Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

छत्रपति श्री शिवराया

धैर्यशील येवले
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

गतिहीन राष्ट्र को जो दे गति
वो शिवराया है वो छत्रपति।।

जीजा माता के संस्कार से
दूर रहा जो सदा विकार से
स्वामी समर्थ का रहा आशीर्वाद
कोंडोबा की शिक्षा निर्विवाद
लिए स्वराज का स्वप्न वो
भगवा है जिसकी संस्कृति
वो शिवराय है वो छत्रपति।।

हिंदवी का जो सागरमाथा है
पराक्रम शौर्य की महागाथा है
सुरक्षित रखा जिसने हिंदुत्व
राष्ट्र निर्माण का किया कर्तुत्व
माँ तुलजा के आशीर्वाद से
भवानी में रही धार और गति
वो शिवराया है वो छत्रपति।।

नर केसरी तानाजी की आन
बाजी प्रभु के प्राणों की शान
विधर्मी को घर मे घुस मारा
डूबते सनातन को उसने तारा
आगरा के परकोटे रोक न पाये
जिसके व्यक्तित्व में वो गति
वो शिवराया है वो छत्रपति।।

शत-शत नमन हे पितृपुरुष
निर्भय हो घूम रहे स्त्रीपुरुष
अगर न होता आपका पराक्रम
नष्ट हो जाता सनातन धर्म
समरसता के महायज्ञ में
जिसने दी प्राणों की आहुति
वो शिवराया है वो छत्रपति।।

गतिहीन राष्ट्र को जो दे गति
वो शिवराया है वो छत्रपति।।

परिचय :- धैर्यशील येवले
जन्म : ३१ अगस्त १९६३
शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से
सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ।
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर hindirakshak.com द्वारा हिंदी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *