Friday, March 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

नीलान्चल
कविता

नीलान्चल

अर्चना लवानिया इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** बारिश की बूंदों से धूलकर मटमेले बादलों की कैद से मुक्त होकर गगन भी नीलांबर बन मुस्कुराया है। सुदूर पर्वत की चोटियां लगती है नीलमणि सी, फैला रही नीलिमा चारों ओर। ओढ़ लिये है पेड़ों ने भी नीले दुशाले धरती की हरीतिमा और नभ की नीलिमा रच रही जादू रंगों का अवर्णित संयोजन। नीलांग पवन उड़ रही ओढ़ नील वसन तट बंधो तक भरे हुए यह नीलक्ष सरोवर नीली आंखों से तकते हैं चहूँ ओर। खिल उठे हैं सपनों से अनगिनत निलांबुज प्रेम पराग बिखेरते नीलोत्पल। नीलांजन भरे नेत्र वसुधा लगती नीलांजना, शनै-शनै फैलता नीलाभ बिखरता यह नींल रंग का जादू नील कृष्ण सा चित्त को हर्षाता हो। मानौ समेट रहा हो अपने बाहुपाश में वसुधा को अपने नील रंग में रंग कर।। परिचय :- अर्चना लवानिया निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती ...
हम भेड़ हैं
कविता

हम भेड़ हैं

डॉ. अवधेश कुमार "अवध" भानगढ़, गुवाहाटी, (असम) ******************** हाँ, हम भेड़ हैं हमारी संख्या भी बहुत अधिक है सोचना-विचारना भी हमारे वश में नहीं न अतीत का दुःख न भविष्य की चिंता बस वर्तमान में संतुष्ट क्रियाशील, लगनशील, अनुगामी अगुआ के अंध फॉलोवर अंध भक्त, अंध विश्वासी अनासक्त सन्यासी क्योंकि हम भेड़ हैं। हाँ, हम भेड़ हैं किंतु खोज रहे हैं उस भेड़िये को उसके साथ मिले गड़ेरिये को जो लाया था- भेड़ की खाल में भेड़िया हाय रे! छली-कपटी गड़ेरिया दोनों ने किया था वादा लेकर थोड़ा, देंगे ज्यादा अबकि जाड़े में लाएंगे कंबल हमारी समस्याओं का निकालेंगे हल बदले में चाहिए हमसे थोड़े-थोड़े बाल हम सबको मिलेगी एक-एक शाल हम अपने गड़ेरिये की बात में आ गए बहुरुपये भेड़िये को देख जज्बात में आ गए। चिल्ला जाड़ा पड़ रहा है न कंबल, न शाल बुरा है हमारा हाल हमारी संख्या भी पहले से कम है ...
कच्ची मिट्टी सा बचपन
कविता

कच्ची मिट्टी सा बचपन

रामसाय श्रीवास "राम" किरारी बाराद्वार (छत्तीसगढ़) ******************** मात्रा भार १६--१४ नन्हे मुन्नों के मन में अब, शुभ संस्कार जगाना है। कच्ची माटी से बचपन को, गढ़-गढ़ कुंभ बनाना है।। बच्चों का मन निर्मल होता, द्वेष कपट से दूर बहुत। शुद्ध सरल निश्छल दिल वाले, करें शरारत वे अद्भुत।। चंचल चपल मधुरता इनकी, हमको इसे बचाना है कच्ची माटी से बचपन को, गढ-गढ कुंभ बनाना है होंठों की मुस्कान मनोहर, देख पुष्प भी शरमाए। इनका रुठना और मचलना, जो देखे उसको भाए।। खुशी भरा हो इनका जीवन, ऐसा कदम उठाना है कच्ची माटी से बचपन को, गढ-गढ कुंभ बनाना है शिक्षा का माध्यम हो ऐसा, जिसमें हो संस्कार भरा। पढ़ लिख कर ऐसे बन जाऍं, कुंदन जैसे लगें खरा।। जग के सभी विकारों का नित, इनको ज्ञान कराना है कच्ची माटी से बचपन को, गढ-गढ कुंभ बनाना है नैतिक शिक्षा नैतिकता का, दिल में भाव जगा...
कर्म क्रोध
कविता

कर्म क्रोध

डाॅ. मिनाक्षी अनुराग डालके मनावर जिला धार (मध्य प्रदेश) ******************** कर्म करो पर ध्यान रहे कि यह पथ छूटे ना इतनी भरो हवा के गुब्बारा फूटे ना और तोलो ना कभी तुम कर्मों को बस यही कमाई है जीवन की और यही सच्चाई है मानव जन्म की क्रोध करो पर ध्यान रहे कि होना बोध नष्ट इस क्रोध की आंधी से ना हो किसी को अनजाने में कष्ट यदि क्रोध के समंदर में तू डुबता चला जाएगा तो किनारा होकर भी तुझे किनारा नहीं मिल पाएगा इसीलिए प्रेम ही परछाई है जीवन की और यही सच्चाई है मानव जन्म की स्वार्थ करो पर ध्यान रहे भ्रम टूटे ना विपत्तियों में साथ हमारा छूटे ना यदि शब्दों की माला को तु प्रेम के मोती के साथ सजाएगा तो ध्रुव तारे के समकक्ष तू अपना प्रतिबिंब जगमगाएगा बस यही ऊंचाई है जीवन की यही सच्चाई है मानव जन्म की परिचय : डाॅ. मिनाक्षी अनुराग डालके निवासी : मनावर जिला धार मध्य प्रद...
तू बढ़ता चल
कविता

तू बढ़ता चल

उषाकिरण निर्मलकर करेली, धमतरी (छत्तीसगढ़) ******************** हरदम कोशिश करता चल। बाधाओं से तू लड़ता चल।। मन में रख विश्वास अटल। तू बढ़ता चल, तू बढ़ता चल।। अनवरत तू अभ्यास कर। कमियों का आभास कर।। फिर नया प्रयास करता चल। तू बढ़ता चल, तू बढ़ता चल।। अर्जुन सा लक्ष्य भेदन कर। एकलव्य सा गुरुध्यान कर।। एकाग्रता का पाठ पढ़ता चल। तू बढ़ता चल, तू बढ़ता चल।। बाधाएँ अनगिनत जो तुझे टोके। पर्वत बन तेरा राह जो रोके।। तू नदियाँ बनकर बहता चल। तू बढ़ता चल, तू बढ़ता चल।। धैर्य, उत्साह, साहस बटोर। तूफानों को भी दे झकझोर।। हौसला खुद में तू गढ़ता चल। तू बढ़ता चल, तू बढ़ता चल।। अपने लक्ष्य से परिचय कर। अपनी जीत तू निश्चय कर।। हर दिन नयी उड़ान भरता चल। तू बढ़ता चल, तू बढ़ता चल।। परिचय :- उषाकिरण निर्मलकर निवासी : करेली जिला- धमतरी (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ ...
श्रृंगार
कविता

श्रृंगार

अनुराधा शर्मा रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** तेरे झुमके संग, मेरा दिल भी झूल रहा है । लेकिन अच्छा है, इसी बहाने तेरे गालों को चूम रहा है । तेरी पाजेब के साथ, मेरी धड़कन भी थिरकती है। लेकिन इसी बहाने, मेरी सांसे तो चल रही है। तेरे नाक़ की नथनी, जो तुम्हारे नखरे उठा रही है। लेकिन इसी तरीके से, मेरी ख्वाहिशें जता रही है। तेरा मंगलसूत्र, जो गले लग शोभा दे रही है। लेकिन अच्छा है, तुझे मेरा हमसफ़र बता रही है। तेरे नगीने वाली अंगूठी, मेरे आंखों में चमक ला रही है। लेकिन, मेरे जीवन के हर लम्हे को दमका रही है। तेरी चूड़ियां, जो कलाइयों को थामे हुए है। लेकिन अच्छा है, मेरे जीवन को खनका रही है। तेरी बिछिया, जो क़दमों को चूम रही है। अच्छा है मेरे दिल-ओ-जहां, में दस्तक दे रही है। तेरी मेंहदी, जो हथेली को महका रही है। लेकिन मेरे ज़िंदगी को, प्यार के रंग से सजा...
शरणागति
कविता

शरणागति

प्रेम नारायण मेहरोत्रा जानकीपुरम (लखनऊ) ******************** शरणागत हो जा हनुमत की , संकल्प पूर्ण हो जाएंगे। यदि थकने लग गया मध्य तू, वो शक्ति देने आएंगे। शरणागत हो जा......... हैं राम कथा के रसिक बड़े, हर कथा उपस्थित रहते हैं। सत्कार्यों का संकल्प उठा, निज भक्तों से वो कहते हैं। शिशु रूप शरण जा हनुमत की, वो माँ बनके दुलरायेंगे। शरणागत हो जा........ बुद्धि शक्ति के दाता हैं वो शक्ति तेरी बढ़ा देंगे। तेरे विवेक को जाग्रत कर, तुझे राम शरण पहुंचा देंगे। दो अश्रु बहे यदि हनुमत मित, वो स्वयं पोछने आएंगे। शरणागत हो जा ........ तू भाई, सखा, स्वामी माने, वो सब बनने को राजी है। रिश्ता पक्का हो गया अगर, तो जीत ली तूने बाजी है। करुणा के सागर है हनुमत, वो करुणा ही बरसायेंगे। शरणागत हो जा........ परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा निवास : जानकीपुरम (लखनऊ) घोषणा पत्र : मैं ...
नीयत
कविता

नीयत

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** संविधान दिवस आया तो जिम्मेदार लोग दो चार शब्द बोलेंगे, एक जगह कार्यक्रम होगा अतिथि को फूल मालाओं से तोलेंगे, ऐसे समारोहों में सत्तारूढ़ सिर्फ कार्यक्रम कराएंगे, संविधान के बारे में किसी को भी न कुछ सिखाएंगे न पढ़ाएंगे, हक़ अधिकार की बातें हमें खुद जानना होगा, एक एक अनुच्छेद छानना होगा, उनकी नीयत शुरू से खराब है, उनका अलग ख्वाब है, वो लोगों को अंधविश्वास और पाखंड के साये में हरदम रखना चाहते हैं, संविधान की शिक्षा न देकर पीढ़ी दर पीढ़ी सत्ता का सुख चखना चाहते हैं, गलती उनकी नहीं, पर संविधान की शिक्षा हम अपने लोगों को दे सकते हैं, पर क्या सही नीयत से हमने प्रयास किये हैं? कुछ लोग संविधान मिटाने की बात करते हैं, मिथकीय राज लाने की बात करते हैं, उन्हें बताना होगा कि संविधान मिटाना इतना आसान नहीं ह...
पहला कदम
कविता

पहला कदम

अशोक कुमार यादव मुंगेली (छत्तीसगढ़) ******************** विजय के लिए लक्ष्य पर ध्यान हो, नित्य कर्म में हो लगन खा कसम। एक ठौर रख सोच और समझ कर, जीवन जंग जीत का पहला कदम।। सही दिशा में पतवार को घुमाते चल, नदी की धारा तीव्र हो रही है प्रवाहित। मत छोड़ पालों को हवाओं के भरोसे, नाव डूबाने बैठा जल भंवर सन्निहित।। पर्वत शिखर दुर्गम, अटल, विकराल, आगे बढ़ तू फहराने जीत का झण्डा। चढ़ेगा,गिरेगा कई-कई बार फिसलेगा, ध्येय पाने अपना अनेक हथकण्डा।। जीवन कुरुक्षेत्र युद्ध का खुला मैदान, चक्रव्यूह भेदने धनुर्धारी अर्जुन बन। रख पास सदा गीता ज्ञान दाता कृष्ण, फिर लगा दे अपने कर्म में तन-मन।। जंग लड़ने के लिए खुद को तैयार कर, ध्यान से लगा एक तीर से एक निशाना। दृढ़ संकल्पित हो वैमनस्य को कर ढेर, जयन में शामिल होगा सारा जमाना।। परिचय : अशोक कुमार यादव निवासी : मुंगेली, (छत्तीसग...
बिटिया जब अपना मुकाम बनाओगी
कविता

बिटिया जब अपना मुकाम बनाओगी

रामेश्वर दास भांन करनाल (हरियाणा) ******************** प्यारी-प्यारी बिटिया प्यारी, तुम हो जग में न्यारी-न्यारी, हंसती खेलती दुनिया तेरी, सबकी हो तुम दुलारी, मम्मी-मम्मी रखती हो तुम, पापा की हो सबसे प्यारी, तुम बिटिया मेरी आंखों की दुनिया हो, जग में मेरे लिए हो न्यारी-न्यारी, पढ़ना-लिखना जाकर स्कूल, बन कर रहना होशियार है तुम, एक दिन अफ़सर बन जाओगी, अपना नाम फिर कमाओगी, हमारा सीना चौड़ा होगा जायेगा, बिटिया जब अपना मुकाम बनाओगी, परिचय :-  रामेश्वर दास भांन निवासी : करनाल (हरियाणा) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविता...
चाँदनी रात
कविता

चाँदनी रात

सरला मेहता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** चाँदनी रात तो खिली होगी आपसे बात भी तभी होगी इक मुलाकात आज है तुमसे शर्म से फ़िर पलक झुकी होगी बन्द आँखें दिखा रही सपने धड़कनें आपने सुनी होगी भोर होते चली कहाँ तुम हो धूप तो आज गुनगुनी होगी ख़्वाब में खो गए भुला मुझको राज की बात तो सुनी होगी दरमियाँ दूरियाँ न हो साजन पास बैठो ज़रा खुशी होगी रूठना आपको नहीं भाता यार मुझमें कहीं कमी होगी बेटियाँ रोज क्यों छली जाती खोट नियमों में ही रही होगी परिचय : सरला मेहता निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अप...
माँ के दर्द का अहसास है
कविता

माँ के दर्द का अहसास है

प्रमेशदीप मानिकपुरी भोथीडीह, धमतरी (छतीसगढ़) ******************** एक लड़की जिसे माँ के दर्द का अहसास है सामान्य सी दिखती लड़की, सब से खास है दर्द में पली लड़की, जिसे दर्द का अहसास है एक लड़की जिसे माँ के दर्द का अहसास है उसकी सोच सामान्य लड़कीयों से भिन्न है उसकी गम माँ के गम से सदैव अभिन्न है जिसे माँ मे ही करनी, बाप की भी तलाश है एक लड़की जिसे माँ के दर्द का अहसास है उमड़ आते है गम के, आंसू आँखों में अक्सर सोचती है क्या आयेगी कभी खुशी के अवसर कितने गम है मगर, अभी भी जीने की आश है एक लड़की जिसे माँ के दर्द का अहसास है अजीब से सवाल उसके जहन में उठती है जवाब के तलाश में, अपने आप से रूठती है जवाब मिलने का, अब भी उसे आश है एक लड़की जिसे माँ के दर्द का अहसास है किसी के सब कुछ रहकर कुछ भी नहीं होता है ऐसा अजीब इत्तेफाक दुनिया में क्यूंकर होता है तब से अब तक हमें उसके उत्तर की...
शोर विभोर करे अँगना
गीत

शोर विभोर करे अँगना

आचार्य डाॅ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह 'भ्रमर' चित्रकूट धाम कर्वी, (उत्तर प्रदेश) ********************  "छंद परिचय" छंद का नाम-  शैल सुता वर्णिक छंद वर्णवृत-  नगण, जगण, जगण, जगण, जगण, जगण, जगण, लघु गुरु। अंकावलि -  १११, १२१, १२१, १२१, १२१, १२१, १२१, १२। शिल्प-  प्रति चरण २३ वर्ण, दो-दो चरण समतुकांत। नायिका की स्वप्निल कल्पनाओं का चित्रण पुहुप पलाश निकुंज निमीलित नैनन ओझल सांझ ढले। प्रिय पुलकावलि निर्भय निश्छल निर्मल भाव उजास मले।। मधुमय गंधिल याद पुरातन अक्षर-अक्षर प्रीति पढ़ें। प्रियतम प्यार पगी गलियाँ पथ आज निशीथ दुलार गढ़ें।। तन मन की अभिलाषित आकृति आतुरता सँग साथ चले। प्रिय पुलकावलि निर्भय निश्छल निर्मल भाव उजास मले।। अधर धरे अधरोष्ठ परागित स्वप्निल भव्य वितान बने। थर-थर काँप रहे अधराधर भावुकता पुरुषार्थ जने।। मधुरिम मादकता ऋतु कीअति भीतर बाहर नित्य ...
नदावत हे
आंचलिक बोली

नदावत हे

परमानंद सिवना "परमा" बलौद (छत्तीसगढ) ******************** छत्तीसगढ़ी कविता खेत-खेत भारा राखे, कोठार बनाई नदावत हे, थ्रेसर के जमाना आगे, गाडा-बइला के मिजाई नदावत हे.! पहली लइका मन सीला बिने ला जाये, सीला बिने अउ बेचे मुर्रा अउ लाडु लाके खाये, अबके लइका स्कुल ले आये मोबाइल मा बीजी हो जाये.! पाठ चुड़ी बोईर काटा घलो नदावत हे, कोठार मा झाला बनाई सब्बो माजा बुलावत हे.! अब खेते मा मिन्जे अउनचे ले धान ला सोसाइटी ले जावत हे, हमर संस्कृति परम्परा नदावत हे, सुर कलारी नेग जोग सब मजाक बनावत हे.!! परिचय :- परमानंद सिवना "परमा" निवासी : मडियाकट्टा डौन्डी लोहारा जिला- बालोद (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्...
पुरुष
कविता

पुरुष

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ******************** विधाता ने रचा मुझे स्त्री के स्वाभिमान ने संवरा माँ की ममता भी है है पिता का गौरव भी पूरे संसार की सख्ती भी है मुझमें खुद के ज़ज्बात भी छुपा लेता हूँ रो मैं नहीं सकता, हर कुछ सह भी नहीं सकता ऊपर से शिला हूँ मैं, पर भीतर से हूँ मोम मैं हूँ एक "पुरुष".... परिवार, समाज, देश का जिम्मेदार हूँ हर पल हर समय के लिए मददगार हूँ सबके सपनों का आधार हूँ किन्तु खुद के सपने बुनने का गुनाहगार भी हूँ क्युकी मैं हूँ एक "पुरुष"... पाँव थकते हैं तो क्या, थकान होती भी है तो क्या पत्नी की उम्मीद हूँ, बच्चों का हूँ भाग्यविधाता कर्म करता चल रहा हूँ, सबकी सुखद मुस्कान के लिए कर्मशील, धर्म-परायण, हर पल ध्यानी हूँ मैं हूँ एक "पुरुष "!... बहुत अधिक कुछ नहीं लिखा मेरे बारे में पर इस सृष्टि की रचना का रचनाकार...
मर्यादा
कविता

मर्यादा

रुचिता नीमा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** इतिहास गवाह है, जब-जब तोड़ी गई है मर्यादा लेकर आई है धरती पर एक नए युग की परिभाषा रावण ने तोड़ी जब मर्यादा, सर्वनाश हुआ था असुरों का दुशासन के दुष्कृत्य से विध्वंश हुआ फिर कौरव का मर्यादा पालन कर श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए श्री कृष्ण गीता के द्वारा, मर्यादा की सीमा बता गए समुद्र भी रहे मर्यादा में जब तक, शरण जीवों को देता है जब तोड़ता है मर्यादा तो, विध्वंश का रूप ले लेता है। मन भी हमारा मर्यादा में रहकर ही कर्तव्य निभा सकता है अगर भटकाव हो ज्यादा तो, जीवन व्यर्थ फिर होता है। परिचय :-  रुचिता नीमा जन्म २ जुलाई १९८२ आप एक कुशल ग्रहणी हैं, कविता लेखन व सोशल वर्क में आपकी गहरी रूचि है आपने जूलॉजी में एम.एस.सी., मइक्रोबॉयोलॉजी में बी.एस.सी. व इग्नू से बी.एड. किया है आप इंदौर निवासी हैं। घोषणा पत्र : मैं यह प्...
मुकाम ए दौर
कविता

मुकाम ए दौर

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** मत सोच ऐ शातिर अगर हार गया मैं तेरी खातिर। मुक़ाम-ऐ-दौर अभी बाकी है। आसमां को अपने हौसलों से थर-थराना तो अभी बाकी है। मत देख बहते हुए मेरे अश्कों को अश्क-ऐ-दरियाँ में नाँव बना अभी पार लांघना बाकी है। मत देख मेरे बिखरे लफ्ज़ो को इन्हें आगो़श में लेकर अभी अल्फ़ाज बनाना बाकी है। मत दिखा कि मुझसे भी बड़े बड़े अदीब हैं यहाँ इन सब को आदाब में लेकर अपना मुरीद बनना अभी बाकी है। मत बता कि मेरा अफ़सना भी अधूरा है अभी मुक़ाम-ऐ-पन्नों में नए अल्फ़ाज जोड़ आवाज़ह बटोरना अभी बाकी है। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। ...
बात नहीं बन रही
कविता

बात नहीं बन रही

अशोक कुमार यादव मुंगेली (छत्तीसगढ़) ******************** देख लिया मेहनत करके, मैं अभी भी खड़ा हूं वहीं। अब क्या करूं तू ही बता? मेरी बात नहीं बन रही।। दावानल सदृश भ्रष्टाचार, निगल गया करके खाक। मृदु मांस के लोथे के लिए, चील, कौए रहे थे ताक।। बिखर गया चिता, भस्म धरा, आत्मा उड़ गयी नील गगन। चला गया एक प्रतिद्वंदी कह, भेड़िए नाच रहे थे हो मगन।। देख रहा था बनकर भूत-प्रेत, लेन-देन का था झोलम-झोल। नौकरी के नाम पर लुटाते जन, मची थी चहूं ओर हल्ला बोल।। यहां फले-फूले प्रभुत्व वनराज, निरीह प्राणी हो गए घर से बेघर। अंधी दौड़ में भाग रहे हैं कर्मवीर, सब डर से कांप रहे हैं थर-थर।। परिचय : अशोक कुमार यादव निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़) संप्राप्ति : सहायक शिक्षक सम्मान : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 'शिक्षादूत' पुरस्कार से सम्मानित। घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता ...
नेताओ का त्यौहार
कविता

नेताओ का त्यौहार

शैलेष कुमार कुचया कटनी (मध्य प्रदेश) ******************** नेताओ के दिन आ गए देखो अब चुनाव आ गए... गली मोहल्ला साफ मिलेगा गरीब के घर भी अनाज मिलेगा सारे काम ये निपटा देंगे विवाह बेटियों का करवा देंगे नेताओ के दिन आ गए देखो अब चुनाव आ गए... बिना गारंटी लोन मिलेगा युवाओ को रोजगार मिलेगा देखो अब चुनाव होंगा घोषणाओं का अंबार होगा नेताओ के दिन आ गए देखो अब चुनाव आ गए... वोटर अब ठगा जाएगा दारू साड़ी मुफ्त मिलेंगा जात धर्म पर बाटेंगे फिर वोट मांगने आएंगे नेताओ के दिन आ गए देखो अब चुनाव आ गए... कच्चे पक्के कर्मचारी भी बातो में आ जाएगे बड़ी-बड़ी घोषणाओं से लालच में आ जाएगे नेताओ के दिन आ गए देखो अब चुनाव आ गए... सरकार बनाना जैसे भी हो सरकार गिराना आसान हो गया खरीद फरोख्त आम हो गया लोकतंत्र भी बाजार हो गया नेताओ के दिन आ गए देखो अब चुनाव आ गए...... जनता...
कर गुजरने की चाह रख
कविता

कर गुजरने की चाह रख

प्रभात कुमार "प्रभात" हापुड़ (उत्तर प्रदेश) ******************** कुछ कर गुजरने की चाह रख, राह तो मिलेंगी अवश्य तू ह्रदय में दृढ़ संकल्प रख। तू कुछ कर गुजरने की चाह रख। राह मिलेंगी अनेक अवश्य किस राह पर चलना है यह निश्चय तू स्वयं ही कर क्योंकि जब हृदय में कर्म को सत्कर्म में बदलने की होती है चाह कदमों में आ जाती हैं अनेक स्वर्णिम राह कुछ कर गुजरने की चाह रख। तू हर कदम सशक्त कर और संभल-संभलकर रख जब इच्छा शक्ति होगी दृढ़ मंजिल तुझे मिलेगी अवश्य, ह्रदय में जीवनलक्ष्य साध कर, तू कुछ कर गुजरने की चाह रख। परिचय :-  प्रभात कुमार "प्रभात" निवासी : हापुड़, (उत्तर प्रदेश) भारत शिक्षा : एम.काम., एम.ए. राजनीति शास्त्र बी.एड. सम्प्रति : वाणिज्य प्रवक्ता टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज हापुड़ विशेष रुचि : कविता, गीत व लघुकथा (सृजन) लेखन, समय-समय पर समाचारपत्र एवं पत्रिकाओं में रचनाओ...
नेह-डोर
कविता

नेह-डोर

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** मत जाना तुम कभी छोड़ कर, रात दिवस मैं जगता हूँ। तुम ही तुम हो इस जीवन में, याद तुम्हें बस करता हूँ।। प्रिये सामने जब तुम रहती, मन पुलकित हो जाता है। लेता है यौवन अँगडाई, माधव फिर प्रिय आता है।। प्रेम सुमन पल-पल खिल जाते, भौरों-सा मैं ठगता हूँ। मत जाना तुम कभी छोड़ कर, रात-दिवस मैं जगता हूँ।। नेह डोर तुमसे बाँधी है, जन्म-जन्म का बंधन है । साथ कभी छूटे ना अब ये, प्रेम ईश का वंदन है ।। मेरे हिय में तुम बसती हो, नाम सदा ही जपता हूँ । मत जाना तुम कभी छोड़ कर, रात-दिवस मैं जगता हूँ।। रूप अनूप बड़ा मनमोहन, तन में आग लगाता है । आलिंगन को तरस रहा मन, हमें बहुत तडपाता है।। चंचल चितवन नैन देख कर, ठंडी आहें भरता हूँ। मत जाना तुम कभी छोड़ कर, रात-दिवस मैं जगता हूँ।। परिचय :- मीना भट्ट "सि...
आना-जाना
कविता

आना-जाना

दिनेश कुमार किनकर पांढुर्ना, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) ******************** लगा हुआ है आना जाना! बंदे इस पर क्या पछताना! सृष्टि ने यह नियम बनाया, जो भी जीव यहां हैं आया, वक़्त सीमित सबने पाया, रह कर बंदे इस दुनिया में इक दिन सबको चले जाना!... सारे आने वाले यहां पर, देखे दुनियादारी यहां पर, मेरा मेरा ही करे यहां पर, इतना सा भूल है जाता, कुछ भी साथ नही जाना!... ये दुनिया जानी पहचानी, वो दुनिया तो है अनजानी, दोनों की हैं अजब कहानी, चले गए जो इस दुनिया से, वापस फिर ना कभी आना!... सुख-मंदिर जग में सारे, लगते जो हैं सब को प्यारे पर ये नही है तारणहारे करना होगा सत्कर्म फ़कत यही तो बस साथ हैं जाना!... परिचय -  दिनेश कुमार किनकर निवासी : पांढुर्ना, जिला-छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र :  मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलि...
दिल से प्यार क्या करते
कविता

दिल से प्यार क्या करते

रामेश्वर दास भांन करनाल (हरियाणा) ******************** दिल भला बेकरार क्या करते, हम तेरा इंतजार क्या करते, तुम तो उड़नेे वाला परिंदा हो, हम भला तेरा ऐतबार क्या करते, यादों से परे हो गये जब तुम मेरी, हम फिर तेरा इज़हार क्या करते, हो बेवफा तुम ये मालूम था हमें, हम ये दिल तलबगार क्या करते, दुनियाँ की भीड़ में खो गये हो तुम, हम तुम्हें दिल से प्यार क्या करते, परिचय :-  रामेश्वर दास भांन निवासी : करनाल (हरियाणा) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, ल...
देवालय
कविता

देवालय

अंजनी कुमार चतुर्वेदी निवाड़ी (मध्य प्रदेश) ******************** मन को बना स्वयं देवालय, करें विचारों को पावन। चहुँ दिश खुशहाली छाएगी, जैसे हरियाली सावन। राम दुलारे बजरंगी ने, ह्रदय चीर दिखलाया था। भक्ति भाव से सियाराम को, हृदय बीच बिठलाया था। देवालय पावन स्थल हैं, सब की पुण्य धरोहर हैं। सागर सप्त, पूजनिय पावन, सुंदर सलिल मनोहर हैं। सभी तीर्थ हैं नदियों के तट, भव्य मनोरम देवालय। स्वयं देव जिनमें स्थापित, प्रभु का घर है देवालय। प्राण प्रतिष्ठा कर देवों की, मंदिर में पधराते हैं। सुबह शाम आरती सजाकर, देव वंदना गाते हैं। देवालय में दर्शन पाकर, मन प्रमुदित हो जाता है। जीवन के जंजाल भूलकर, प्रभु से मन मिल जाता है। भागमभाग भरे जीवन में, चारों ओर तमस छाया। देवालय आकर मानव ने, अमन चैन सब कुछ पाया। शांति धाम भी हैं देवालय, प्रभु दर्शन भी होते हैं। पात...
चढ़ती उम्र
कविता

चढ़ती उम्र

रमाकान्त चौधरी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) ******************** बचपन पीछे छूट रहा हो, तन पर तरुणाई आने लगे। चंदा को मामा कहने में, जिभ्या खुद ही सकुचाने लगे। दर्पण में खुद को देख-देख, जब अंतर्मन हर्षाने लगे। जब अपना मुखड़ा अपने मन को, मन ही मन में भाने लगे। जब लोरी सुनने वाला बचपन, गीत प्यार के गाने लगे। जब प्रीति की बातें सुन कर कोई, अपने बाल बनाने लगे। तब दादा - दादी कहते हैं, कि पढ़ने में ध्यान लगाना है। चढ़ती उम्र यही होती है, इसको बहुत बचाना है। जब आँखों में चंचलता आए, होंठो पर मुस्कान सजे। पढ़ने से ज्यादा सजने पर, जब खुद का सारा ध्यान लगे। खींच - खींच कर सेल्फी कोई, जब देखा करे तन्हाई में। खुद की फोटो देख-देखकर, घूमे घर अंगनाई में। अपने कॉलेज दोस्तों से जब, देर तलक बतियाने लगे। कभी प्यार मनुहार करे, और कभी उन्हें धमकाने लगे। तब समझो उसका प्यारा ...