Thursday, March 19राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

उड़ान
कविता

उड़ान

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** सुन मेरे मन के परिंदे आगे ही तू बढ़ता चल। न सोच तू इन राहों का बस आगे ही निकलता चल। न सोच तू राहगीरों का वो भी खुद पंथ पे मिल जाएंगे। न सोच तू इन हवाओं का ये भी एक दिन बह जाएंगी। न सोच तू इन तूफानों का ये भी एक दिन थम जाएंगे। न सोच तू इस अंनत व्योम को इसको भी एक दिन तुम छू जाओगे। न डर तू अनजान राहों से ये भी एक दिन परिचित हो जाएंगे। सुन मेरे मन के परिंदे बस तू आगे बढ़ता चल अपनी उड़ान यूँ ही तू भरता चल। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय ...
तुम आओ चाहे चुपचाप
कविता

तुम आओ चाहे चुपचाप

डॉ. निरुपमा नागर इंदौर (मध्यप्रदेश) ******************** हे ऋतुराज तुम आओ चाहे चुपचाप मैं सुनती हूं कण कण में तुम्हारी पदचाप बीत गया पतझड़, खिलखिला रहे पलाश बीता सबका कल ,अब क्यों हो कोई उदास कल ‌का यह बीतना सुनाता तुम्हारी पदचाप हे ऋतुराज तुम आओ चाहे चुपचाप वासंती बयार फैल रही चंहु ओर मेरी धानी चुनरिया उड़ उड़ जाती पी की ओर पवन सुनाती तुम्हारी पदचाप हे ऋतुराज तुम आओ चाहे चुपचाप खेतों की पीली सरसों ज्यों खिल रही खिन्न उदासी की छाया भी दूर हो रही सरसों की खुशहाली सुना रही तुम्हारी पदचाप हे ऋतुराज तुम आओ चाहे चुपचाप आम्र तरु यूं लदा मोरों से नाच उठा मन मेरा जोरों से आम्र आने की यह सुवास महका रही मेरी हर सांस हे ऋतुराज तुम आओ चाहे चुपचाप कोयल कूक कूक कर घोल रही मिठास कोयल का यह अमृत रस छलक रहा आसपास हे ऋतुराज तुम आओ चाहे चुपचाप भंवरे की गुनगुन जगा रही मीठी आस दिग्...
हे मॉ, हे मॉ सरस्वती
भजन, स्तुति

हे मॉ, हे मॉ सरस्वती

बृजेश आनन्द राय जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** हे माँ, हे माँ सरस्वती विद्या-दायिनी, माँ भगवती! नत-सिर, निमीलित नयन प्रणम्य शिरसा, करूँ निवेदन रुग्ण है आज, विश्व-जीवन उद्धार का कुछ करो चिन्तन हे माँ, हे माँ प्रज्ञावती विद्यादायिनी, माँ भगवती! संकट में है मनुज-जीवन नाश का है सर्वत्र-दर्शन अज्ञानता का है प्रवर्तन करो, करुणा का आवर्तन हे माँ, हे माँ विद्यावती विद्यादायिनी, माँ भगवती! वीणा की मधु-रागिनी से कमण्डल-प्रवाहिनी से दिव्य-ज्ञान-संजीवनी से सर्व-प्राण का संचार कर दो हे माँ, हे माँ जीवनदात्री विद्यादायिनी, माँ भगवती! अस्तित्व का सागर लहराए मन, जीवन-गीत गाए अमरता की ज्योतिपुंज फिर मनुजता में समा जाए हे माँ, हे माँ मनुष्यमती विद्यादायिनी, माँ भगवती! परिचय :-  बृजेश आनन्द राय निवासी : जौनपुर (उत्तर प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणि...
राष्ट्रीय प्रतीक
कविता

राष्ट्रीय प्रतीक

अनुराधा प्रियदर्शिनी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ******************** भारत के राष्ट्रीय पहचान प्रतीकों में राष्ट्रीय ध्वज हमारा शान तिरंगा में तीन रंगों से सजा हमारा तिरंगा है शोभित केसरिया,सफेद और हरा में केसरिया त्याग-बलिदान सिखाता है सफेद सत्य-शांति-पवित्रता द्योतक है मध्य भाग में चक्र सदैव प्रगति चिन्ह हरा रंग देश की समृद्धि का प्रदर्शक है भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है "जन गण मन" हमारा राष्ट्रगान प्यारा है "वंदे मातरम" हमारे भारत का राष्ट्रगीत राष्ट्रीय पंचांग "शक संवत्" आधारित है भारतीय बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है भारतीय मयूर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है पवित्रता का प्रतीक राष्ट्रीय पुष्प कमल राष्ट्रीय फल मनभावन रसीला आम है हाथी हमारे विरासत की निशानी है गंगा डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है हमको गर्व हमारे राष्ट्रीय प्रतीक पर यह प्रतीक हमारे भारत की शान ह...
गणतंत्र दिवस
कविता

गणतंत्र दिवस

प्रीति शर्मा "असीम" सोलन हिमाचल प्रदेश ******************** आजादी को हासिल करके, आज के दिन, भारत को गणराज्य बनाया था। २६ जनवरी १९५० को, देश भारत ने, संविधान पारित कर संविधान लागू करवाया था।। आजादी को हासिल करके, भारत को गणराज्य बनाया था। राष्ट्र का यह पर्व, राष्ट्र के साथ भाईचारे से, हर हिंदुस्तानी ने मनाया था।। संविधान के सम्मान में, खड़े हर नागरिक, जन-गण का मान बढ़ाया था। आजादी को हासिल करके, भारत को गणराज्य बनाया था। विश्व का, सबसे बड़ा संविधान जिसे भीमराव अंबेडकर ने, २ साल ११ महीने १८ दिन में बनाया था।। नेहरू, प्रसाद, पटेल, कलाम ने जिसे बड़ी रूपरेखा से सजाया था । आजादी को हासिल करके आज के दिन , भारत को गणराज्य बनाया था।। आज के दिन, भारत के झंडे की शपथ ले। भारत का जन-जन यह प्रण उठाएगा। गणतंत्र की रक्षा के लिए हर हिंदुस्तानी कदम बढ़ाएगा। ...
समय का पहरा
कविता

समय का पहरा

डाॅ. मिनाक्षी अनुराग डालके मनावर जिला धार (मध्य प्रदेश) ******************** माटी के पुतले पर समय का पहरा है ना तेरा है ना मेरा है यह मन के भावो से भी गहरा है मानो यह घावों पर लगे मरहम की तरह है ये समय का पहरा है सूरज की किरणों पर ग्रहण सा ठहरा है चांद की शीतलता पर भी कभी कहरा है यह समुद्र की लहरों की तरह झकोरा है यह हर पल बढ़ता वृक्षों का सहरा है ये समय का पहरा है मन की आकांक्षाओं में, पीड़ाओं मे, प्रतिक्षण जिसका बसेरा है यह ना कल था तेरा ना आज मेरा है फिर भी हर भोर नया सवेरा है ये समय का पहरा है परिचय : डाॅ. मिनाक्षी अनुराग डालके निवासी : मनावर जिला धार मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते है...
संवारना भी चाहा किस्मत वही रही
कविता

संवारना भी चाहा किस्मत वही रही

रामेश्वर दास भांन करनाल (हरियाणा) ******************** सोचा था पुरी होगी, वो बात पुरी ना हो सकी, मन की बात अपने, मन में ही रही, कोशिशों में रहा हूँ, पूरी कर पाऊं उसे, उम्र जैसे बढ़ती गई, वो हौंसले तोड़ती रही, सोचा था पाने का उसको, स्कूलों के दौर से, वो अब तलक भी हमसे, दूर ही रही, कभी लगता था आसान, पा लेंगे उसको हम, करीब भी पहुंचे, वो और आगे चलती रही, जुड़े थे बहुत सारे ख्वाब, ज़िंदगी के उससे, संवारना भी चाहा, मेरी किस्मत वहीं रही, उठ गया हैं यकीन, अब तो उसको पाने का, दिन बीतते गए और उम्र निकलती रही, जी लेंगे अब तो जिंदगी, समझौतों के साथ अपनी, जो सोचा था खुद के लिए, वो सोच अब जाती रही परिचय :-  रामेश्वर दास भांन निवासी : करनाल (हरियाणा) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। ...
श्रम का प्रकाश
कविता

श्रम का प्रकाश

मानाराम राठौड़ जालौर (राजस्थान) ******************** श्रम का प्रकाश था मनुष्य का अहंकार था इस धुंध जगत में श्रम का आलोक था काल बीत जाएंगे जन उदीसी रह जाएंगे फुर्सत को किसी ने नहीं पहचाना फुर्सत किसी को नहीं पहचानता जो रेख़्ता सोते रहे वह उडीसी ही रह गए जो जन नींद के पीछे नहीं दौड़े वह आगे बढ़ गए परिश्रम है मनुज का अर्थ परिश्रम को कौन जाने पहचाने यह ही है। श्रम का प्रकाश तन मन के उजियारे में परिचय :- मानाराम राठौड़ निवासी : आखराड रानीवाड़ा जालौर (राजस्थान) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशि...
सुभाष चंद्र बोस
कविता

सुभाष चंद्र बोस

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया भोपाल (मध्यप्रदेश) ******************** आज राष्ट्रीय पराक्रम दिवस आया। संग अपने सुभाष चंद्र बोस जयंती लाया। हम सबको नेता सुभाष चंद्र बोस याद दिलाया। ऐसा भारत मां का वीर सपूत महान देशभक्त कहलाया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम महानायक। बनके आया जिसको हम सब भारतीय। करें शत-शत नमन जिसने नारा लगाया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। भारत के युवाओं के रक्त में जोश। जंग का जज्बा संग ऊर्जा भर। देशभक्ति को जन-जन में जगाया। उसने ही आजाद हिंद फौज बनाया। उसने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने। दृढ़ संकल्प दिखाया। वह कोई साधारण मानव नहीं था। वह तो असाधारण कोई देवआत्मा बन आया था। भारत मां सुभाषचंद्र बोस जैसे वीर सपूत। आज भी अपनी धरा पर चाहती है। परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह ...
मज़हब
कविता

मज़हब

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** रार मचा रखा जाता है करके बजबज, सभी को लगता है सबसे अच्छा है हमारा मज़हब, लोगों को उकसाया जाता है, लाठियां, तलवारें घुमाया जाता है, मुल्क़ का माहौल बिगाड़ अपना माहौल बनाया जाता है, भड़काता है, उकसाता है, अपनी उस्तादी दिखाता है पचपन, जिसमें पिस जाता है उमंगों से, रंगों से भरा निःस्वार्थ बचपन, लाभ ये ठेकेदार उठा ले जाते हैं देश भर में फैला के खचपच, सभी कहते हैं सबसे अच्छा है हमारा मज़हब, वे भूल जाते हैं कि जरूरतों, परिस्थितियों के हिसाब से तय होता है सबका मजहब, दुख का मज़हब खुशी होता है, घायल का मज़हब इलाज होता है, इंसान का मज़हब इंसानियत होता है, भूखे पेट का मज़हब रोटी होता है, खिलाड़ी का मज़हब खेल होता है, उच्चलशृंखता का मज़हब नकेल होता है, अब बताओ कहां है तुम्हारा मज़हब, बात करने आ जाते है...
सहज़ता में संस्कार उगते हैं
कविता

सहज़ता में संस्कार उगते हैं

किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया (महाराष्ट्र) ******************** अपने आपको सहज़ता से जोड़ो सहज़ता में संस्कार उगते हैं सौद्राहता प्रेम वात्सल्य पनपता है लक्ष्मी सरस्वती का आशीर्वाद बरसता है जिंदगी की दुर्गति की शुरुवात अहंकार रूपी विकार से होती है अहंकार दिख़ाने को छोड़ो, परिणाम मानसिक असंतुलन की शुरुआत होती है क्रोध अहंकार दिखावा छोड़ सहज़ता जोड़ो क्रोध के उफ़ान में अपराध हिंसा हो जाती है घर बार जिंदगी तबाह हो जाती है जिंदगी को वात्सल्य रूपी सुयोग्य मंत्रों से जोड़ो क्रोध रूपी विकार को छोड़ो अपने, आपको विनम्रता से जोड़ो इस मंत्र से भारत के हर व्यक्ति को जोड़ो परिचय :- किशन सनमुखदास भावनानी (अभिवक्ता) निवासी : गोंदिया (महाराष्ट्र) शपथ : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना पूर्णतः मौलिक, स्वरचित और अप्रकाशित हैं। आप भी अप...
अमर रहे गणतंत्र हमर
आंचलिक बोली, कविता

अमर रहे गणतंत्र हमर

डोमेन्द्र नेताम (डोमू) डौण्डीलोहारा बालोद (छत्तीसगढ़) ******************** कतिक सुग्घर हे दिन आज, सुनो-सुनो ग संगवारी। नाचो कुदों गीत गावव, देश के सब्बों नर-नारी।। सुग्घर अमर रहे गणतंत्र हमर, आगे सुग्घर देश भक्ती के तिहार। आन बान अऊ शान तिरंगा, नमन् करन धरती अऊ आसमान।। आज हमन आजादी पाऐन, जेमन लढ़िन अड़बड़ लड़ाई। देश के रक्षा खातिर अपन, प्राण ल घलो गवाईन।। हिन्दू मुस्लिम सिख अऊ ईसाई, आपस म सब्बों भाई-भाई। भाई चारा एकता के हाबें संदेश, जन-जन ल सुग्घर मिलिस आदेश।। नमन हे महापुरुष तोला, सुभाष, नेहरु अऊ गांधी जी। आजादी के अलख जगईस, जेन लइस क्रांति के आंधी जी।। वंदेमातरम्, जय हिन्द, जय भारत, जय छत्तीसगढ़ के नारा ल बुलाना हे। आजादी के अमृत महोत्सव म घरों-घरों तिरंगा अब फहराना हे।। परिचय :-  डोमेन्द्र नेताम (डोमू) निवासी : मुण्डाटोला डौण्डीलोहारा जिला-बालोद (छ...
ऐसा भी होता है
कविता

ऐसा भी होता है

आनंद कुमार पांडेय बलिया (उत्तर प्रदेश) ******************** सहसा नम हो जाती हैं आंखें, बिखर जाते हैं सपने सारे। देखते हैं जो रात में अक्सर, दिख जाते हैं दिन में तारे।। अंतर्मन की गहराई में, दिल बेचारा रोता है। तन्हाई के आलम में सुन लो, ऐसा भी होता है।। कुछ अदृश्य घटनाएं घटती, दुख की बदली नहीं है छटती। खुशियों के पीछे गम दिखता, हर कुछ है पैसे पर बिकता।। बढ़ती जाए तड़प इंसा की, लगता पिंजरे का तोता है। तन्हाई के आलम में सुन लो, ऐसा भी होता है।। झूठ व सच का पता ना चलता, बिन बाती का दीप है जलता। यह इक कोरा सच है समझो, बैठे सज्जन हाथ है मलता।। मुश्किल में इंसान लगे हर, काटता कुछ और कुछ बोता है। तन्हाई के आलम में सुन लो, ऐसा भी होता है।। अरमानों का गला घोलते, अक्सर अपने लोग यहाॅ। जिसको एक जगह था रहना, बिखरा पड़ा है जहां-तहां।। है "आनंद" यही जीवन का सच, बोझ ...
दस्तक है बसंत की
कविता

दस्तक है बसंत की

विवेक नीमा देवास (मध्य प्रदेश) ******************** शिशिर की चादर ओढ़े सूरज को रही धरा निहार हरी दूब पर तड़के देखो मुस्काती सी रखी निहार। नव अरुण की आभा से निखर रहा किसलय है शीतल पवन में घोल रहा मधुरस की सौरभ मलय है। सुसज्जित होकर बोर से लहरा रही अमराई है ऋतुराज के आगाज से वसुधा भी मुस्काई है। बिदाई की बेला में पहुँच रही अब शीत है परिवर्तन और परिवर्द्धन तो कुदरत की ही रीत है। सुकुमार प्रकृति में देखो दस्तक है बसंत की लौटने वाली हैं खुशियाँ जीवन के अनंत की।। परिचय : विवेक नीमा निवासी : देवास (मध्य प्रदेश) शिक्षा : बी कॉम, बी.ए, एम ए (जनसंचार), एम.ए. (हिंदी साहित्य), पी.जी.डी.एफ.एम घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक...
तैयारी हो चुकी है
कविता

तैयारी हो चुकी है

अशोक कुमार यादव मुंगेली (छत्तीसगढ़) ******************** आरंभ कर बार-बार अभ्यास, लड़ाई का आगाज हो चुकी है। ज्ञान महायुद्ध में जीतने के लिए, परीक्षा की तैयारी हो चुकी है ? जीवन कुरुक्षेत्र में उतर अकेला, कृष्ण सदृश स्वयं को उपदेश दो। भ्रम और पराजय कौरव दलों की, धनुर्धारी अर्जुन बन वध कर दो।। अंतरात्मा की शक्ति को पहचान तू, ज्ञानमणी को मस्तक में कर धारण। उमड़-घुमड़ रहे हैं संशय के बादल, प्रचंड सूर्योदय कर करो अवदारण।। तुम्हारी सोच पर निर्भर है कामयाबी, जीत की माला जप जीत-जीत सोचो। तूलिका कुदाल से धीरे प्रहार करके, यदि प्यासा हो तो स्वयं कुआं खोदो।। तेरी मंजिल महबूबा तुझे पुकार रही है, तिमिर के स्वप्न छोड़ नींद से अब जाग। नयी उम्मीद और नया उत्साह के साथ, नित कर्म कर लक्ष्य की ओर अब भाग।। परिचय : अशोक कुमार यादव निवासी : मुंगेली, (छत्तीसगढ़) संप्राप्ति : सहाय...
आव्वाहन… महान आत्माओं का
कविता

आव्वाहन… महान आत्माओं का

सरला मेहता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** हे विवेकानंद पुनः आकर जगाओ नौजवानों को लक्ष्य याद दिलाओ क्या वे भूल गए अपने जोशीले इरादों को हे भगत आज़ाद बिस्मिल कहाँ हो वंदे मातरम का नारा फिर से गुन्जाओं क्या भूल गए हैं फांसी के उन फंदों को हे लाल, पाल, बाल और एक बार दहाडो अन्याय सहना भी अन्याय है, याद दिलाओ जन्म सिद्ध जीने के अधिकारों को दुहराओ संसद अक्षरधाम २६/११ के हमलों को कभी उरी कभी पुलवामा-बरसते गोलों को हे नेताजी आकर ईंट का जवाब पत्थर से दो यह बसंत भूल याद करो वीरों के वसंत को आतंकियों के हर मनसूबे का अंत करो अभी नहीं कभी नहीं ईंट का जवाब पत्थर दो बलिदानी सैनिकों को यूँ श्रद्धांजलि दो परिचय : सरला मेहता निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। ...
कंटक
कविता

कंटक

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** मैं तुम्हें तोड़ती हूं कंटक क्यों बार-बार उग आते हो तन्हाईयों में यादों को कुरेदने के लिए मेरे जख्मों को हरा कर, तुम्हें क्या मिलेगा सुख, संतोष, या मुझे तड़पन। अतीत की यादों की जंजीर लंबी है कहीं कोई गांठ नहीं, कोई फास नहीं तुमसे तो हरी घास की कोंपल अच्छी जो आंखों को ठंडक, मन को संतोष देती है। एक ही धरा पर जनित हो तुम दोनों पर कर्मानुसार फल लेने में तुम्हारा कोई सानी नहीं तुम्हारा कोई सानी नहीं। परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ी आप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों से धार के कवियों...
देश गान
कविता

देश गान

कुंदन पांडेय रीवा (मध्य प्रदेश) ******************** ओजस्व नहीं मेरे अंदर, तू स्वयं ओज गुण दाता है। संपूर्ण कलाधर हे जननी, तू हीं इस जग की त्राता है। हर क्षण-क्षण, हर पल पूजा हो, बस यही आश मन धरती हूं। तेरे कारण मेरा वजूद, मैं तुम्हें नमन नित करती हूं। है लिया जन्म जिस धरती पर, न उसको नित निश प्राण करो। तुम जग के कुल उद्धारक हो, इस वसुधा का सम्मान करो। जो त्याग अरति इतिहास रचे, नव युग उसके गुण गाता है । संपूर्ण कलाधर हे जननी,तू हीं इस जग की त्राता है। उठ जाओ शुखमय आश्रय से, तुम नित त्रासों का वरण करो जग-मग कर डालो वशुधा को, कुल दीपों का तुम तरण करो। हो कर अब निश्चल अविरल तुम, भारत माता का ध्यान करो। गर राष्ट्र प्रेम तुम करते हो, हर प्राणी का सम्मान करो। जो कण-कण तज दे धरणीं पर, हर शब्द उसे हीं ध्याता है। संपूर्ण कलाधर हे जननी, तू हीं इस जग ...
बेटी तो वरदान है
कविता

बेटी तो वरदान है

किरण पोरवाल सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश) ******************** बेटी तो वरदान है नही हे अभिश्राप, दोनों कुल को तारती बेटी तो हे महान, बेटी लक्ष्मी बेटी दुर्गा सीता सयानी राधा सी प्यारी, मीरा कर्मा द्रोपति उत्तरा और अहिल्या शबरी अनुसूया, कोई रक्षा भारत की करती, कोई पिता का मान बढ़ाती, कोई प्यार को हे तज देती, कोई खिचड़ा भात खिलाती, कोई कृष्ण को है पुकारे, कोई गर्भ के प्राण बचावे, कोई पत्थर की नारी बनती, कोई झूठे हे बेर खिलाती, कोई बचपन सा लड़ाती, कोई देश की रक्षा करती, कोई न्याय का पाठ पढ़ाती, कोई ब्रह्म को धरती पर लाती, पुत्र रूप में गोद खिलाती, हर शास्त्र बेटी की वंदना, सरस्वती मीणा की वंदना, बेटी के कितने एहसान, धरती पर परब्रह्म का निवास, हर क्षेत्र में परचम भारी, कलम शस्त्र से लिखती हे भारी, धरती से आकाश उसी का, नहीं करो अपमान उसी का, नहीं कोख मे...
ईश्वर का अनुपम वरदान है बेटी
कविता

ईश्वर का अनुपम वरदान है बेटी

गायत्री ठाकुर "सक्षम" नरसिंहपुर, (मध्य प्रदेश) ********************  ईश्वर का अनुपम वरदान है बेटी, सरस्वती और लक्ष्मी का रूप है बेटी। घर रोशन करने वाला चिराग है बेटी। नसीब वालों को ही मिलती है बेटी। दोनों कुलों की लाज निभाती है बेटी, माता, बहन, भार्या का रूप है बेटी । माता का तो अरमान होती है बेटी । पिता का सम्मान भी होती है बेटी । माता के साथ काम कराती है बेटी। भाई बहनों का ध्यान रखती है बेटी। खुद को भूल सबकी चिंता करती बेटी सुख-दुख में भी साथ निभाती है बेटी। कभी घरों में बंद रहती थी रानी बेटी, पंछी की तरह उड़ रही है आज बेटी। कदम मिलाकर साथ चल रही है बेटी जमीं से आसमां तक उड़ रही है बेटी। समंदर की लहरों पर चल रही है बेटी। देश और राष्ट्र को भी चला रही है बेटी। घर एवं काम का समन्वय है आज बेटी। सौम्य, शांत, सुशील तो होती है बेटी। पर समय पर दुर्गा भी बन जाती बेटी। सा...
चामर छंद
छंद

चामर छंद

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय "अवधी-मधुरस" अमेठी (उत्तर प्रदेश) ******************** (चामर छंद- (दीर्घ+लघु) ×७+१ दीर्घ - २ = १५ वर्ण, दो या चारों सम पदान्त, चार-चरण) बाम अंग बैठ के उमा महेश संग में । चंद्रमा निहारतीं भरे बड़े उमंग में ।। हैं गणेश कार्तिकेय नंदि पास में खड़े । सोहते सभी अतीव एक एक से बड़े ।। गंग लोरतीं कपार घूमतीं यहाँ-वहाँ । मुंडमाल क्षार देह है पुती कहाँ-कहाँ ।। हैं अनंत हैं अनादि देव जे पुकारते । देव है बड़े महान दु:ख ते निवारते ।। रूद्र देव आदि देव धूम्र वर्ण धूर्जटी । विश्वरूप आयुताक्ष* भंग रात-द्यौ घुटी ।। कामरूप सोमपा शिवा शिवा शिवा शिवा । शंकरा महेश्वरा अराधिए नवा शिरा ।। कंठ है पवित्र गंग केश में बहा करें । नृत्य तांडवा शिवा डमड्ड पे किया करें ।। ग्रीव में भुजंग माल हार ज्यूँ झुला करे । तीन नेत्र अग्नि रूप माथ पे दहा करे ।। शंभु पूजिए अवश्...
वाचिक गंगोदक सवैया
गीत

वाचिक गंगोदक सवैया

आचार्य नित्यानन्द वाजपेयी “उपमन्यु” फर्रूखाबाद (उत्तर प्रदेश) ******************** वाचिक गंगोदक सवैया भारती मातु की आरती के दिये टिमटिमाते रहें झिलमिलाते रहें। वर्तिका हम बनें और घृत हो लहू, प्राण का अर्घ्य यूँ ही चढ़ाते रहें।। छोड़ निज स्वार्थ को छोड़ परमार्थ को, छोड़ माँ-बाप परिजन सखा आइए। प्रीति के जोड़ अनुबंध निज देश से, राष्ट्र सिद्धांत प्रांजल निभा जाइए।। कर्म ही धर्म यह मर्म जानें सभी, स्वप्न साकार माँ के बनाते रहें। वर्तिका हम बनें और घृत हो लहू, प्राण का अर्घ्य यूँ ही चढ़ाते रहें।। विश्व में राष्ट्र का मान सम्मान हो, मूल्य नैतिक कभी भी भुलाएँ नहीं। लोक कल्याणकारी रहे भावना, वासना को हृदय में बसाएँ नहीं।। इस प्रजातंत्र के उन्नयन मंत्र को, श्लोक जैसा समझ गुनगुनाते रहें। वर्तिका हम बनें और घृत हो लहू, प्राण का अर्घ्य यूँ ही चढ़ाते रहें।। शाँति सुख और संवृद्...
भारत देश महान
गीत

भारत देश महान

आशा जाकड़ इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** भारत देश महान वंदे मातरम् करते इसे प्रणाम वंदे मातरम् छब्बीस जनवरी का यह दिन हम सबको याद दिलाता है बलिवेदी पर चढ़-चढ़ कर इस आजादी को पाया है झंडे को झुकाए शीश वंदे मातरम् भारत देश महान वन्दे मातरम्।। राम कृष्ण की जन्मभूमि है गौतम की यह तपोभूमि है कबीरा की ये समर भूमि है गांधी की यह कर्मभूमि है थे तेरे पूत महान वंदे मातरम भारत देश महान वंदे मातरम।। गंगा की यहां पावन धारा नदियों का यहां संगम प्यारा कश्मीर महके केसर प्यारा महके दक्षिण चंदन सारा प्रकृति का है वरदान वंदे मातरम। भारत देश महान वंदे मातरम।। सत्य अहिंसा यहां की शान शिवाजी पर हमें अभिमान पद्मिनी सी करती हैं जौहर आन पे मर मिटने को तत्पर झांस रानी हमारी शान वन्दे मातरम भारत देश महान वंदे मातरम।। विज्ञान ने भी धूम मचाई अंतरिक्ष तक दौड़ लगाई नार...
जय हिन्द
कविता

जय हिन्द

प्रतिभा दुबे ग्वालियर (मध्य प्रदेश) ******************** तुम मुझे खून दो ... मैं तुम्हें आजादी दूंगा।। "बलिदानी" इस नारे से युवाओं में नेताजी ने जोश जगाया था। मातृभूमि की आजादी के लिए रक्त अभिषेक से भी न, अपना कदम पीछे हटाया।। मातृभूमि पर वालीदानी यहां, सर्वस्व न्यौछावर करने से नही डरते! आजादी अभिव्यक्ति कि यहां हर पल स्वतंत्रता ही एक संग्राम है।। अपनी आजादी की खातिर बलिदानी सुभाष जी ने जब अंग्रेजों को हर जवाब में, ईंट से पत्थर दे डाला महात्मा गांधी भी चकित रहे सुभाष ने अपने अंदाज में कुछ बेहतर ही कह डाला जोश जुनून जगाया भारत के वीर कुमारों में आजाद हिंद फौज गठित कर क्रांतिकारी वीर सपूतों का देश की माटी से किया तिलक इसी को चंदन, इसी को केसर कह डाला।। परिचय :-  श्रीमती प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका) निवासी : ग्वालियर (मध्य प्रदेश) ...
हिंदी में समझाना है आपको
कविता

हिंदी में समझाना है आपको

सीताराम पवार धवली, बड़वानी (मध्य प्रदेश) ******************** आधुनिकता में डूबे ये युवाओं के दिल में हिंदी बसाना है आपको दुनिया में हिंदी बोल कर अपनी पहचान बनाना है आपको दुनिया में कितनों को हिंदी भाषा बोलना सिखाना है आपको ना देखो अपनी अनजान मंजिल मे आने वाली बाधाओं को मंजिल मे मिलने वाली ये बाधाओं से भी निजात पाना है आपको हमें हिंदी सिखाने की कला आ जाती है तो मंजिल अब दूर नहीं जो हिंदी बोलने से कतराते हैं उन्हें हिंदी में समझाना है आपको फिरंगीयो ने अंग्रेजी यहां बोलकर अंग्रेजी जबरदस्ती हम पर थोपी है थोपी हुई अंग्रेजी को युवा भारतीयो की जुबान से हटाना है आपको काम बहुत ही मुश्किल है मगर यह काम हमारे लिए नामुमकिन नहीं आधुनिकता में डूबे ये युवाओं के दिल में हिंदी बसाना है आपको अंग्रेजी बोल तो लेते हैं ये मगर इन्हें हिंदी अनुवाद अभी नहीं आता ऐसी अंग्रेज...