हे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम
रश्मि श्रीवास्तव “सुकून”
पदमनाभपुर दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************
हे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम
हे रघुकुल के दीपक श्री राम
तुम्हें फिर आना होगा
सतयुग वापस लाना होगा
हे कौशल्या नंदन श्री राम
इस धरती पर लोगों को
अकाल मृत्यु से बचाना होगा
तुम्हें फिर आना होगा
हे जानकी वल्लभ श्री राम
चल रही विनाश लीला में
विराम लगाना होगा
तुम्हें फिर आना होगा
हे रघुनंदन हे श्री राम
जीवन मृत्यु के इस खेल में
जीवन को जीत दिलाना होगा
तुम्हें फिर आना होगा
हे भरताग्रज हे श्री राम
डरे और सहमे लोगों में
साहस भरना होगा
इस डर को भगाना होगा
तुम्हें फिर आना होगा
हे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम
इस जीवन के अँधियारे में
आशा के दीप जलाना होगा
तुम्हें फिर आना होगा
सतयुग वापस लाना होगा
परिचय : रश्मि श्रीवास्तव “सुकून”
निवासी : मुक्तनगर, पदमनाभपुर दुर्ग (छत्तीसगढ़)
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करती हूँ कि उपरोक्त रचना...

























