Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पसंद हैं मुझे भी कुछ खास

सौ. निशा बुधे झा “निशामन”
जयपुर (राजस्थान)
********************

किसी क्या ‘फर्क’ पड़ता है।
क्या! पसंद हैं मुझे खास।
बोलना पसंद है। पर
चुप रहती आजकल।

सोचती हूँ सह जाऊँ
दर्द वो जमाने के, पर
क्या? करू वो भी तो
अपने हैं खास

पसंद में शामिल है। आज
नदी, पर्वत, मंद-मंद हवा
ये सब बेचेन है।
शोर बस मेरा ‘मौन’ हैं!

लिख देती हूँ।
कलम में भी तो आवाज़ हैं।
हलचल! अब कुछ कम है।
अब यहीं ‘मुझे पसंद है।

चारों ओर से आ रहीं कुछ
अनकही बातें,
जो न मैने कहीं और न
उसने सुनी वो बातें। फिर

फिर! क्यों
गरज रहें अपवादों के सायें
ये भी क्या? सही बात है।
पसंद हैं अपनी फिर क्यों!
होती इसी बात पर रोज तकरार हैं।

परिचय :- सौ. निशा बुधे झा “निशामन”
पति : श्री अमन झा
पिता : श्री मधुकर दी बुधे
जन्म स्थान : इंदौर
जन्म तिथि : १३ मार्च १९७७
निवासी : जयपुर (राजस्थान)
शिक्षा : बी. ए. इंदौर/बी. जे. मास कम्यूनिकेशन, भोपाल
व्यवसाय : एनलाइन सेलर असेंबली /फ़िलिप कार्ड /अन्य
प्रकाशित पुस्तक : स्वयं की मराठी संकलन लघुकथा (मधुआशा 2024) एवं विभिन्न पटल पर पुरस्कार एवं समाचारपत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित स्वरचित कविता/कहानी इत्यादी।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच  का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *