आजादी के झंडे
रूपेश कुमार
(चैनपुर बिहार)
********************
आजादी के झंडे को हम,
आत्मविश्वास से फहराएंगे,
जीवन की उपलब्धियों को हम,
देश के नाम करायेंगे,
संविधान के अनुच्छेदों को,
शब्द-शब्द हम देश के काम लाएंगे,
आजादी के लहू को हम,
जीवन भर याद रखेंगे,
२६ जनवरी को शपथग्रहण कर,
सविधान की लाज बचायेंगे,
आजादी के वीर सपूतों को हम,
जिंदगी भर यादों मे समेट कर रखेंगे,
अंग्रेजो के काले कारनामें,
कभी ना हम भूल पायेंगे,
जीवन भर की लालसाएं,
भारत माँ के चरणों में लौटाएंगे,
माँ भारती को सोने की चिड़ियाँ,
फिर से हम बनायेंगे,
आतताइयों की बदसूरती से,
सदा भारत माँ को बचाएंगे,
लालकिले पर गणतंत्र का,
झंडा हम लहराएंगे,
अपने आजाद भारत का हम,
सविधान कभी ना भूल पायेंगे,
विश्व का सबसे बड़ा लिखित सविधान का,
गौरव हम हमेशा बढ़ाएंगे ,
४४८ अनुच्छेद, १२ अनुसुचियां, २५ भाग को,
और ५ परिशिष्ठ को
हमेशा जीवन में अपनाएंगे,
हम...























