Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Friday, July 24राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कितने ही दिनों

धैर्यशील येवले
इंदौर (म.प्र.)

********************

कितने ही दिनों
के विमर्श
पश्चात।
असंख्य अवरोध
लांघते।
संघर्ष के साथ
आरंभ,
तेरा प्रवास
काल कोठरी से
कारागृह तक।
तुझे भनक नही
हिरासत की,
विचारों की
अलंकारों की
भावनाओं की
गिरफ्त में,
तुझे रखा गया।
छूने को करता
तेरा मन
आकाश में
तैरते बादलो को
कभी तितली बन
छूने को करती हो
नर्म मुलायम
पंखुरियों को।
जंजीरे हैं कि
टस की मस
नही होती।
आंखों में भर
लेती हो सागर,
असंख्य मोती
भरे पड़े है,
तेरे मन के
तल पर।
सुध नही तुझे
तेरे होने की
तू तो बस
सखी है
बहन है
माँ है।
इसके बाहर
तुझे सोचने
दिया भी कहा।
हे, शक्ति रूपा
देख
अंबर के आईने में
पहचान खुद को
अपने पंख
फड़फड़ा के देख जरा,
सारे बिंब हो जाएंगे,
धारा शाई।
तेरी उड़ान
छू लेगी,
सातो आसमान,
सारे रंग
हो जाएंगे
एका कार
तेरे अस्तित्व में।
तुझ से ही होगी
तेरी पहचान,
बस
खुद को पहचान
खुद को पहचान

.

परिचय :-
नाम : धैर्यशील येवले
जन्म : ३१ अगस्त १९६३
शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से
सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ।
सम्मान – हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिंदी रक्षक २०२० सम्मान


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *