Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नव संकल्प

प्रीति शर्मा “असीम”
सोलन हिमाचल प्रदेश

********************

जला कर…. एक
दीया विश्वास का,
हमें मानव सभ्यता में,
विजयी उद्घोष जगाना है।
हम हैं भारत की संतान
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर दूसरा … .दीया
प्रेम का
हमें आपसी भाईचारा लाना है।
धर्म से ऊपर है ….मानवता।
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर तीसरा ….दीया
देश हित में लगे,
असंख्य जनों के प्रति,
कृतज्ञ हो जाना है।
जो लड़ रहे कोरोना से,
दिन-रात उनके लिए,
दुआ में हाथ उठाना है।

जलाकर चौथा …..दीया
देश हित का हमें,
देश का मान बढ़ाना है।
कोरोना से उपजे अंधकार को,
विजयी प्रकाश के,
दीयों से जगमगाना है।
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर पांचवा….. दीया
कुदरत का उपकार मनाना है।
बहुत गलतियां कर चुके,
हम कुदरत के साथ,
अब समस्त भूले सुधारना है।
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर छठा …..दीया
स्वच्छता का वचन निभाना है।
हम रोकेंगे गंदगी के अंबार को,
जन-जन को स्वच्छ बनाना है।
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर सातवां….. दीया।
सत्य का पथ अपनाना है।
मिलावट, धोखेबाजी, भ्रष्टाचार
अनैतिकता को हटाना है।
अपने भीतर से,
झूठ खत्म कर,
सत्य का साथ निभाना है।
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर आठवां …..दीया
अपनी अमर
सभ्यता का ध्यान कर जाना है।
कितने ही,
राक्षसों रूपी कोरोना,
भारत की सभ्यता को हरने आए।
लेकिन बच नहीं पाए।
वही संकल्प दोहराना है।
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर नौवां …..दीया
आज भारत के हर हाथ में,
नौ बजके नौ मिनट के लिए,
जल रहे दीयें को,
विश्वास दिलाना है।
इस प्रकाश में,
संकट की घड़ी में,
मिलकर उस,
अदृश्य शत्रु पर विजय पाना है।
हम जीतेंगे,
मिलकर हमने कोरोना को हराना।

.

परिचय :- प्रीति शर्मा “असीम”
निवासी – सोलन हिमाचल प्रदेश


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻 hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *