ऑपरेशन सिंदूर
किरण पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
ऑपरेशन सिंदूर
का हो गया श्री गणेश,
पाक हिंदुस्तान का
शुरू हो गया है खेल,
छेड़ा है तो छोड़ेंगे नहीं
भारत का है मंत्र,
चुन-चुन कर हम
बदला लेंगे मोदी का है मंत्र,
आतंक और राजनीति
चक्की के दो पाट
पिसा रही है जनता सारी
कसूरवार सब भाग,
खूब सहा इन आतताईयो को
आये नही ये बाज,
अपने सामने बुला रहे है
मौत को यजमान,
सुता साँप जगाया इसने (पाक)
अब फुँकार संभाल,
चुन-चुनकर मारेगे
इनको हर कोना है छान।
ताकत नही है कुछ
करने की बडी़ बडी़ है बात,
पर्वत (भारत) से टकराओगे
चूर-चूर हो माथ।
परिचय : किरण पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी.कॉम इन कॉमर्स
व्यवसाय : बिजनेस वूमेन
विशिष्ट उपलब्धियां :
१. अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मित्र मंडल जबलपुर से सम्मानित
२. अंतर्राष्ट...





















