Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जय जवान, जय किसान, जय स्वच्छकार

बुद्धि सागर गौतम
नौसढ़, गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश)

********************

देश, जवान, किसान की जय, जय स्वच्छकार की करते हैं।
आप सभी गौरव भारत के, गर्व आप पर करते हैं।
भारत देश हमारा है, बहुत प्यार हम करते हैं।
जन्म लिए हम भारत में, जय भारत, भीम की करते हैं।

जवान देश के सैनिक हैं, ये देश की रक्षा करते हैैं।
गर्मी, ठंडी में दिनों रात, सीमा पर ड्यूटी करते हैं।
जय जवान, जय देश के सैनिक, नमन आपको करते हैं।
देश में रहते अमन चैन से, याद आपको करते हैं।

किसान हमारे शुद्ध रत्न, धूप में तपते रहते हैं।
तन, मन, धन, श्रम अर्पित करके, अन्न उगाया करते हैं।
अन्न उगाकर कृषक लोग, पेट देश का भरते हैं।
जय जवान, जय धरती मां, हम नमन आपको करते हैं।

जय जय जय जय स्वच्छकार, स्वच्छ देश को करते हैं।
अपनी चिंता किए बगैर, दिन-रात सफाई करते हैं।
आत्मसुरक्षा नहीं, उपकरण, स्वच्छकार ना पाते हैं,
मेनहोल, सीवर में घुसकर, स्वास बिना मर जाते हैं।

ऐसी क्या मजबूरी है, जब ये शहीद हो जाते हैं।
लेकिन क्यों शहीद का दर्जा, पाने से रह जाते हैं।
अत्याधुनिक उपकरण दीजिए,देश की सेवा करते हैं।
शहीद भी इनको घोषित करिए, देश की रक्षा करते हैं।

परिचय :- बुद्धि सागर गौतम
जन्म : १० जनवरी १९८८
सम्प्रति : शिक्षक- स्पर्श राजकीय बालिका इंटर कालेज गोरखपुर, लेखक, कवि।
निवासी : नौसढ़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *