसके बिना जीवन बिल्कुल अधूरी है।।
जिस दिन इस संसार से धर्म मिट जायेगा।
उसी दिन से सारे रिश्ते-नाते टूट जायेगा।।
माँ-बाप, भाई-बहन की परिभाषा नहीं रहेगी।
धर्म के बिना आदमी और औरत ही बचेगी।।
भाई अपनी बहन का बलात्कार करेगा।
इंसान, इंसान नहीं जानवर बन जायेगा।।
अभी भी समय है, धर्म का रास्ता न रोको।
कानून का सहारा लेकर बेवजह न टोंको।।
किसी के षड़यंत्र भरी बातों पर न आओ।
इंसानियत के लिए सनातन धर्म अपनाओ।।
भारतीय संस्कृति का अपमान मत करो।
लिव-इन रिलेशन जैसे कानून मत बनाओ।।
हमारी पुरातन संस्कृति को बचाओ।
भारत देश से पाश्चात्य संस्कृति हटाओ।।
धर्म को ध्यान में रखकर कानून बनाओ।
कानून को धर्म से ऊपर मत बताओ।।
कानून अपराध करने पर सजा दे सकती है।
किन्तु धर्म अपराध करने से रो...





















