मैया तेरे स्वागत में
आशीष कुमार मीणा
जोधपुर (राजस्थान)
********************
मैया तेरे स्वागत में रहें देव सारे।
दैत्यों ने छीन लिए जब राजपाट सारे
सबको बचाया आके आये जब द्वारे
मैया तेरे स्वागत....
मैया के क्रोध का कोई पार नहीं पावे
महिषासुर वध किया,शुम्भ निशुम्भ मारे
मैया तेरे स्वागत ....
मैया आओ वास करो आँगन द्वारे
दूर हों संकट रिद्धि- सिद्धि पधारे
मैया तेरे स्वागत....
धरती आकाश काँपे जब काली रूप धारे
महागौरी बनकर खुशियों के खोल दे भंडारे
मैया तेरे स्वागत.................
फिर से पधारों माँ, जग को संवारो
छाए हैं संकट कितने पाप अंधियारे
मैया तेरे स्वागत....
परिचय :- आशीष कुमार मीणा
निवासी : जोधपुर (राजस्थान)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छाय...
























