Sunday, May 17राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

पंथी अभी चलना है
कविता

पंथी अभी चलना है

मनोरमा जोशी इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** पंथी तुझको पंथ पर चलना है, तुझको चलता देख दिवाकर, नभ से अनल झरेगा। तेरे पाँवों को टकराने, सांसे पवन भरेगा, पंथी ये बांधायें तुझे, कुचलना है। पंथी तुझे पंथ पर चलना है। तुझको पथ पर देख चँन्दमा, मेघों मे छुप जायेगा, पूनम की उजली रात दूधिया, काजल सी कर जायेगा। दीपक बन कर तुझे रात में चलना है। यदि राह पर चलें निरंन्तर आशा बगियां फूलेगी, सपनों की कोयल सच्चाई के सुघर हिडोलें झूलेगी। दिनकर बनकर तुझे, भोर में पलना है। तुझे पंथ पर चलना है। परिचय :-  श्रीमती मनोरमा जोशी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर में है। आपका साहित्यिक उपनाम ‘मनु’ है। आपकी जन्मतिथि १९ दिसम्बर १९५३ और जन्मस्थान नरसिंहगढ़ है। शिक्षा - स्नातकोत्तर और संगीत है। कार्यक्षेत्र - सामाजिक क्षेत्र-इन्दौर शहर ही है। लेखन विधा में कविता और लेख लिखती हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी लेखन...
एक वाक्या
हास्य

एक वाक्या

माधवी तारे इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** गंगाराम का बुड्ढा लोगों, यकायक गया और सारे गाँव में एक ही हल्ला हुआ ऐसा कैसे गया कल तो देखा था सिपहिया के डर से लोगों ने फटाफट बाँध-बूँध के शमशान घाट लाया वहाँ एक ने पूछा अरे टोकन लिया कि नहीं जाओ पहले टोकन ले आओ यह अंतिम संस्कार का मामला है ये राशन की दुकान है या वैक्सीन के लिए जैसे लगी लाईन हैं अरे देखो ना कितनी लंबी कतार लगी है आपके नाम की पुकार होगी तो लाश को अंदर ले आना जैसे ही गंगाराम की पुकार हुई उसने लाश अंदर लाई जैसे ही लकड़ी की आँच लगी लाश उठके बैठ गई भूत-भूत कहकर जनता भाग गई किसी की चप्पल निकल गई किसी की धोती काँटों में अटक गई भूत ने है पकड़ी समझ कर वो आदमी वैसे ही गाँव की तरफ आ गया बुड्ढा भी उसके पीछे-पीछे गाँव आ गया दूर एक पेड़ के नीचे बुढिया आँसू बहा रही थी बुड्ढा उसके पास आया बोला अब...
भारत मां के वीर जवान
कविता

भारत मां के वीर जवान

अनन्या राय पराशर संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) ******************** हम दिल से करते हैं बस एक ही काम भारत मां के वीर जवानों तुमको सलाम चट्टानों से डट के अड़े हैं मां के वीर सरहद पे तैयार खड़े हैं मां के वीर इस मिट्टी के कण कण में है तेरा नाम हम दिल से करते हैं बस एक ही काम भारत मां के वीर जवानों तुमको सलाम सारी कली का बाग़ यहीं है दुनिया में देश हमारा सबसे हसीं है दुनिया में देश ये अपना ईश्वर का है इक इनाम हम दिल से करते हैं बस एक ही काम भारत मां के वीर जवानों तुमको सलाम मीठी मीठी बोली में है देश का हुस्न रंगो की रंगोली में है देश का हुस्न इसकी छाया में ही मिलता है आराम हम दिल से करते हैं बस एक ही काम भारत मां के वीर जवानों तुमको सलाम संदल की खुशबू वतन का वातावरण गंगा जी से शुद्ध हुआ हर अंतःकरण चारो दिशाओं में है यहां पाकीज़ा मक़ाम हम दिल से करते...
पैगााम
गीत

पैगााम

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** रेत पर नाम लिखने से क्या होगा। क्या उनको संदेशा तुम दे पाओगें। जब वो आये यहां पर घूमने को। उसे पहले कोई लहर आ जायेगी। और जो तुमने लिखा था संदेशा। उसे लहर बहा कर ले जाएगी। रेत पर नाम लिखने से क्या होगा।। अगर करते हो सही में मोहब्बत तुम। तो पत्थर पर क्यों सन्देश लिखते नहीं। जब भी वो आयेगे यहां पर। संदेशा तुम्हारा पड़ लेंगे वो। यदि होगी मोहब्बत तुमसे अगर उन्हें। नीचे अपना पैगाम वो लिख जाएंगे।। रेत पर नाम लिखने से क्या होगा।। एक दूसरे के संदेश पढ़कर के। सच में दोनों को मोहब्बत हो जाएगी। इसलिए कहता हूँ मैं आज तुम से। पत्थरों में भी मोहब्बत होती है जनाब।। रेत पर नाम लिखने से क्या होगा।। परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। करीब २५ वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यर...
यह कैसा …… वैशाख
कविता

यह कैसा …… वैशाख

प्रीति शर्मा "असीम" सोलन हिमाचल प्रदेश ******************** जिंदगी की बैसाखियों पर, चलकर ..............यह आज, कैसा ..........वैशाख आया। न आज भांगड़े हैं। न मेले सजे हैं। फसल कटने -काटने का, किसे ख्याल आया।। ज़िंदगी की बैसाखियों पर, चलकर आज, कितना मजबूर वैशाख आया। गेहूँ की फसल का, घर के, आंगन में आज न ढेर आया। कोरोना विस्फोटक हुआ। मेलों की रौनक का, न किसी को चाव रहा। जिंदगी को, पिछले साल से, कहीं ज्यादा मजबूर पाया। दिहाड़ी -दार अपना दर्द, ढोल की तान पर ना भूल पाया। जिंदगी की बैसाखियों पर, चलकर यह कैसा वैशाख आया। वह हल्की गर्म हवाओं के साथ, न तेरी धानी चुनर का, पैगाम आया । यह कैसा ......!!! उदास ...........???? ऊबा हुआ वैशाख आया। परिचय :- प्रीति शर्मा "असीम" निवासी - सोलन हिमाचल प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक...
प्यार की ठंडी फुहार
कविता

प्यार की ठंडी फुहार

सुभाष बालकृष्ण सप्रे भोपाल (मध्य प्रदेश) ******************** प्यार में, जब होता है, इंतजार, खुशियों के, गुब्बारे ऊडते हजार, दिन रात चैन कभी पडता नहीं, सफर भी, ये लगता है, फिर बेजार, कभी न की हमनें उनसे बदज़ुबानी, जाने, किस बात की, है उन्हें तकरार, बारिशों में जब भीग गई सारी कायनात, हमनें, फिर मोहब्बत का, किया इज़हार, दिलवर की, नज़र-ए-इनायत, क्या हुई, तन्हा दिल पर पडी, प्यार की ठंडी फुहार परिचय :- सुभाष बालकृष्ण सप्रे शिक्षा :- एम॰कॉम, सी.ए.आई.आई.बी, पार्ट वन प्रकाशित कृतियां :- लघु कथायें, कहानियां, मुक्तक, कविता, व्यंग लेख, आदि हिन्दी एवं, मराठी दोनों भाषा की पत्रीकाओं में, तथा, फेस बूक के अन्य हिन्दी ग्रूप्स में प्रकाशित, दोहे, मुक्तक लोक की, तन दोहा, मन मुक्तिका (दोहा-मुक्तक संकलन) में प्रकाशित, ३ गीत॰ मुक्तक लोक व्दारा, प्रकाशित पुस्तक गीत सिंदुरी हुये (गीत सँकलन) मेँ प्रकाशित हुये ह...
कोई कह दो की ये सब खत्म होगा
कविता

कोई कह दो की ये सब खत्म होगा

माधवी मिश्रा (वली) लखनऊ ******************** जिधर भी देखती हूँ रात्रि का पहरा जड़ा है पराजित हो तिमिर से भाष्कर जड़वत खडा है उजालो का कोई साथी यहाँ का तम हरेगा कोई कह दो की ये सब खत्म होगा समय के सामने रख कर करारी हार का शव अगर तू पूछता है क्यूँ हुआ इतना पराभव नहीं ये सच नही कह कर हमारा भ्रम हरेगा कोई कह दे की ये सब खत्म होगा कहाँ से आ गया भटका हुआ मनहूस साया जहाँ जो भी मिला इससे वही है मात खाया मिलेगा कौन जो अभिमान इसका कम करेगा कोई कह दो की ये सब खत्म होगा हमारी वत्सला धरती कभी क्या फिर हरी होगी विविध आभूषणो से युक्त मुक्ता की लड़ी होगी कौन फिर आ सकेगा जो की इसका क्रम बनेगा कोई कह दो की ये सब खत्म होगा। परिचय :- माधवी मिश्रा (वली) जन्म : ०२ मार्च पिता : चन्द्रशेखर मिश्रा पति : संजीव वली निवासी : लखनऊ शिक्षा : एम.ए, बीएड, एलएल बी, पीजी डी एलएल,...
नई कली
गीत

नई कली

ज्योति जैन 'ज्योति' कोलाघाट (पं. बंगाल) ******************** नई कली पल्लवित हुई हैं उन्हें नया परवाज मिले सीख रही हैं उड़ना अब तो सप्त सुरों का साज मिले आँखों में विश्वास भरा है चाहत को पतवार किया धरती अंबर नाप लिया जब मन में ज्योति विचार किया निज सामर्थ्य के बूते ही अरमानों का ताज मिले सीख रही हैं उड़ना अब तो सप्त सुरों का साज़ मिले गहरे सागर सी चाहत है मोती से जज़्बात भरे छलक रहीं इच्छाएँ लेकिन अवरोधों से गात भरे जोड़े कतरन जब चाहत के जख्मों के समराज मिले सीख रहीं हैं उड़ना अब तो सप्त सुरों का साज मिले उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम फहराया अपना परचम जल थल नभ पर दिखा दिया है बेटी ने अपना दमखम बनी देश की शान बेटियांँ उनको सुंदर आज मिले सीख रहीं हैं उड़ना अब तो सप्त सुरों के साज़ मिले एक दिवस करके सम्मानित महिला दिवस मनाते हैं रोज कोख में मारे बेटी बहुओं को घिघियाते हैं रोज करें ये ता ...
दिव्य जोत
छंद

दिव्य जोत

रेखा कापसे "होशंगाबादी" होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) ******************** शुद्ध गीता छंद मापनी- २१२२ २१२२, २१२२ २१२१ चैत मासे शुक्ल प्रतिपद, साथ जलती दिव्य जोत। प्रथम चंद्र दिवस कहे है, साल का नववर्ष होत ।। उस विधाता ने रची थी, काल चक्री सृष्टि आज । विष्णु अवतारी हुए थे, मिलन प्रकृति दृष्टि साज ।। आज है नव वर्ष देखो, दे सदा ही आन बान। कामना मेरी यही हैं, आप पाओ आसमान।। दुःख का साया नहीं हो, सुख बसा हो आस पास। नित्य जीवन आपका हो, प्रेम खुशियाँ भार खास।। पेड़ पाते फूल कलियाँ, मंजरी इस काल चक्र। लौट कर आती बहारे, साल में हर बार वक्र।। दौर ये मधुमास प्यारा, घोलता है प्रेम प्रीत। शुद्ध होती है धरा भी, पूजती गणगौर रीत।। कूक कोयल आम खुशबू, कर रहे सब चित्त चोर। नव फसल का गान करती, मोर बोले बाग जोर।। मस्त मद आनंद आभा, नभ खिली हैं आज भोर। गीत गाते हैं सुहाने, नाचते सब जोर शोर।। परिचय :- रेखा का...
सामना करुँ
कविता

सामना करुँ

अभय चौरे हरदा (मध्य प्रदेश) ******************** कैसे जाउँ मै पास उसके कैसे मैं सामना करू। कल तक जो खिल्ती थी सुहाग के जोड़े में कैसे मैं उसका वैधव्य का सामना करुँ।। छोटी थी जबसे दुलार किया उसके दुख को कैसे सहारा मैं दूँ। हस्ता खेलता परिवार बिखर गया काटों की तरह कैसे मै उसका संबल बनू।। करीब जाने की हिम्मत नही मुझमें कैसे मैं खुद्को इस योग्य करुँ। कल तक जो सुहाग थे उसके जाने का उनके कैसे ढाढस बँधु।। छोटे-छोटे हैं दो बालक उनके कैसे मैं उनका सहारा बनू। कैसे गुजर बसर होगा उनका अब कैसे मैं उनकी मदद करू।। परिचय :- अभय चौरे निवासी - हरदा (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मं...
तुम्हारे लिये
कविता

तुम्हारे लिये

रश्मि लता मिश्रा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ******************** तुम्हारे लिये ही सजी ये डगर है। कहाँ हो बिछाई अजी ये नज़र है। कहा था तुम्ही ने हमे चाहते हो। करें याद तुमको सुबह दोपहर है। सजे ख्वाब आँखों तुम्हारे सनम जी। रहे ध्यान अब देख शामो सहर है। मनाते तुम्हे हम चले आ रहे हैं अजी देख होता न तुझपे असर है। कभी तो नजर तुम मिला लो सितमगर। अजी यूँ नहीं आप डालो कहर है। सुनो बात मेरी कहूँ मैं तुम्ही से। भरोसा मुझे देखिये आप पर है। परिचय :- रश्मि लता मिश्रा निवासी : बिलासपुर (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी...
वैक्सीन
कविता

वैक्सीन

गोविंद पाल भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) ******************** वैक्सीन लगाना किसी इंसान की शारीरिक मृत्यु पर मुझे उतना दुःख नहीं होता जितना इंसानियत की मृत्यु पर किसी देह की मृत्यु कुछ पल कुछ घंटे, कुछ दिन या कुछ सालों का मृत्यु है पर इंसानियत की मृत्यु एक युग, एक सभ्यता या हजारों वर्षों की मृत्यु है, किसी इंसान के मृत्यु शाश्वत व सत्य है पर इंसानियत की मृत्यु सत्य की मृत्यु है, मां की कोख में कन्या भ्रूण का कत्ल करना हजारों वर्षों का मानवीय सभ्यता का कत्ल है, बूढ़े मां बाप को वृद्धाश्रम भेजना हजारों लाखों वर्षों के रिश्तों की बुनियादों का ध्वस्त हो जाना, अमृता प्रीतम, निर्मल वर्मा, नेमीचंद कमलेश्वर, सुनिल गंगोपाध्याय आदि साहित्यकार व वुद्धिजीवियों की मृत्यु की खबरों से फिल्मि नायक-नायिकाओं के जन्मदिन की खबर महत्वपूर्ण हो जाना हजारों वर्षों के वौद्धिक विचारों को दरकिनार कर पंगु बना देना, हवश...
तेरे झूठे मन से
कविता

तेरे झूठे मन से

अर्चना लवानिया इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** तुझसे तेरे झूठे मन से मैंने कर ली कुट्टी मैं नहीं बोलती। जब देखो तब मुझे सताए बात बात में रूठ जाए मुझसे हर एक राज छुपाए मैं मन का हर भेद खोलती, नहीं बोलती। गली मोहल्ले नाच नचाए आमराई में मुझे बुलाए कान्हा बनकर बंसी की हर ताल ताल पर मुझे नचाए कह दो इस गांव की राधा ऐसे वैसे नहीं डोलती, नहीं बोलती। खींचकर प्यार की लक्ष्मण रेखा वह अपने अधिकार जताए छू ले मेरी कंघी टिकुली आंखों से दर्पण दिखलाएं मेरी क्वारी नजरें शर्म से झुकती टटोलती, नहीं बोलती। कसमें वादों की नींव पर सपनों का इंद्रधनुषी महल बनाए रहेगा प्यार कयामत तक हर पल एहसास कराएं खुशी-खुशी मैं प्रीत के आंगन दिन दोपहरी रात डोलती, नहीं बोलती। उसकी कसमें टूट गई टूट गए कितने वादे लादे फिरते हैं फिर भी जर्जर आस को साधे मैं हूं उससे रूठी रूठी व...
अल्प जरूरतें सागर सी
कविता

अल्प जरूरतें सागर सी

विजय गुप्ता दुर्ग (छत्तीसगढ़) ******************** अल्प जरूरतें सागर सी, इतनी भी आसान नहीं राई को परबत सा मान, भ्रम का समाधान नहीं। बच्चों को खेल-खेल में, चंदा ख्वाहिश होती है चाँद सितारे पाने में, काया-कल्प ही होती है जटिल राह के राही को, समझो तुम नादान नही अल्प जरूरतें सागर सी, इतनी भी आसान नहीं राई को परबत सा मान, भ्रम का समाधान नहीं। भाव शब्द भंडार से, जीवन शैली अति सरल है कब कहाँ कैसे क्या, परख होती नहीं गरल है आनेवाली हर विपदा, खुद की है मेहमान नहीं अल्प जरूरतें सागर सी, इतनी भी आसान नहीं राई को परबत सा मान, भ्रम का समाधान नहीं। गणित सदा है सूत्रधार, समीकरण तो बराबर हो जीव भौतिकी रसायन, कुछ भी नहीं सरासर हो परिवार समाजलाभ तो, पुरुष से है परिधान नहीं अल्प जरूरतें सागर सी, इतनी भी आसान नहीं राई को परबत सा मान, भ्रम का समाधान नहीं। परिवर्तन नाम प्रकृति है, मानव भी ये ख्याल रखे य...
ये कैसा तूफान
कविता

ये कैसा तूफान

रीमा ठाकुर झाबुआ (मध्यप्रदेश) ******************** ये कैसी विवशता है, ये कैसा तूफान है, कैसे दाँव पर लगा रहा, इन्साँ को इँसान है। सोचो जरा समझो जरा, संयम से कुछ काम लो, सब धरा रह जायेगा, वो मान हो अपमान है। कर्मपथ जटिल सही, उसको अंगीकार कर, भुजायें बलिष्ट है, बेकसूर पर न वार कर! लक्ष्मीबाई बनो मगर, उनसा कार्य भी करों. उनको नमन मै करू, उन्है नमन तुम भी करो। ऐसी कोई न जिद करो, अहंकार को बढने न दो" जैसी हटेगी धुँध वो, शायद न नजर उठा सको! क्षमा से बढकर, सृष्टि मे कुछ भी बडा है न होगा कभी" कुछ पल के बदले के लिऐं, खुद लिऐ दुआ करो.!!! परिचय :- रीमा महेंद्र सिंह ठाकुर निवासी : झाबुआ (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फ...
प्यार
कविता

प्यार

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** कोरोना संक्रमण प्रेम की दूरियां बढ़ाता प्रेम की परिभाषा को लील गया। दूरियां से रिश्ते के समीकरण डगमगा गए और आना शब्द रिश्तों की किताब से जैसे हट गया हो। प्रेम पत्र के कबूतर मर चुके आँखों से ख्वाब का पर्दा उम्र के मध्यांतर पर गिर गया। कुछ गीत बचे वो जब भी बजे दिलों के तार छेड़ गए प्यार के हंसी पल वापस रेत मुठ्ठी में भर गए। दिल से ख्वाब हटते नहीं शायद रूहें भटकती इसलिए की उनसे कभी प्यार खुमार लिपटा हो। परिचय :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता :- श्री शांतीलालजी वर्मा जन्म तिथि :- २ मई १९६२ (उज्जैन) शिक्षा :- आय टी आय व्यवसाय :- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग) प्रकाशन :- देश - विदेश की विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में रचनाएँ व समाचार पत्रों में निरंतर पत्र और रचनाओं का प्रकाशन, प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक", खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्र...
सूक्ष्म दानव
कविता

सूक्ष्म दानव

माधुरी व्यास "नवपमा" इंदौर (म.प्र.) ******************** एक सूक्ष्म से दानव ने, फिर से है- हाहाकार मचाया! काल के विकराल गाल में, बन कोरोना ग्रास आया। प्रचंड रूप से उसने फिर, मौत का ताण्डव दिखाया। एक सूक्ष्म से दानव ने, फिर से है- हाहाकार मचाया! भय व्याप्त चहुँ दिशा में, करुण रुदन मन ने छुपाया। इसके विभत्स रूप ने फिर, मानव शक्ति को लाचार बनाया। एक सूक्ष्म से दानव ने, फिर से है- हाहाकार मचाया! चाँद आग उगलता गगन में, तारों ने हो अंगार बरसाया। हरेक के मन का कोना-कोना, झुलस उठा बेचैन सिसकाया। एक सूक्ष्म से दानव ने, फिर से है- हाहाकार मचाया! मृतबन्धु,वत्स, माता-बहनों से चिर- विरह का दुख दिखाया, करुण- चीत्कारों से इसने फिर, हाय! प्रभु कैसा दिल दहलाया। प्रवेश किया जब इसने तन में, निकट को विकट बनाया। सबसे पास था उसको फिर, खुद से दूर बहुत दूर हटाया। एक सूक्ष्म से दानव ने, फिर से है- हाहाकार मचा...
पापा
कविता

पापा

डॉ. गुलाबचंद पटेल अहमदाबाद (गुज.) ******************** कोरोंना ने रास्ता है नापा बहुत ही प्यारे थे मेरे श्री पापा बारिश बिना हे ये धरती प्यासी मेरे पापा का नाम था नरसी खेत किनारे चमक रहा है रेती मेरे पापा करते थे खेत में खेती होली के त्यौहार मे उभरे हैं रंग उतरायन में वो उड़ाते थे पतंग घर हमारा था झुग्गि झो्‍पड़े दीपावली मे वो दिलाते कपड़े खेत में वो बहुत ही काम करते भगवान शिवा न किसी से डरते कपड़े मिलमे वो करते थे काम रख दिया उन्होने गुलाब मेरा नाम पढ़ने न आता था उन्हे बाइबल लेकिन वो चलाते थे सायकिल गांव में मुखिया फूला भाई नामदार मेरे पापा थे एक मिल कामदार हमारे घर में निकला था एक चिता पापा ने कहा कि तुम सिगरेट मत पीना पढ़ना चाहे तुम गीता और रामायण श्री गुलाब कहे तुम करना पापा का पूजन परिचय :-  डॉ. गुलाबचंद पटेल अहमदाबाद (गुज.) घोषणा पत्र : मैं य...
जिन्दगी  की धूप
कविता

जिन्दगी की धूप

मनोरमा पंत महू जिला इंदौर म.प्र. ******************** जिन्दगी में धूप कभी आई नहीं, जिंदगी हमेशा कुहरे से ढकी रही कितना चाहा, कोहरा चीर निकल जाऊँ ऊपर जा सूरज को ही पकड़ लाऊँ, पर चाहने भर से क्या होता है, चाहने भर से क्या सब मिलता है? तेरी यादें परछाई बन चलती है कोहरे के कारण छिपी रहती हैं, कुछ पत्थर बन अडिग रही, कुछ नश्तर बन दिल गड़ती रही न जाने कब ये कुहरा छूटेगा, धूप का एक टुकड़ा मुझे मिलेगा परिचय :-  श्रीमती मनोरमा पंत सेवानिवृत : शिक्षिका, केन्द्रीय विद्यालय भोपाल निवासी : महू जिला इंदौर सदस्या : लेखिका संघ भोपाल जागरण, कर्मवीर, तथा अक्षरा में प्रकाशित लघुकथा, लेख तथा कविताऐ उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाश...
रंग जोगिया
कविता

रंग जोगिया

निर्मल कुमार पीरिया इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** जोग रंग में तरबतर, मलंग हैं बीच बाज़ार, चढ़े ना रंग दूजा कोई, जग डालें रंग हजार.. लाल, हरा हो या पीला, ग़ुलाल रंगों या अबीर, रंग जोगिया में जो रंगा, वो ही खरा पीर फ़क़ीर... मोह में चाहें तन रंगे, करे मलयज भाल बसर, अतरंगी मति पर ना होवे, सतही सतरंगी असर... नित्य भिगोये देह नीर से, कब डालें चित्त नीर, चित्त ढाह जो ढह गया, उबर जायेगा भव तीर... तन रँगे वो रंगरेज हैं, मन का रंगरेज तो पीर, तन मन दोनों ही रंग लिया, वो ही 'निर्मल' फ़क़ीर... परिचय :- निर्मल कुमार पीरिया शिक्षा : बी.एस. एम्.ए सम्प्रति : मैनेजर कमर्शियल व्हीकल लि. निवासी : इंदौर, (म.प्र.) शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित और अप्रकाशित हैं आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते है...
यहां दुश्मनी शिद्दत से निभाई जाती है
ग़ज़ल

यहां दुश्मनी शिद्दत से निभाई जाती है

धीरेन्द्र कुमार जोशी कोदरिया, महू जिला इंदौर म.प्र. ******************** यहां दुश्मनी शिद्दत से निभाई जाती है। पर हमें ये ढाई घर चाल कहां आती है? उफ वो लहराते बाल, वो बल खाती चाल, वल्लाह ये कातिल अदाएं कहां से लाती है? वो बनके चांद निकलती हैं मेरे सपनों में, उनके खयालों में हमें नींद कहां आती है? ये उल्फत भी कम नहीं किसी बीमारी से, कभी ये हंसाती है तो कभी रुलाती है। पराई आग में हाथ जलाने का बड़ा शौक है, मत भूल ये दुनिया जले पे नमक लगाती है। बड़े भंवर जाल हैं इस जीवन धार में धीरज, ये सफीने को किनारे पे लाकर डुबाती है। परिचय :- धीरेन्द्र कुमार जोशी जन्मतिथि ~ १५/०७/१९६२ जन्म स्थान ~ महू ज़िला इन्दौर (म.प्र.) भाषा ज्ञान ~ हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत शिक्षा ~ एम. एससी.एम. एड. कार्यक्षेत्र ~ व्याख्याता सामाजिक गतिविधि ~ मार्गदर्शन और प्रेरणा, सामाजिक कुरीतियों और अंध...
लड़कियां
कविता

लड़कियां

धैर्यशील येवले इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** छोटी हमउम्र लड़कियां खेल रही है आंगन में खेल में उनकी मसरूफियत किरदार में उनका डूब जाना आसपास फुदकती गिलहरियों को भाता है लड़कियों के फ्रॉक पर बने फूल महकने लगे है और उन पर बनी तितलियों ने भर ली है उड़ान खुले खुले नीले आसमान में। लडकिया कुछ नही जानती वे तो मसरूफ है अपने किरदार में। परिचय :- धैर्यशील येवले जन्म : ३१ अगस्त १९६३ शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ। सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर hindirakshak.com द्वारा हिंदी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय...
बंधन सारे टूट रहे हैं
कविता

बंधन सारे टूट रहे हैं

प्रो. आर.एन. सिंह ‘साहिल’ जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** बंधन सारे टूट रहे हैं साथी सारे छूट रहे हैं कैसे पहुँचे मंज़िल डोली जब कहार ही लूट रहे हैं गेह प्रेम के सूखे है अब धन वैभव के भूखे है सब अहं सातवें आसमान पर देख पसीने छूट रहे हैं रंगहीन संसार लग रहा इंसां का अरमान जल रहा कश्ती बिन पतवार चल रही नाविक भी अब रूठ रहे हैं शुचिता टंगी हुई खूँटी पर सच को चढ़ा दिया सूली पर ख़ुशी के ग़ुब्बारे सारे ही एक एक करके फूट रहे हैं संबंधी का टोटा है अब बहुरैंग़े ख़ुशियों के दिन कब साहिल जिए भरोसे किसके मालिक तुमसे पूँछ रहे हैं परिचय :- प्रोफ़ेसर आर.एन. सिंह ‘साहिल’ निवासी : जौनपुर उत्तर प्रदेश सम्प्रति : मनोविज्ञान विभाग काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश रुचि : पुस्तक लेखन, सम्पादन, कविता, ग़ज़ल, १०० शोध पत्र प्रकाशित, मनोविज्ञान पर १२ पुस्तकें प्रकाशित, ११...
हालात
कविता

हालात

डॉ. बी.के. दीक्षित इंदौर (म.प्र.) ******************** क्या किसी ने सोचा था, ऐसे भी दिन आयेंगे? सब कुछ होगा पास मग़र, तन्हा हो जायेंगे। रिश्ते नातों की मर्यादा पता नहीं कब टूट गई। धन वैभव अम्बार लगा पर क़िस्मत फूट गई। निपट अकेले पड़े बेचारे, जो सांस नहीं ले पाए। क़िल्लत है हर जगह, काश ऑक्सीजन आये। विपदा में ही जीना होगा, दूजों को सिखलायेंगे। क्या किसी ने सोचा था, ऐसे भी दिन आयेंगे? बार-बार धोते हाथों की भाग्य लकीरें घिसतीं। जीवनरक्षक दवा दुआ, ऊँचें दामों पर बिकतीं। हुआ पलायन मजदूरों का, भूखे प्यासे दिखते। काल कोरोना बन बैठा है, कैसे वो भी टिकते। अपनों के संग रह लेंगे, ये बात सभी दुहराते। अंदर है जो दर्द छुपा, वो खुलकर न कह पाते। पता नहीं कब आ जाए, कुछ, समझ न पाएंगे। क्या किसी ने सोचा था, ऐसे भी दिन आएंगे? परिचय :- डॉ. बी.के. दीक्षित (बिजू) आपका मूल निवास फ़र्रुख़ाबाद उ.प्र. है आपकी शिक्...
भारत प्यारा
गीत

भारत प्यारा

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** देश हमारा प्यारा हैं सबका बहुत दुलारा हैं। तभी अनेकता में एकता हम सब का नारा है। देश हमारा प्यारा हैं..।। बहु भाषाएँ होकर भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक। भारत देश हमारा हैं जो प्राणो से भी प्यारा हैं। जहाँ जन्मे राम कृष्ण और उन पर लिखने वाले संत। तभी तो यह पावन भूमि हम सबको बहुत भाता हैं।। तभी तो हमें भारत देश प्राणो से भी प्यारा हैं।। अमन चैन से रहते हमसब होली ईद दिवाली पोंगल और मनाते किस्मस आदि। हर त्यौहारों मे हिस्सा लेते हर जाती और महजब सारे। ऐसा प्यारा देश हमारा प्राणो से भी है सबको प्यारा। सबसे न्यारा सबसे प्यारा विश्व में है भारत हमारा।। भारत हमारा भारत हमारा।। परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। करीब २५ वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक ...