होली फागुन का त्योहार
राधेश्याम गोयल "श्याम"
कोदरिया महू (म.प्र.)
********************
होली- छंद
होली फागुन का त्योहार,
फागुन आवे रंग जमावे
चलत बसंती बयार........
होली फागुन का.....
पतझरे पेड़ पल्लवित हो रहे,
बागों में फूल प्रफुल्लित हो रहे।
महुए मद में रहे गदराए,
आई अमराई में बहार........
होली फागुन का......
सरसों पीली फूल रही है,
गेहूं की बाली झूल रही है।
लाली पलास की मन को मोहे,
किया सृष्टि ने श्रंगार........
होली फागुन का.......
नव यौवन मन में हरशावे,
होली को आनंद मनावे।
एक दूजे पर रंग डाल,
करे खुशियों का इजहार........
होली फागुन का.......
पेड़ों को कटने से बचाए,
पर्यावरण को स्वच्छ बनाए।
डाल बुराई सब होली में,
जलाएं होली अबकी बार.........
होली फागुन का त्योहार
फागुन आवे रंग जमावे
चलत बसंती बयार।
होली फागुन का त्योहार।
परिचय :- राधेश्याम गोयल "श्याम"
निवासी - कोदरिया म...


















