सावन का सोमवार
होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ हरियाणा
********************
सावन माह शिव को समर्पित,
करते हैं जप, तप, व्रत विचार,
सोच समझकर खाना लेते जन,
शिव की भक्ति अमिट अपार।
सावन का जब आये सोमवार,
शिव आराधना का दिन होता,
पूरे साल जिसने पाप किया है
वो भी अपने पाप कर्म धोता।
अपार शक्ति लिये होते शंभू,
जिसके आगे शक्ति है जीरो,
उसकी भक्ति में सुख मिले,
बन सकता है जग में हीरो।
शिव तपस्या का होता माह,
शिवरात्रि का आता है पर्व,
शिवभक्त कांवड़ लाते चल,
होता उन भक्तों पर ही गर्व।
सावन माह का बड़ा महत्व,
उससे महत्वपूर्ण है सोमवार,
शिव आराधना दिनभर चले,
शिव शक्ति जग का आधार।
विभिन्न रूपों में समाये शिव,
त्रिनेत्र धारी जग में कहलाते,
अल्प ज्ञान से उनको पुकारो,
शिवभोले बस चलकर आते।
सावन का आता है सोमवार,
भर देता मन उमंग और प्यार,
बेलपत्र, गंगाजल से कर पूजा,
जग में कभी नह...
























