Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सपने संगम जैसे

आनंद कुमार पांडेय
बलिया (उत्तर प्रदेश)
********************

सपने संगम जैसे लगते,
दूर हमारे दुखड़े भगते।
छु हीं लेंगे अपनी मंजिल,
विघ्नों से ना पीछे हटते।।
सपने संगम जैसे लगते,
दूर हमारे दुखड़े भगते।।

जीवन के हर विकट समय को,
हंसते-हंसते दूर भगाना।
हम भी हैं इक अद्भूत मानव,
सपना आया एक सुहाना।।
हम हैं निडर पथिक उस पथ के,
पार करेंगे हम भी डटके।
सपने संगम जैसे लगते,
दूर हमारे दुखड़े भगते।।

कभी पंख लग जाते हमको,
पक्षी बन उड़ जाते हैं।
आसमान के खुले सफर में,
उड़ने में सुख पाते हैं।।
इन विचित्र सपनो की दुनिया,
में हम कभी नहीं हैं थकते।
सपने संगम जैसे लगते,
दूर हमारे दुखड़े भगते।।

वो बचपन के सपने भी तो,
आ जाते हैं कभी-कभी।
खेल-खेल में रोज झगड़ना,
फिर मिल जाना अपना भी।।
सपनो के इस सुंदर वन में,
मन आनंद के रोज भटकते।
सपने संगम जैसे लगते,
दूर हमारे दुखड़े भगते।।

परिचय :- आनंद कुमार पांडेय
पिता : स्व. वशिष्ठ मुनि पांडेय
माता : श्रीमती राजकिशोरी देवी
जन्मतिथि : ३०/१०/१९९४
निवासी : जनपद- बलिया (उत्तर प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *