नारी शक्ति का दिवस
प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************
नारी शक्ति का दिवस आज है,
थोड़ा इनका वंदन कर लो।
मान सभी को प्रिय लगता है,
इनका सब अभिनन्दन कर लो।
नारी शक्ति.........
फूलों सा कोमल मन इनका,
मोम सरिस ये पिघल है जाता।
निर्मल मन जब इनको दिखता,
वो ही इन्हें बहुत है भाता।
पुष्प गुच्छ कर भेंट इन्हें,
इनमें जसुदा मईया को जगा लो।
नारी शक्ति........
दुर्गा, चंडी को मत देखो,
वो इनका विकराल रूप है।
ये है मंद पवन का झोंका,
हम सब तो बस कड़ी धूप है।
इनके मातृ रूप के संग तुम,
अपना रिश्ता कायम कर लो।
नारी शक्ति.........
अन्नपूर्णा और सरस्वती ,
इनके रूप मधुर लगते हैं।
पर कुदृष्टि डाले यदि कोई,
दुर्गा, काली बन जगते हैं।
अन्नपूर्णा रूप जगाकर,
जो खिलाएं उसको सिर धर लो।
नारी शक्ति.........
परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र ...

















