अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
नील मणि
मवाना रोड (मेरठ)
********************
संयुक्त परिवार सबका,
सबके लिए वैश्विक आवाहन
परिवार गौरव, सुरक्षा,
एकता का पवित्र आलिंगन
जीवन की पहली श्वास
को गर्माहट भरा चुंबन
हर आंसू का आश्रय गृह,
विश्वास और रंजन
सपनों को संस्कारों के
पंखों की उड़ान का सृजन
रिश्तों के स्नेहिल धागों में
लिपटा प्यारा आचरण
परिवार, समाज, संस्कृति,
राष्ट्र प्रगति का जागरण
समय, संवाद, समर्पण के
महत्व का अनोखा मंच व सिंचन।
परिचय :- नील मणि
निवासी : राधा गार्डन, मवाना रोड, (मेरठ)
घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्र...






















